एक्सप्लोरर

CAA समर्थित रैली में BJP विधायक ने कहा- मस्जिद में हथियार इकट्ठा किए जाते हैं, गद्दारों को सबक सिखाएंगे

बंगाल बीजेपी के बाद नागरिकता कानून के विरोधियों पर बीजेपी विधायक ने आपत्तिजनक टिप्पणी की है. सीएए के पक्ष में आयोजित रैली में उन्होंने मुसलमानों को भी जमकर कोसा.बीजेपी विरोध प्रदर्शन और धरना देख जगह-जगह रैली कर कानून पर लोगों के ‘भ्रम’ को दूर करने की कोशिश कर रही है.

कर्नाटक: नागरिकता संशोघन कानून (सीएए), राष्ट्रीय नागरकिता रजिस्टर (एनआरसी) और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) को लेकर मुल्क के कई हिस्सों में प्रदर्शन हो रहा. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कई नेता देशभर में हो रहे विरोध पर कड़ी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कई नेताओं ने इस मामले में विवादास्पद बयान भी दिए हैं. अब ताजा बयान कर्नाटक के दावणगेरे से आया है. इस बार बीजेपी के विधायक एमपी रेणुकाचार्य ने मुसलमानों को लेकर विवादास्पद बयान दे दिया.

मस्जिद में बैठे हैं गद्दार वतन- बीजेपी विधायक एमपी रेणुकाचार्य ने सीएए के पक्ष में आयोजित सभा में कहा कि, “कुछ गद्दार वतन मस्जिद में बैठकर फतवा जारी कर रहे हैं.” रेणुकाचार्य ने सभा में यहां तक आरोप लगा दिया कि मस्जिद में हथियार इकट्ठे किये जाते हैं और हम गद्दार वतन को सबक सिखाने का काम करेंगे. उन्होंने कहा कि मुसलमानों को पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से चंदा मिल रहा है. बता दें कि इससे पहले भी बंगाल से मुसलमानों के खिलाफ बीजेपी नेताओं की आपत्तिजनक टिप्पणी आ चुकी है.

बीजेपी विरोध प्रदर्शन और धरना देख जगह-जगह रैली कर कानून पर लोगों के ‘भ्रम’ दूर करने की कोशिश कर रही है. बीजेपी बड़े जोर शोर से जागरूकता अभियान चलाकर ये जताने की कोशिश कर रही है कि ये कानून नागरिकता लेने का नहीं, बल्कि नागरिकता देने का है. मगर पार्टी की तरफ से आयोजित रैली में उसके नेताओं पर एक से बढ़कर एक उत्तेजित करने वाले बयान देने का आरोप लग रहा है.

पिछले दिनों सीएए के पक्ष में बोलते हुए कई नेता मुसलमानों पर विवादित टिप्पणी कर चुके हैं. बीजेपी सांसद सौमित्र खान ने कहा था कि नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी का विरोध करने वाले बुद्धिजीवी तृणमूल कांग्रेस के ‘कुत्ते’ हैं. इसी तरह 18 जनवरी को पश्चिम बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा था कि जो बुद्धिजीवी नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं वो शैतान और कीड़े हैं.

CAA के खिलाफ SC में हुई सुनवाई, कोर्ट ने सरकार से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi CJP Protest Live: CJP प्रोटेस्ट के लिए दिल्ली पहुंचे दीपके, नहीं माने तो हिरासत में लेगी पुलिस?
LIVE: CJP प्रोटेस्ट के लिए दिल्ली पहुंचे दीपके, नहीं माने तो हिरासत में लेगी पुलिस?
CJP प्रोटेस्ट के बीच EC ने फॉर्म 7 को लेकर बदल दिए नियम, इसी पर मचा है बवाल
CJP प्रोटेस्ट के बीच EC ने फॉर्म 7 को लेकर बदल दिए नियम, इसी पर मचा है बवाल
दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद करने के फैसले को चुनौती: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के उल्लंघन पर अवमानना याचिका
दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद करने के फैसले को चुनौती: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के उल्लंघन पर अवमानना याचिका
ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन
ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget