एक्सप्लोरर

Lockdown: प्रवासी मजदूर साइकिल से 1200 किमी दूर जा रहा था घर, यूपी में हुई मौत

देशभर में लॉकडाउन 17 मई तक बढ़ा दिया गया है. इस बीच मजदूरों के पलायन एक बड़ा मुद्दा बन गया है.

शाहजहांपुर: कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन के चलते कई मजदूर देश के अलग-अलग हिस्सों में फंस गए हैं. ट्रांसपोर्ट सर्विस बंद है. ऐसे में कई मजदूर साइकिल से ही अपने घर की ओर रवाना हो रहे हैं. शुक्रवार सुबह दिल्ली से बिहार जा रहे एक मजदूर की यूपी के शाहजहांपुर में मौत हो गई. इस शख्स की पहचान धर्मवीर के रूप में हुई है. वो साइकिल से 1200 किमी का सफर तय कर छह साथियों के साथ दिल्ली से बिहार के खगड़िया जा रहे थे. सभी सातों लोग गुरुवार को रात बिताने शाहजहांपुर में रुके थे. उनमें से धर्मवीर की अचानक तबीयत बिगड़ गई. जब सुबह अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में मौत हो गई. कोरोना वायरस की पुष्टि नहीं धर्मवीर की कोरोना टेस्टिंग रिपोर्ट निगेटिव आई है. बताया जा रहा है कि फेफड़ों की कुछ बीमारी की वजह से धर्मवीर की मृत्यु हुई. धर्मवीर के एक साथी ने मीडिया को बताया, चार दिन पहले उन लोगों ने दिल्ली से अपना सफर शुरू किया था. शाहजहांपुर में रात को खाना खाने के बाद सो गए थे. सुबह सभी बात कर रहे थे, तभी अचानक धर्मवीर की तबीयत खराब हो गई. राज्य सरकार के अधिकारियों ने धर्मवीर के शव को उसके घर भेजने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था करने और बाकी छह लोगों के लिए भी गाड़ियों की व्यवस्था करने का बात कही है. 'श्रमिक स्पेशल' ट्रेन पहुंचा रही छात्रों, पर्यटकों, मजदूरों को उनके घर कोरोनो वायरस महामारी को रोकने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन के बाद प्रवासी मजदूरों का शहरों से अपने मूल स्थानों की ओर पलायन एक बड़ा मुद्दा बन गया है. स्थिति को ध्यान में रखते हुए, केंद्र सरकार ने प्रवासी मजदूरों को उनके मूल स्थानों तक पहुंचाने में मदद करने के लिए स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था की है. देश के अलग-अलग हिस्सों में फंसे मजदूरों, तीर्थयात्रियों, पर्यटकों और छात्रों को घरों तक पहुंचाने के लिए शुक्रवार से 'श्रमिक स्पेशल' ट्रेनें चलना शुरू हो गई हैं. ये भी पढ़ें- कोरोना वॉरियर्स के सम्मान में वायुसेना के लड़ाकू विमानों का फ्लाई पास्ट जम्मू-कश्मीर: हंदवाड़ा में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में कर्नल-मेजर समेत 5 जवान शहीद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-चीन के बीच LAC पर टकराव, ITBP के डीजी का बड़ा खुलासा
भारत-चीन के बीच LAC पर टकराव, ITBP के डीजी का बड़ा खुलासा
‘फेल प्रोडक्ट को लॉन्च करने के लिए...’, PM मोदी ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा?
‘फेल प्रोडक्ट को लॉन्च करने के लिए...’, PM मोदी ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा?
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
दो चुनाव आयुक्तों ने कैबिनेट सचिव को क्यों लिखी चिट्ठी? RTI में खुलासे के बाद उठे कई सवाल
दो चुनाव आयुक्तों ने कैबिनेट सचिव को क्यों लिखी चिट्ठी? RTI में खुलासे के बाद उठे कई सवाल

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget