एक्सप्लोरर

BBC डॉक्यूमेंट्री पर JNU के बाद जामिया में भी बवाल, 4 छात्र लिए हिरासत में, यूनिवर्सिटी ने कहा- माहौल खराब करने की कोशिश

BBC Documentary Screening Row: जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के छात्र आज शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी बीबीसी की विवादास्पद डॉक्यूमेंट्री दिखाने की योजना बना रहे हैं.

Jamia BBC Documentary Screening Row: जेएनयू (JNU) के बाद अब जामिया यूनिवर्सिटी में भी पीएम मोदी (PM Modi) पर बनी बीबीसी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर बवाल हो गया है. जामिया यूनिवर्सिटी में बीबीसी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर 4 छात्र हिरासत में लिए गए हैं. दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने बुधवार (25 जनवरी) को कहा कि जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के बाहर कथित तौर पर आज बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर हंगामा करने के आरोप में चार छात्रों को हिरासत में लिया गया है.

जामिया यूनिवर्सिटी के चीफ प्रॉक्टर के कहने पर बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग से पहले ये कार्रवाई की है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जामिया की सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों को बीबीसी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग से परहेज करने के लिए कहा था. 

"माहौल खराब करने की कोशिश"

विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक नोटिस में कहा कि बिना अनुमति के परिसर में छात्रों की बैठक या किसी भी फिल्म की स्क्रीनिंग की अनुमति नहीं दी जाएगी. निहित स्वार्थ वाले लोगों/संगठनों को शांतिपूर्ण शैक्षणिक माहौल को खराब करने से रोकने के लिए विश्वविद्यालय सभी उपाय कर रहा है. ऐसा करने पर आयोजकों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.

जेएनयू में भी हुआ था बवाल

बीबीसी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर इससे पहले बीती शाम जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में भी हंगामा हुआ था. जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों ने मंगलवार रात 9 बजे इस डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग का एलान किया था. हालांकि स्क्रीनिंग से पहले छात्रसंघ के कार्यालय की बत्ती गुल हो गई थी.

छात्रों ने आरोप लगाया था कि प्रशासन ने बिजली और इंटरनेट काटा था. बाद में छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया और दावा किया कि जब वे अपने मोबाइल फोन पर डॉक्यूमेंट्री देख रहे थे, तब उन पर हमला किया गया. कुछ ने आरोप लगाया कि हमलावर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के सदस्य थे. हालांकि एबीवीपी ने आरोपों को नकार दिया है. बताया जा रहा है कि इस दौरान पत्थरबाजी भी हुई थी. 

बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री पर विवाद

बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री "इंडिया: द मोदी क्वेश्चन" को लेकर विवाद हो रहा है. ये डॉक्यूमेंट्री 2002 के गुजरात दंगों (Gujarat Riots) पर बनी है जब नरेंद्र मोदी (PM Modi) राज्य के मुख्यमंत्री थे. ये डॉक्यूमेंट्री भारत में नहीं दिखाई जा रही. हालांकि, यूट्यूब पर इसके वीडियो अपलोड किए गए हैं. सरकार ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर और यूट्यूब को इस डॉक्यूमेंट्री के लिंक ब्लॉक करने का निर्देश दिया था. भारत सरकार की ओर से इस सीरीज की निंदा की गई है.

ये भी पढ़ें- 

JNU में पीएम मोदी पर बनी BBC की डाक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर बवाल, हुई पत्थरबाजी, बिजली और इंटरनेट भी बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
‘देश में फिर दिखे कोविड के मामले’, केरल और आंध्र प्रदेश में मरीजों की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान
‘देश में फिर दिखे कोविड के मामले’, केरल और आंध्र प्रदेश में मरीजों की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान
90 लाख सालाना की नौकरी ठुकरा दी! वजह सैलरी नहीं, होने वाला बॉस था
90 लाख सालाना की नौकरी ठुकरा दी! वजह सैलरी नहीं, होने वाला बॉस था
'यह पेपर लीक नहीं, युवाओं के भविष्य की चोरी..', देहरादून में राहुल ने किया छात्रों को संबोधित
'यह पेपर लीक नहीं, युवाओं के भविष्य की चोरी..', देहरादून में राहुल ने किया छात्रों को संबोधित

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget