एक्सप्लोरर

डोकलाम पर भारत से तनातनी के बीच चीन ने किया युद्धाभ्यास

वहीं, चीन से तनातनी के बीच भारत की सेना लगातार अपनी ताकत बढ़ा रही है. टी-90 टैंक में तीसरी पीढ़ी की मिसाइल प्रणाली लगाने की तैयारी की जा रही है. सेना के सूत्रों के मुताबिक, टी-90 टैंक में पहले से ही मिसाइल दागने की क्षमता थी, लेकिन अब इसे अपग्रेड किया जा रहा है.

नई दिल्ली: डोकलाम को लेकर भारत से तनातनी के बीच चीन की सेना ने युद्ध का अभ्यास किया है. ये अभ्यास चीन की सेना के वेस्टर्न थिएटर कमांड ने किया है. ये चीन की सेना की सबसे बड़ी कमांड मानी जाती है. वहीं, भारतीय सेना भी इस बीच लगातार अपनी ताकत बढ़ा रही है. सेना की तरफ से टी-90 टैंक में तीसरी पीढ़ी की मिसाइल प्रणाली लगाने की तैयारी की जा रही है. नेपाल पर चीन की नई चाल, कहा- ‘हमसे संपर्क बढ़ाने पर मिलेगी कूटनीतिक आज़ादी’ चीन ने युद्धाभ्यास में किया टैंक और मिसाइलों का इस्तेमाल ये युद्धाभ्यास चीनी सेना के वेस्टर्न थिएटर कमांड की तरफ से किया गया है. बड़ी बात यह है कि भारतीय सीमा से सटे इलाकों में सुरक्षा की जिम्मेदारी चीन की सेना के इसी कमांड के पास होती है. जो वीडियो सामने आया है उसमें युद्ध अभ्यास में टैंक और मिसाइल का इस्तेमाल होता दिख रहा है. हालांकि अभी ये साफ नहीं हो पाया है कि चीन की सेना ने ये युद्ध अभ्यास चीन के किस इलाके में किया है. भारत को बार-बार युद्ध की धमकी देता है चीन बता दें कि डोकलाम विवाद पर चीन बार-बार भारत को युद्ध की धमकी दे रहा है. हाल ही में चीन ने कहा था, ‘’अगर भारत ने डोकलाम से अपनी सेना नहीं हटाई तो वह गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहे.'' चीन ने कहा, ''हमारे हथियार और सेना भारत के मुकाबले काफी बेहतर है. भले ही भारत ने पिछले दिनों यूएस और रूस से कई तरह के हथियार खरीदे हों, लेकिन चीन के हथियारों के तुलना में वे काफी हल्के हैं.’’ डोकलाम पर भारत से तनातनी के बीच चीन ने किया युद्धाभ्यास लगातार अपनी ताकत बढ़ा रही है भारतीय सेना वहीं, चीन से तनातनी के बीच भारत की सेना लगातार अपनी ताकत बढ़ा रही है. टी-90 टैंक में तीसरी पीढ़ी की मिसाइल प्रणाली लगाने की तैयारी की जा रही है. सेना के सूत्रों के मुताबिक, टी-90 टैंक में पहले से ही मिसाइल दागने की क्षमता थी, लेकिन अब इसे अपग्रेड किया जा रहा है. भारत के पास करीब दो हजार टी-90 टैंक डोकलाम पर भारत से तनातनी के बीच चीन ने किया युद्धाभ्यास दूसरी पीढ़ी की मिसाइल सिर्फ स्टैटिक-टारगेट को ही निशाना बना सकती थी. अगर टारगेट अपनी जगह से हिल जाता था मिसाइल दागने के बाद तो मिसाइल का वार खाली जाने की आंशका रहती थी. अब नए सिस्टम के इस टैंक में लगने के बाद मूविंग टारगेट यानि चलते हुए दुश्मन के टैंक पर भी टी-90 टैंक निशाना लगाने में सक्षम हो जाएंगे. इस वक्त भारत के पास करीब दो हजार टी-90 टैंक हैं. हाल ही में सेना की डिजाइन ब्यूरो विंग ने इन टैंकों को अपग्रेड करने की सिफारिश की थी. उसके बाद ही ये फैसला लिया गया कि इन टैंकों में थर्ड जैनरेशन मिसाइल लगाई जाये. ये मिसाइल 08 किलोमीटर तक का टारगेट लगा सकती है. क्या है पूरा विवाद? दरअसल डोकलाम जिसे भूटान में डोलम कहते हैं. करीब 300 वर्ग किलोमीटर का ये इलाका चीन की चुंबी वैली से सटा हुआ है और सिक्किम के नाथुला दर्रे के करीब है. इसलिए इस इलाके को ट्राई जंक्शन के नाम भी जाना जाता है. ये डैगर यानी एक खंजर की तरह का भौगोलिक इलाका है, जो भारत के चिकन नेक यानी सिलिगुड़ी कॉरिडोर की तरफ जाता है. चीन की चुंबी वैली का यहां आखिरी शहर है याटूंग. चीन इसी याटूंग शहर से लेकर विवादित डोलम इलाके तक सड़क बनाना चाहता है. इसी सड़क का पहले भूटान ने विरोध जताया और फिर भारतीय सेना ने. भारतीय सैनिकों की इस इलाके में मौजूदगी से चीन हड़बड़ा गया है. चीन को ये बर्दाश्त नहीं हो रहा कि जब विवाद चीन और भूटान के बीच है तो उसमें भारत सीधे तौर से दखलअंदाजी क्यों कर रहा है.16 जून से भारत और चीन की सेना के बीच गतिरोध जारी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुम्हें शर्म आनी चाहिए', हिरासत के वक्त फ्लाइट में महिला यात्री से भिड़े सौरव दास, वीडियो वायरल
'तुम्हें शर्म आनी चाहिए', हिरासत के वक्त फ्लाइट में महिला यात्री से भिड़े सौरव दास, वीडियो वायरल
CJP Protest LIVE: ममता बनर्जी, केजरीवाल रिहा, CJP का कल फिर प्रदर्शन का ऐलान, 7000 से ज्यादा हिरासत में
LIVE: ममता बनर्जी, केजरीवाल रिहा, CJP का कल फिर प्रदर्शन का ऐलान, 7000 से ज्यादा हिरासत में
NEET, भाषा, और एजुकेशनल फंड...राहुल गांधी के चेन्नई में 'छात्रों की गूंज' की बड़ी बातें
NEET, भाषा, और एजुकेशनल फंड...राहुल गांधी के चेन्नई में 'छात्रों की गूंज' की बड़ी बातें
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी

वीडियोज

सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल
वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'अभिजीत, सौरव और आशुतोष से हमारा कोई...', CJP के अजिंक्य शिंदे का बड़ा दावा
'अभिजीत, सौरव और आशुतोष से हमारा कोई...', CJP के अजिंक्य शिंदे का बड़ा दावा
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget