एक्सप्लोरर

पाकिस्तान में लापता बुलबुल कौर मिली, लेकिन कैद नहीं कटी, जानिए पूरा मामला

पिछले दिनों पाकिस्तान ने जगजीत कौर के मामले में भी ऐसा ही किया था, जिसे महीनों तक दार उल अमान में रखा गया था. लेकिन बाद में अदालती कार्यवाही के बाद उसे जबरन बनाए गए पति के साथ ही जाना पड़ा.

नई दिल्ली: भारत समेत दुनिया भर के सिख समुदाय की तरफ से उठी नाराज़गी के बाद पाकिस्तान में पवित्र गुरूद्वरा पंजा साहिब के ग्रन्थी परमजीत सिंह की लापता बेटी मनमीत कौर (बुलबुल) वापस तो मिल गई. लेकिन परिवार से मिलने के बावजूद अपने घर नहीं लौट पाई. उसे धर्मांतरण कानून के प्रावधानों के तहत आश्रय गृह भेज दिया गया.

महज़ 17 बरस की सिख लड़की बुलबुल को पंजाब में रावलपिंडी के अटाल जिले में अपने घर के नज़दीक से अगवा किया गया था. अपहरण के बाद कथित रूप से इस्लाम में परिवर्तित कर दिया गया और जबरदस्ती एक स्थानीय मुस्लिम से शादी कर दी गईं.

अगस्त 31 को लापता बुलबुल की तलाश में परिवार परेशान होता रहा, मगर उनके गुहार की कोई सुनवाई नहीं हुई. हालांकि इस मामले पर भारत की तरफ से बनाए गए दबाव और दुनियाभर में सिख समाज की तरफ से आई नाराज़गी के बाद अंतरराष्ट्रीय किरकिरी को लेकर घबराई पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों व पुलिस ने 21 दिन बाद उसे रहस्यमय तरीके से ढूंढ निकाला. हालांकि रावलपिंडी के एटोक इलाके में पुलिस थाने में परिवार और बुलबुल को मिलाया तो गया, लेकिन ग्रन्थी परमजीत की यह बेटी घर नहीं रुक सकी. स्थानीय मीडिया के मुताबिक, बुलबुल को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार दार उल अमान (आश्रय गृह) भेज दिया गया.

ऐसे में आशंका और सवाल अब भी बाकी हैं कि बुलबुल को अपनी मर्जी से पैतृक घर जाने की इजाजत मिलती है या फिर जबरन निकाह कर बनाए गए पति के साथ रहने की बंदिश उसपर थोपी जाती है.

पिछले दिनों पाकिस्तान ने जगजीत कौर के मामले में भी ऐसा ही किया था, जिसे महीनों तक दार उल अमान में रखा गया था. लेकिन बाद में अदालती कार्यवाही के बाद उसे जबरन बनाए गए पति के साथ ही जाना पड़ा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget