एक्सप्लोरर

Lockdown को लेकर गृह मंत्रालय सख्त, बाधा डालने वालों को हो सकती है दो साल की जेल

कोरोना वायरस को लेकर देशभर में 21 दिनों का लॉकडाउन जारी है. ये लॉकडाउन 14 अप्रैल तक जारी रहेगा. इस बीच केंद्रीय गृह सचिव ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रमुख सचिवों को चिट्ठी लिखी है.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर देशभर में लॉकडाउन जारी है. लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई है और कहा गया है कि बिना वजह बाहर न निकलें. लेकिन सरकार की एडवाजरी का कुछ लोग उल्लंघन भी कर रहे हैं. ऐसे में अब सरकार ने सख्त रुख अपनाया है. केंद्रीय गृह सचिव ने आज राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रमुख सचिवों को पत्र लिखकर कहा है कि यदि कोई लॉकडाउन का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम और अन्य आईपीसी धाराओं के तहत कड़ी कार्रवाई की जाए.

इसमें कहा गया है कि अगर कोई लॉकडाउन के लागू होने में बाधा डालने वालों को दो साल की जेल हो सकती है. केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर लॉकडाउन के उपायों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई करने को कहा है. इसमें कहा गया कि डीएम अधिनियम और आईपीसी के तहत दंड प्रावधानों को व्यापक रूप से परिचालित किया जाना चाहिए और लॉकडाउन उपाय के उल्लंघन के लिए, कानून प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा डीएम अधिनियम और आईपीसी के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी.

गौरतलब है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संपूर्ण लॉकडाउन का एलान किया था. ये लॉकडाउन 14 अप्रैल तक जारी रहेगा. हालांकि, सरकार की एडवाइजरी के बावजूद देशभर से कई ऐसी तस्वीरे आईं जिसमें लोग लॉकडाउन का उल्लंघन करते देखे गए. कुछ राज्यों में स्थानीय प्रशासन कार्रवाई भी कर रही है. गाड़ियों के चालान किए जा रहे हैं. बिहार में कई गाड़ियों को जब्त भी किया गया है.

अब इस बीच केंद्रीय गृह सचिव ने चिट्ठी लिखकर सख्त कार्रवाई करने की बात कही है. बता दें कि अब तक देश में कोरोना वायरस के कुल 2100 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं. ये आंकड़ा 2113 हो चुका है. वहीं कोरोना वायरस की वजह से अब तक 50 लोगों की मौत हो चुकी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाढ़ की मार झेल रहे असम पहुंचीं बॉलीवुड की एक्ट्रेस, पीड़ित परिवारों से की मुलाकात
बाढ़ की मार झेल रहे असम पहुंचीं बॉलीवुड की एक्ट्रेस, पीड़ित परिवारों से की मुलाकात
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! 9 अगस्त से स्टेशनों पर बढ़ेगी सख्ती
दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! 9 अगस्त से स्टेशनों पर बढ़ेगी सख्ती
PM मोदी से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, बोले- जब जब संसद सत्र...
PM मोदी से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, बोले- जब जब संसद सत्र...

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget