एक्सप्लोरर

बंगाल हिंसा: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कड़ा रुख अपनाया, मुख्य सचिव को पत्र लिख कर कहा- तत्काल भेजें रिपोर्ट

पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कड़ा रुख अपनाया है. केंद्रीय गृह सचिव ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव को लिखे कड़े पत्र में कहा है कि पश्चिम बंगाल में ना तो हिंसा रुकी है और ना ही मंत्रालय द्वारा मांगी गई रिपोर्ट का जवाब दिया गया है.

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल सरकार और केंद्र में तकरार और अधिक बढ़ सकता है. राज्य में चुनाव परिणाम के बाद हुई हिंसा की घटना पर केंद्रीय गृह सचिव ने बंगाल के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर कहा है कि वह तत्काल रिपोर्ट सौंपें.

सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय गृह सचिव ने सख्त लहजे में कहा कि बंगाल में अब भी हिंसा जारी है, इसपर कोई उचित कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है. बंगाल सरकार गृह मंत्रालय को जवाब दे नहीं तो गंभीरता से लिया जाएगा. तीन मई को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार से विपक्षी कार्यकर्ताओं पर हमले की घटना में तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी थी.

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम आने के फौरन बाद फैली हिंसा को लेकर जो रिपोर्ट तलब की गई थी उस बाबत बंगाल प्रशासन ने 48 घंटे बीतने के बाद भी कोई जवाब केंद्रीय गृह मंत्रालय तक नहीं भेजा.

उधर पश्चिम बंगाल में हिंसा का दौर जारी है बीजेपी लगातार यह आरोप लगा रही है कि पश्चिम बंगाल में उसके कार्यकर्ताओं का जबरदस्त उत्पीड़न किया जा रहा है और यहां तक कि इस उत्पीड़न के चलते सैकड़ों लोग पश्चिम बंगाल छोड़कर असम सीमा में जा बैठे हैं. पश्चिम बंगाल से लगातार सामने आ रही हिंसा की रिपोर्टों के मद्देनजर और पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा कोई रिपोर्ट ना भेजे जाने के चलते केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने एक कड़ा पत्र पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव को भेजा है.

सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय गृह सचिव द्वारा बंगाल के मुख्य सचिव को भेजे पत्र में कहा गया है कि पश्चिम बंगाल में  राजनीतिक हिंसा लगातार चल रही है लेकिन उसे रोकने के लिए कोई उल्लेखनीय कार्रवाई नहीं की गई है जिसे लेकर केंद्र सरकार बेहद चिंतित है. पत्र में कहा गया है कि सबसे पहले इस हिंसा को रोकने के लिए जो भी जरूरी कार्रवाई है वह की जाए.

साथ ही पत्र में यह भी कहा गया है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस बाबत प्रदेश सरकार से 48 घंटे पहले रिपोर्ट मांगी थी लेकिन प्रदेश सरकार ने अब तक कोई रिपोर्ट केंद्रीय गृह मंत्रालय को नहीं भेजी है और दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल में लगातार हिंसा जारी है जिसे लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय बेहद परेशान है.

पत्र में कहा गया है कि लोगों की जानमाल की रक्षा करना प्रदेश सरकार का पहला कर्तव्य है. पत्र में यह भी कहा गया है कि यदि प्रदेश सरकार केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा इस हिंसा की बाबत मांगी गई रिपोर्ट को नहीं भेजेगी तो इसे बेहद गंभीरता से देखा जाएगा.

 यानी साफ जाहिर है कि प्रदेश में नई सरकार के बनते ही एक बार फिर केंद्रीय गृह मंत्रालय और प्रदेश प्रशासन आमने सामने आ गए हैं . जहां एक तरफ इस मामले में अब तक अनेक लोगों की जान चली गई है और अनेक स्थानों पर असामाजिक तत्वों का खेल अभी भी जारी है. वहीं दूसरी तरफ इस मामले को लेकर आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति भी गरमा गई है. हालांकि प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि उनकी प्राथमिकता इस हिंसा को रोकने की है क्योंकि बंगाल को हिंसा पसंद नहीं है.

दूसरी तरफ बीजेपी के बड़े नेता इस मामले में लगातार प्रदेश प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं जिसके चलते हिंसा लगातार भड़कने और इस बाबत दोषियों के खिलाफ कोई कार्यवाही ना होने की बात कही जा रही है. देखना यह होगा कि अब प्रदेश प्रशासन इस मामले में कब तक अपनी रिपोर्ट केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजता है क्योंकि केंद्रीय मंत्रालय ने इस मामले में तत्काल रिपोर्ट तलब की है.

जेपी नड्डा का दावा- बंगाल में TMC की जीत के बाद 80 हजार से 1 लाख लोग हमले के डर से घर छोड़कर भागे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी, अमित शाह, सोनिया गांधी, अखिलेश... सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे दिग्गज
PM मोदी, अमित शाह, सोनिया गांधी, अखिलेश... सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे दिग्गज
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget