एक्सप्लोरर

Human Rights Violations: 'ISI ने हमारे बच्चों को बर्बाद कर दिया, तब कहां थे मानवाधिकारों की दुहाई देने वाले'

Mir Junaid on UK MP Claim: ब्रिटेन के सांसदों ने संसद में मानवाधिकों के उल्लंघन की बात की तो जम्मू-कश्मीर वर्कर्स पार्टी के अध्यक्ष मीर जुनैद ने उनको जवाब दिया.जवाब में उनका गुस्सा साफ देखा जा सकता है

Mir Junaid Attacks On British MP: जम्मू कश्मीर वर्कर्स पार्टी के अध्यक्ष मीर जुनैद ने मानवाधिकारों की दुहाई देने वाली विदेशी ताकतों पर हमला किया है. उन्होंने कहा है कि एक कश्मीरी मुस्लिम होने के नाते आप लोगों को याद दिलाना चाहता हूं कि हां हमारे मानाधिकारों का उल्लंघन हुआ है लेकिन पाकिस्तानी आतंकियों द्वारा. जब हमारी महिलाओं का रेप हो रहा था और जब आईएसआई हमारे बच्चों को बर्बाद कर रहा था तब आपके मानवाधिकार कहां थे. क्योंकि तब ये मानवाधिकारों का उल्लंघन नहीं था.

 

मानवाधिकारों के उल्लंघन की दुहाई न दें

मीर जुनैद ने मानवाधिकारों के उल्लंघन की बात करने वाले ब्रिटिश सांसदों से कहा कि अगर आप लोगों को मानवाधिकारों के उल्लंघन की वास्तव में चिंता होती तो आप ये सभी बातें पाकिस्तान और चीन से भी पूछते. लेकिन आपको इनकी चिंता ही नहीं है. अगर आपको चिंता होती तो आप पूछते कि जम्मू-कश्मीर में चुने हुए प्रतिनिधियों, डॉक्टरों, वकीलों, युवाओं को किसने मारा. अगर आपको चिंता है तो आपको आईएसआई के नार्को मॉड्यूड और पाकिस्तान की घुसपैठ के बारे में बात करनी चाहिए.

भारत की आजादी से डरने वाला देश है ब्रिटेन

मीर जुनैद यहीं नहीं रुके उन्होंने ब्रिटेन पर हमला करते हुए कहा कि ब्रिटेन एक ऐसा देश है जो भारत की आजादी, आर्थिक, विदेश नीति और राजनीति से डरता है. उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि इस देश ने मानवाधिकारों के लिए किया क्या है. मीर ने कहा कि आप इस बात से भी डरते हैं कि भारत इन सब बातों की परवाह नहीं करता है और इस समय तो बिल्कुल भी नहीं. वो यहीं नहीं रुके, उन्होंने ब्रिटेन सांसदों की बखिया उधेड़ते हुए कहा कि जिन देशों पर आप लोगों ने शासन किया वो आज आपकी आखों में आंखें मिलाकर बात कर रहे हैं. और इस दर्द को समझा जा सकता है.

जानिए मुद्दा क्या था

दरअसल ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन कुछ दिनों पहले भारत दौरे पर आए थे और इस दौरान वो गुजरात में जेसीबी मशीन पर चढ़ गए और फोटो भी खिंचाई. ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और बुलडोजर तो इस समय भारत में खूब चर्चे बटोर ही रहा है. इस मामले को लेकर ब्रिटेन में विपक्ष ने उन पर कई सवाल खड़े किए और मानवाधिकारों की दुहाई दी.

इस मामले पर विपक्ष का जवाब देते हुए विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय में विदेश अवर मंत्री विकी फोर्ड ने कहा था कि ये यात्रा व्यापार साझेदारी बढ़ाएगी और मानवाधिकार को महत्व देने का मुद्दा भी समान रूप से महत्वपूर्ण है. फोर्ड ने कहा था कि हम मानवाधिकारों को ताक पर रख कर व्यापार नहीं बढ़ाते.  उन्होंने कहा था कि हम दोनों चीजों को हमारी साझेदारी के गहरे, परिपक्व और व्यापक संबंधों का अहम हिस्सा मानते हैं. यदि हमें कुछ चिंताएं हैं तो हम उसे भारत सरकार के समक्ष सीधे तौर पर उठाएंगे.

ये भी पढ़ें: Boris Johonson: भारत में जेसीबी की सवारी, जॉनसन को पड़ रही भारी, विपक्ष ने मुद्दा बनाकर मांगा इस्तीफा

ये भी पढ़ें: Gujarat News: UK पीएम बोरिस जॉनसन के जेसीबी फैक्टरी के दौरे को लेकर ब्रिटिश संसद में विपक्षी दलों ने उठाए सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
हैदराबाद में हनी ट्रैप का मामला, आरोपी को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
हैदराबाद में हनी ट्रैप का मामला, आरोपी को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
'अगर तीनों मनमानी करेंगे तो क्या', SC में EC के हलफनामे पर कांग्रेस नेता के सवाल
'अगर तीनों मनमानी करेंगे तो क्या', SC में EC के हलफनामे पर कांग्रेस नेता के सवाल

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget