एक्सप्लोरर

रिजर्व बैंक के नए डिप्टी गवर्नर होंगे माइकल देवव्रत पात्रा, वीरल वी आचार्य के इस्तीफे के बाद खाली था पद

आखिरकार विरल वी आचार्य के बाद केंद्रीय बैंक को नया डिप्टी गवर्नर मिल ही गया. केंद्र सरकार ने तीन साल के लिए माइकल देवव्रत पात्रा को नियुक्त किया है. इससे पहले विरल वी आचार्य ने सरकार से नीतिगत मुद्दों पर मतभेद के चलते इस्तीफा दे दिया था.

नई दिल्ली: रिजर्व बैंक को नया डिप्टी गवर्नर मिल गया है. केंद्र सरकार ने माइकल देवव्रत पात्रा के नाम पर मुहर लगाई है. रिजर्व बैंक के नये डिप्टी गवर्नर के संबंध में कार्मिक मंत्रालय ने आदेश जारी कर दिया है. कार्मिक मंत्रालय के आदेश के मुताबिक, देवव्रत पात्रा अपने पद पर तीन साल तक बने रहेंगे.

कौन हैं माइकल देवव्रत पात्रा ?

माइकल देवव्रत पात्रा रिजर्व बैंक के चौथे डिप्टी गवर्नर होंगे. पात्रा अभी तक कार्यकारी निदेशक के रूप में मौद्रिक नीति विभाग का काम देख रहे थे. पात्रा ने आईआईटी मुंबई से इकोनॉमिक्स में पीएचडी किया है. अक्टूबर, 2005 में मौद्रिक नीति विभाग में भेजे जाने से पहले पात्रा आर्थिक विश्लेषण विभाग में सलाहकार थे. पात्रा हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के फेलो रह चुके हैं. जहां उन्होंने वित्तीय स्थिरता को लेकर पोस्ट डॉक्टोरल रिसर्च किया था. समझा जाता है कि पात्रा के पास भी आचार्य की तरह ही मौद्रिक नीति विभाग रहेगा. विरल वी आचार्य के इस्तीफे के बाद से यह पद रिक्त था. उन्होंने तीन साल के कार्यकाल पूरा होने से छह महीने पहले ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. हालांकि, आचार्य ने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा देने की बात कही थी. मगर उस वक्त यही अटकलें लगाई गईं थीं कि सरकार से उनका नीतिगत मुद्दों पर मतभेद है. जिसके कारण केंद्रीय बैंक और सरकार के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो गई थी.

केंद्रीय बैंक में कितने हो सकते हैं डिप्टी गवर्नर ?

गवर्नर शक्तिकान्त दास की अगुवाई वाले रिजर्व बैंक में अधिकतम चार डिप्टी गवर्नर हो सकते हैं. केंद्रीय बैंक के अन्य तीन डिप्टी गवर्नर एन एस विश्वनाथन, बी पी कानूनगो और एम के जैन हैं. इससे पहले केंद्रीय बैंक के डिप्टी गवर्नर की दौड़ में चेतन घाटे और माइकल पात्रा का नाम सबसे आगे चल रहा था. विनियामक नियुक्ति खोज समिति (एफएसआरएएससी) के पास 10 उम्मीदवारों में से साक्षात्कार के बाद चयन करने का विकल्प मौजूद था. जिनमें पात्रा और घाटे के अलावा तीन अन्य अर्थशास्त्री और दो आईएएस अधिकारी भी शामिल थे. मगर लौटरी माइकल देवव्रत पात्रा के नाम पर खुली.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'TVK-IUML के बीच गठबंधन...', तमिलनाडु के मंत्री शाहजहां का बड़ा दावा, AIADMK पर क्या कहा
'TVK-IUML के बीच गठबंधन...', तमिलनाडु के मंत्री शाहजहां का बड़ा दावा, AIADMK पर क्या कहा
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
CR पार्क का विवाद क्या? भड़की TMC, महुआ बोलीं- 'कांवड़ यात्रा में पुलिस छिप जाती है...'
CR पार्क का विवाद क्या? भड़की TMC, महुआ बोलीं- 'कांवड़ यात्रा में पुलिस छिप जाती है...'
Explained: रूसी तेल पर 60 दिनों तक कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप प्रशासन के फैसले का भारत के लिए क्या है मतलब?
Explained: रूसी तेल पर 60 दिनों तक कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप प्रशासन के फैसले का भारत के लिए क्या है मतलब?

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
Embed widget