एक्सप्लोरर

लॉकडाउन में पहली बार चली यात्री ट्रेन, 1200 मजदूरों को लेकर रांची पहुंची श्रमिक एक्सप्रेस

खास बात यह है कि इन ट्रेनों में सोशल डिस्टेसिंग का ध्यान रखा जा रहा है. ट्रेन की बोगी में 72 की जगह 56 लोगों को ही जगह दी जा रही है.

नई दिल्ली: देश के अलग-अलग हिस्सों में फंसे लोगों के लिए घरवापसी एक्सप्रेस चल पड़ी है. राज्यों के अनुरोध पर रेलवे ने 6 विशेष ट्रेन चलाकर छात्रों और मजदूरों को घर भेजा है. उम्मीद की जा रही है कि उन लोगों के लिए भी रास्ता खुलेगा जो घर लौटना चाहते हैं.

बता दें कि 40 दिन बाद रेलवे की पहली यात्री ट्रेन अपने स्टेशन पर पहुंची. रेलवे की ये विशेष ट्रेन 1200 मजदूरों को लेकर रांची के हटिया रेलवे स्टेशन पहुंची. इसके बाद एक-एक कर मजदूरों के निकलने का सिलसिला शुरू हुआ. तैयारी के मुताबिक एक-एक बोगी को खोला गया और उसमें से मजदूर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए निकले. इसके बाद तैयारी के मुताबिक सभी मजदूरों को तय बसों में बैठाकर रवाना किया गया. अब सभी मजदूरों की जिला मुख्यालय में जांच होगी और इसके बाद सभी को 14 दिन होम क्वॉरन्टीन में रहना होगा. ये वो मजदूर हैं जो तेलंगाना के लिंगमपल्ली स्टेशन से ट्रेन के जरिए रांची लाए गए. स्टेशन पर ही लंबे इंतजार के बाद आज उन्हें घर वापसी का मौका मिला.

तेलंगाना सरकार की अपील पर केंद्र सरकार ने ट्रायल के तौर पर इस स्पेशल ट्रेन को चलाया. ये ट्रेन कल सुबह 5 बजे तेलंगाना से रवाना हुई थी. ये अकेली ट्रेन नहीं हैं. मजदूरों और छात्रों को निकालने के लिए ऐसी कुल 6 ट्रेन चलाई गई हैं. खास बात यह है कि इन ट्रेनों में सोशल डिस्टेसिंग का ध्यान रखा जा रहा है. ट्रेन की बोगी में 72 की जगह 56 लोगों को ही जगह दी जा रही है.

सिर्फ मजदूर ही नहीं छात्रों को लेकर भी ट्रेन राजस्थान के कोटा से रवाना हुई. अलग-अलग जिलों के हिसाब से बोगी तैयार की गई. तीस बोगियों में 1490 छात्रों को रांची के लिए रवाना किया गया. छात्रों को रवाना करते वक्त भी हर जगह तालियां बजती नजर आईं. हालांकि ट्रेन में सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा गया लेकिन स्टेशन के बाहर और रेलवे प्लेटफार्म पर इकट्ठा हुई भीड़ डराती नजर आई. रेल मंत्रालय की इस गाइडलाइन के मुताबिक 6 ट्रेन प्रयोग के तौर पर चलाई गई हैं. जिसमें शामिल हैं

- तेलंगाना से झारखंड के बीच ट्रेन - महाराष्ट्र के नासिक से यूपी के लखनऊ - नासिक से एमपी के भोपाल - राजस्थान के जयपुर से बिहार के पटना - राजस्थान के कोटा से झारखंड के रांची - और केरल के अलूवा से ओडिशा के भुवनेश्वर के बीच ट्रेनें

दरअसल, गृह मंत्रालय ने अलग-अलग जगहों पर फंसे मजदूरों, तीर्थयात्रियों और छात्रों के लिए रेल मंत्रालय को स्पेशल ट्रेन चलाने की अनुमति दे दी है.

गृह मंत्रालय के निर्देशों के मुताबिक

- ट्रेन एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन के लिए चलेगी और इसके लिए दोनों राज्यों की सरकारों की सहमति होना जरूरी होगी - जिस राज्य से ट्रेन शुरू होगी वहां की सरकार को पहले सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग करनी होगी - जिनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं होंगे सिर्फ उन्हें ही ट्रेन में जाने की अनुमति होगी - ट्रेन में कोई भीड़ न हो इसलिए राज्य सरकार ही तय करेगी कि एक बार में कितने लोग ट्रेन में जाएंगे - ट्रेन में जाने के लिए किसी भी यात्री को टिकट नहीं जारी किया जाएगा - ये ट्रेनें बीच में किसी स्टेशन पर नहीं रुकेंगी - गंतव्य स्टेशन पर पहुंचने पर वहां की राज्य सरकार सभी यात्रियों को उनके घरों तक पहुंचाने, उनकी स्क्रीनिंग और क्वॉरंटीन करने की व्यवस्था करेगी

कुल मिलाकर सरकार का ये फैसला राहत की खबर लेकर आया है. आने वाले दिनों में जगह-जगह फंसे लोग अब बसों और ट्रेनों के सहारे अपने घरों तक पहुंचाए जाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
Rahul Gandhi On Paper Leak: 'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल
'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
इधर अमेरिका ईरान में फिर छिड़ी जंग, उधर ऑस्ट्रेलिया में पीएम मोदी ने दिया संकट से निकलने का फॉर्मूला, बोले- 'ऐसे समय में...'
इधर अमेरिका ईरान में फिर छिड़ी जंग, उधर ऑस्ट्रेलिया में पीएम मोदी ने दिया संकट से निकलने का फॉर्मूला, बोले- 'ऐसे समय में...'
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget