एक्सप्लोरर

मिजोरम के पुरुषों में कैंसर के मामलों की सर्वाधिक दर : रिपोर्ट

राष्ट्रीय कैंसर रजिस्ट्री कार्यक्रम 2012-2016 की रिपोर्ट के मुताबिक आइजोल जिले में प्रति एक लाख जनसंख्या में 269.4 की दर से पुरुषों में कैंसर के सर्वाधिक मामले सामने आए.

आइजोल: देश में 2012 से लेकर 2016 तक के बीच पुरुषों में कैंसर की आयु भारित विस्तार दर मिजोरम के आइजोल जिले में सर्वाधिक रही. एक अध्ययन में यह जानकारी सामने आई. राष्ट्रीय कैंसर रजिस्ट्री कार्यक्रम (एनसीआरपी) 2012-2016 की रिपोर्ट के मुताबिक आइजोल जिले में प्रति एक लाख जनसंख्या में 269.4 की दर से पुरुषों में कैंसर के सर्वाधिक मामले सामने आए.

आइजोल के बाद मेघालय के पूर्वी खासी हिल जिले में प्रति एक लाख जनसंख्या में 227.9 और असम के कामरूप (महानगर) में 213 पुरुषों में कैंसर के मामले सामने आए. मंगलवार को जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार अरुणाचल प्रदेश में प्रति एक लाख जनसंख्या में 219.8 की दर से महिलाओं में कैंसर के सर्वाधिक मामले सामने आए.

कैंसर विस्तार दर (कैंसर इंसिडेंस रेट) प्रति एक लाख पर कैंसर के नए मामलों की संख्या होती है. जबकि कैंसर की आयु भारित विस्तार दर (एज एडजस्टेड कैंसर इंसिडेंस रेट) विभिन्न आयु वर्ग में कैंसर के नए मामलों का आयु भारित औसत है.

अध्ययन के अनुसार गैर एशियाई देशों के मुकाबले एशिया में आइजोल जिले में महिलाओं में फेफड़े का कैंसर होने की सर्वाधिक दर है और पुरुषों में पेट का कैंसर होने की दर भी सबसे ज्यादा है. तंबाकू से संबधित कैंसर होने के मामले भी भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में सबसे ज्यादा हैं.

इस बीच राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान (एनएचएम) के निदेशक डॉ एरिक जोमाविया ने कहा कि मिजोरम में कैंसर के सर्वाधिक मामले सामने आने के पीछे तंबाकू का अधिक प्रयोग और अव्यवस्थित जीवनशैली जिम्मेदार है. उन्होंने कहा कि सरकार राज्य में कैंसर के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए कदम उठा रही है.

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने एनएचएम के तहत एक कार्यक्रम चलाया है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आइजोल में 500 करोड़ की लागत से कैंसर का एक सुपर स्पेशलिटी अस्पताल स्थापित करेगी.

यह भी पढ़ें.

दिल्ली के दूसरे सीरोलॉजिकल सर्वे में 29.1% लोगों में मिली कोविड-19 एंटीबॉडी, स्वास्थ्य मंत्री ने जारी की रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार के सामने रखीं 3 मांगें, बोले - 'PM मोदी को...'
मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार के सामने रखीं 3 मांगें, बोले - 'PM मोदी को...'

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Jharkhand Protest Live: देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया
Live: देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget