एक्सप्लोरर

राम मंदिर ट्रस्ट के लिए 8 से 18 नाम हो सकते हैं फाइनल, राम भक्तों को शामिल करने पर जोर- सूत्र

केंद्रीय गृह मंत्रालय दिल्ली चुनाव से पहले राम मंदिर ट्रस्ट का ऐलान कर सकता है. ट्रस्ट के मंडल के लिए 42 लोगों के नामों की सूची गृह मंत्रालय को भेजी गई है.इन 42 नामों में से 18 नाम फाइनल बताए जा रहे हैं.

नई दिल्ली: केंद्र सरकार दिल्ली चुनाव से पहले राम मंदिर ट्रस्ट की घोषणा करने जा रही है. 42 नामों में से राम मंदिर ट्रस्ट के लिए 8 से 18 लोगों के नाम फाइनल हो रहे हैं. सरकार की औपचारिक सहमति के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय इस बाबत अधिसूचना जारी कर देगा. मस्जिद के लिए भी तीन जगहों का प्रस्ताव दिया जा रहा है.

सूत्रों के मुताबिक गृह मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव ज्ञानेश कुमार का कार्यालय मदिंर मस्जिद के लिए बनाई जाने वाली स्कीम और ट्रस्ट के नामों को अंतिम रूप दे रहा है. यह भी बताया जा रहा है कि इस स्कीम पर कैबिनेट की मुहर लगेगी. ट्रस्ट के संरक्षण मंडल में अनेक नाम उनके पदों पर होंगे जैसे, राज्यपाल, सीएम, मुख्य सचिव, गृह सचिव. सूत्रों की मानें तो इस सूची में केंद्रीय गृह मंत्रालय से दो, उत्तर प्रदेश सरकार से तीन नामों के अलावा अयोध्या के अनेक संत, वीएचपी के दो और आरएसएस का एक सदस्य ट्रस्ट मे शामिल होगा.

इस ट्रस्ट में राम भक्तों को ही शामिल करने पर जोर दिया गया है. सूत्रों का ये भी कहना है कि गृह मंत्रालय की कमेटी के पास 42 लोगों के नामों की एक सूची भेजी गई थी. जिस पर विचार कर अंतिम रूप दिया जा रहा है. मंत्रालय मे ट्रस्ट का काम देख रहे एक सूत्र ने बताया कि, राम मंदिर ट्रस्ट में देश के कुछ अन्य ट्रस्टों के लोगों के नाम भी शामिल किए जा रहे हैं. सूत्र ने यह भी साफ किया कि जब तक यह अधिसूचना जारी नहीं हो जाती, तब तक नामों पर पसोपेश बना रहेगा. क्योंकि अधिसूचना जारी होने तक नामों को काटा या बढ़ाया जा सकता है. यानी अधिसूचना तक नामों को लेकर खींचतान बनी रहेगी.

सूत्रों के अनुसार अब तक जो बैठकें हुई हैं, उनमें मस्जिद के लिए तीन जगहों का प्रस्ताव दिया गया है. गृह मंत्रालय मदिंर-मस्जिद निर्माण के लिए जो स्कीम तैयार कर रहा है. उसमें साफ तौर पर जगहों के नाम का उल्लेख किया गया है और यह मुस्लिम पक्षकार के ऊपर होगा कि वह मस्जिद के लिए जमीन कहां लेना चाहता है.

ये भी पढ़ें

CAA समर्थित रैली में BJP विधायक ने कहा- मस्जिद में हथियार इकट्ठा किए जाते हैं, गद्दारों को सबक सिखाएंगे राम मंदिर पर बड़ी खबर, दिल्ली चुनाव से पहले ट्रस्ट का एलान कर सकता है गृह मंत्रालय- सूत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैबिनेट, गृह सचिव...6 अधिकारियों को सेवा विस्तार, रक्षा सचिव-IB निदेशक का होगा एक्सटेंशन?
कैबिनेट, गृह सचिव...6 अधिकारियों को सेवा विस्तार, रक्षा सचिव-IB निदेशक का होगा एक्सटेंशन?
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
लूंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लूंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ सभी आरोप साबित, कमेटी ने लोकसभा में पेश की रिपोर्ट
पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ सभी आरोप साबित, कमेटी ने लोकसभा में पेश की रिपोर्ट

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget