एक्सप्लोरर

मिशन 2019: कॉल सेंटर के जरिए चंदा जुटाएंगे केजरीवाल

दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आप का दान, राष्ट्र का निर्माण कार्यक्रम के जरिए आम आदमी पार्टी ने चंदा जुटाओ अभियान की शुरुआत की. शुरुआती तौर पर पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को हर महीने कम से कम 100 रुपया खुद देने और इसी तरह पांच अन्य लोगों को चंदा देने के लिए जोड़ने की अपील की गई.

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी कॉल सेंटर और निजी कंपनी के जरिए चंदा इकट्ठा करेगी. इसके लिए एक मिस कॉल नम्बर जारी किया है. अभियान की शुरुआत करते हुए पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार ईमानदारी से काम करती है इसलिए पार्टी के पास फंड नहीं है. उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार को ईमानदारी का सर्टिफिकेट खुद मोदी सरकार ने दिया है.

दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आप का दान, राष्ट्र का निर्माण कार्यक्रम के जरिए आम आदमी पार्टी ने चंदा जुटाओ अभियान की शुरुआत की. शुरुआती तौर पर पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को हर महीने कम से कम 100 रुपया खुद देने और इसी तरह पांच अन्य लोगों को चंदा देने के लिए जोड़ने की अपील की गई. साथ ही अरविंद केजरीवाल ने एक नम्बर भी जारी किया जिस पर मिसकॉल देकर आम लोग चंदा दे सकेंगे. केजरीवाल ने कहा कि मिस कॉल देने पर कॉल सेंटर से फोन आएगा. इसके बाद कम्पनी के लोग घर जा कर चंदा लेंगे और रसीद देंगे.

अपनी सरकार की पीठ थपथपाते हुए केजरीवाल ने कहा कि मोदी सरकार की बनाई कमिटी उनकी सरकार की 400 से ज्यादा फाइलों की जांच की लेकिन कुछ भी गलत नहीं मिला. इसी का हवाला देकर उन्होंने कहा कि उनकी सरकार को 'कट्टर विरोधी' मोदी सरकार से क्लीन चिट मिली है. वहीं तंज कसते हुए केजरीवाल ने ये भी कहा कि अगर मोदी सरकार अपनी 4 फाइलें या राफेल की फाइल ही दिखा दे तो केजरीवाल उन्हें हमेशा के लिए जेल भिजवा सकते हैं.

हाल में ही मंत्री कैलाश गहलोत के घर पर पड़े छापे का जिक्र करते हुए केजरीवाल ने कहा कि इससे पहले मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के घर भी छापा पड़ चुका है लेकिन कुछ नहीं मिला. केजरीवाल ने मजाकिया लहजे में कहा कि शायद अगला नम्बर गोपाल राय का है!

चंदे की अपील करते हुए केजरीवाल ने ये भी कहा कि उनकी सरकार मालामाल है और पार्टी कंगाल जबकि दूसरी पार्टियों में सरकार कंगाल होती है और पार्टी मालामाल! केजरीवाल ने ऐलान किया कि वो खुद हर महीने 10 हजार, उनकी पत्नी 5 हजार, बेटी 5 हजार और पिता 5 सौ रुपए चंदा पार्टी को देंगे. पार्टी के सांसद संजय सिंह ने ऐलान किया कि वो हर महीने पार्टी को 21 हजार चंदा देंगे.

चंदा जुटाने के लिए कॉल सेंटर और कम्पनी का सहारा लिया जा रहा है. इसको लेकर सवाल पूछने पर चंदा अभियान की जिम्मेदारी संभाल रहे आप नेता पृथ्वी रेड्डी ने कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों में लोग चंदा देना चाहते हैं लेकिन उनतक पहुंचना मुश्किल है, ऐसे लोग इस तरीके से चंदा दे सकते हैं.

हालांकि, शुरुआत में आम आदमी पार्टी ऑनलाइन चंदा लेती थी और उसकी जानकारी भी अपनी वेबसाइट पर भी जारी करती थी. लेकिन पिछले कुछ सालों से ये प्रक्रिया बन्द कर दी गई है. रेड्डी ने आरोप लगाया कि चंदा देने वालों को केंद्र सरकार परेशान करती थी इसलिए पुरानी प्रक्रिया बन्द कर दी गई.

आम आदमी पार्टी ने चंदा जुटाने के अभियान की औपचारिक शुरुआत तो कर दी है लेकिन असली अभियान 21 अक्टूबर से शुरू होगा जब आप कार्यकर्ता घर घर जा कर संपर्क करेंगे. समर्थन और चंदा दोनों मांगेंगे. आने वाले दिनों में पार्टी ने दिल्ली में अपनी पूरी ताकत झोंकने की रणनीति बनाई है. जाहिर है दिल्ली आम आदमी पार्टी के लिए काफी अहम है.

ये भी देखें

मास्टर स्ट्रोक फुल एपिसोड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
वीजा खत्म, फिर भी भारत में डेरा! द्वारका में नाइजीरियाई नागरिक पकड़ा गया
वीजा खत्म, फिर भी भारत में डेरा! द्वारका में नाइजीरियाई नागरिक पकड़ा गया
राहुल vs सरकार: पेपर लीक से पेलेट गन तक कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार
राहुल vs सरकार: पेपर लीक से पेलेट गन तक कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार
विजय सरकार बच्चों को देने जा रही है सोने की अंगूठी, ज्वेलर्स को दिया ऑर्डर
विजय सरकार बच्चों को देने जा रही है सोने की अंगूठी, ज्वेलर्स को दिया ऑर्डर

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुए सनी देओल के बेटा-बहू और पत्नी, पूजा देओल का दिखा स्टाइलिश अंदाज
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुई सनी देओल की फैमिली, पत्नी पूजा ने बटोरी लाइमलाइट
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget