एक्सप्लोरर

इराक में लापता भारतीयों पर सरकार से अकाली का सवाल, बताएं जिंदा हैं या नहीं

शिरोमणि अकाली दल के प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने सदन में शून्यकाल के दौरान यह मसला उठाते हुए कहा कि 39 भारतीय इराक से लापता हैं.

नई दिल्ली: इराक में लापता 39 भारतीयों का मुद्दा आज लोकसभा में उठा और शिरोमणि अकाली दल ने इन लोगों के जिंदा होने या नहीं होने के मामले में सरकार से जवाब की मांग की. साथ ही इन लोगों ने सरकार से यह भी जानना चाहा कि क्या भारतीय खुफिया तंत्र इस मामले में विफल साबित हुआ है.

इस पर अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने सूचित किया कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज शाम पांच बजे सदन में इस संबंध में एक बयान देंगी.

शिरोमणि अकाली दल के प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने सदन में शून्यकाल के दौरान यह मसला उठाते हुए कहा कि 39 भारतीय इराक से लापता हैं और पहले विदेश मंत्री ने कहा था कि वे इराक की जेल में हो सकते हैं लेकिन समाचार चैनलों की रिपोर्टो में दिखाया जा रहा है कि वह जेल नष्ट हो चुकी है और वह अस्पताल भी खाली पड़ा है जहां उनके छुपे होने की बात कही जा रही थी.

उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पंजाब के इन युवकों के परिजनों को आश्वासन दिया था कि ये लोग जिंदा हैं लेकिन हरजीत नाम का एक युवक इराक से किसी प्रकार अपनी जान बचाकर आया है और उसने कहा है कि उसके सामने बाकी भारतीयों को मौत के घाट उतारा जा चुका है.

चंदूमाजरा ने कहा कि सरकार इन युवकों के बारे में सही जानकारी दे कि ये जिंदा हैं या नहीं और साथ ही यह भी बताए कि क्या इस मामले में सरकार का खुफिया तंत्र विफल रहा है जो उसे इन युवकों के मारे जाने की जानकारी नहीं मिली, जैसा कि समाचार चैनलों में दावा किया जा रहा है.

इस पर अध्यक्ष ने कहा कि इसी विषय पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज शाम पांच बजे सदन में बयान देंगी. उन्होंने कहा कि इराक के विदेश मंत्री भी भारत आ रहे हैं .

ग़ौरतलब है कि इराक के विदेश मंत्री इब्राहिम अल-जाफरी आज भारत के पांच दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं और दोनों देशों के बीच इस दौरान होने वाली चर्चा में इराक के संघर्षरत मोसुल में तीन साल पहले लापता हुए 39 भारतीय नागरिकों का मुद्दा अहम होगा. भारत दौरे पर जाफरी भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के साथ चर्चा करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार के सामने रखीं 3 मांगें, बोले - 'PM मोदी को...'
मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार के सामने रखीं 3 मांगें, बोले - 'PM मोदी को...'

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget