एक्सप्लोरर

East Erode Bypoll : उप-चुनाव में कमल हासन की पार्टी MNM करेगी कांग्रेस का समर्थन, अभिनेता ने बताया क्यों लिया फैसला

East Erode Bypoll : अभिनेता से नेता बने कमल हासन ने इरोड ईस्ट में हो रहे उप-चुनाव में बिना शर्त के कांग्रेस उम्मीदवार का समर्थन करने का फैसला लिया है.

East Erode Bypoll : अभिनेता से नेता बने कमल हासन ने रोड ईस्ट में हो रहे उप-चुनाव में बिना शर्त के कांग्रेस उम्मीदवार का समर्थन करने का फैसला लिया है. बतादे कि हाल ही में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के काफिले में शामिल हुए थे. इस दौरान ही ये कयास लगाया जा रहा था कि कमल हासन कांग्रेस के समर्थन में जाएंगे, हालांकि एमएनएम ने 2019 के लोकसभा चुनावों और 2021 के राज्य विधानसभा चुनावों का अकेले सामना किया था.

अभिनेता कमल हासन की मक्कल नीधि माईम (MNM) ने इरोड ईस्ट उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार ई वी के एस एलंगोवन को बिना शर्त समर्थन देने का फैसला किया है. इससे पहले एलंगोवन ने सोमवार (23 जनवरी) को कमल से मुलाकात की और उनका समर्थन मांगा. एमएनएम नेता ने एलांगोवन से कहा कि वह अपनी पार्टी के सदस्यों से सलाह-मशविरा करने के बाद अपने फैसले की घोषणा करेंगे. एमएनएम कार्यकारी समिति, जो बुधवार (25 जनवरी) को चेन्नई में मिली, ने बिना शर्त कांग्रेस उम्मीदवार का समर्थन करने का संकल्प लिया. 

स्टालिन ने हासन को धन्यवाद दिया

एलंगोवन ने कमल हासन को धन्यवाद दिया और कहा कि यह कदम धर्मनिरपेक्षता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है. डीएमके अध्यक्ष और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने एसपीए को समर्थन देने के लिए हासन को धन्यवाद दिया. पार्टी की शासी और कार्यकारी परिषदों की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद पत्रकारों को जानकारी देते हुए हासन ने कहा कि उन्होंने सर्वसम्मति से डीएमके के नेतृत्व वाले एसपीए उम्मीदवार और "मेरे दोस्त" एलंगोवन को "बिना शर्त समर्थन" देने का फैसला किया है.

सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ लड़ने के लिए हाथ मिलाया है

डीएमके समर्थित उम्मीदवार का समर्थन करने के बारे में पूछे जाने पर, हासन ने कहा कि उन्होंने सांप्रदायिक ताकतों और उन लोगों के खिलाफ लड़ने के लिए हाथ मिलाया है जो भोजन सहित लोगों के जीवन के हर पहलू में "घुसपैठ" करने की कोशिश कर रहे हैं.

उन्होंने आरोप लगाया कि चुनी हुई सरकारों को स्वतंत्र रूप से काम नहीं करने दिया जा रहा है. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, "जब राष्ट्रीय महत्व की बात आती है तो आपको मतभेदों को खत्म करना होता है." एलंगोवन ने पहले हासन से मुलाकात की थी. एमएनएम प्रमुख ने वरिष्ठ नेता ए अरुणाचलम को विधानसभा क्षेत्र के लिए पार्टी का चुनाव प्रभारी नियुक्त करने की भी घोषणा की.

ये भी पढ़ें : BBC डॉक्यूमेंट्री पर JNU के बाद जामिया में भी बवाल, 4 छात्र लिए हिरासत में, यूनिवर्सिटी ने कहा- माहौल खराब करने की कोशिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
National Honour Amendment Bill: राज्यसभा में भारी हंगामे के बीच पेश हुआ वंदे मातरम बिल, अपमान पर मिलेगी सजा
राज्यसभा में भारी हंगामे के बीच पेश हुआ वंदे मातरम बिल, अपमान पर मिलेगी सजा
'सीखना होगा हुनर बच्चों से, चांद को धरती पे ही ले आए' प्रदर्शनकारी युवाओं की तारीफ कर क्या बोले शशि थरूर
'सीखना होगा हुनर बच्चों से, चांद को धरती पे ही ले आए' प्रदर्शनकारी युवाओं की तारीफ कर क्या बोले शशि थरूर
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP Jantar Mantar Protest Live: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होगा या नहीं? कल दोपहर तक साफ हो जाएगी तस्वीर!
Live: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होगा या नहीं? कल दोपहर तक साफ हो जाएगी तस्वीर!
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
ISRO दे रहा स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप का मौका, जानें कौन सकता है अप्लाई? 
ISRO दे रहा स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप का मौका, जानें कौन सकता है अप्लाई? 
Embed widget