एक्सप्लोरर

लॉकडाउन: सरकार ने जारी किया स्पष्टीकरण, जानें कौनसी दुकानें बंद रहेंगी, कौनसी खुलेंगी?

कोरोना वायरस महामारी के चलते देशभर में पिछले एक महीने से सब कुछ बंद है. अब केंद्र सरकार ने कुछ गैर जरूरी सामानों की दुकानों को खोलने की अनुमति दे दी है.

नई दिल्ली: गृह मंत्रालय ने दुकानें खोलने के आदेश को लेकर स्पष्टीकरण जारी किया है. गृह मंत्रालय की रिलीज में कहा गया है "ग्रामीण क्षेत्रों में शॉपिंग मॉल की दुकानें छोड़कर सभी दुकानें खोलने की अनुमति है. शहरी क्षेत्रों में सभी एकल दुकानें, पड़ोस की दुकानें, आवासीय परिसरों में दुकानें खोलने की अनुमति है."

सिर्फ आवश्यक चीजों की ही डिलीवरी होगी

बाजार और शॉपिंग मॉल में दुकानें खोलने की अनुमति नहीं है. गृह मंत्रालय ने यह साफ किया है कि ई-कॉमर्स कंपनियां सिर्फ आवश्यक चीजों की ही डिलीवरी कर सकती हैं. शराब और दूसरी चीजों की बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध है.

गृह मंत्रालय ने कहा, "दुकानों को उन क्षेत्रों में खोलने की अनुमति नहीं दी जाएगी, चाहे वे ग्रामीण या शहरी क्षेत्र में हो जिन्हें राज्य/केंद्र शासित प्रदेश ने कंटेनमेंट घोषित किया है."

वहीं गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने एक बयान में कहा, जो दुकानें सामान बेच रही हैं वो तो खुल सकती हैं लेकिन जो सेवाएं प्रदान कर रही हैं, जैसे सैलून, ब्यूटी ट्रीटमेंट, स्पा उनको खोलने की अनुमति अभी नहीं है. गृह मंत्रालय के नए आदेश के मुताबिक किसी भी तरह के रेस्टोरेंट को खोलने की भी अनुमति नहीं है.

CAIT की व्यापारियों से अपील- राज्य सरकार के आदेश का करें इंतजार

गृह मंत्रालय की ओर से हॉटस्पॉट्स और कंटेंनमैंट क्षेत्रों को छोड़कर अन्य स्थानों पर शर्तों के साथ दुकानें खोलने की छूट दिए जाने पर छोटे व्यापारियों के सबसे बड़े संगठन कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने व्यापारियों से अहम अपील की है.

कैट ने व्यापारियों से कहा है कि वे राज्य सरकारों के आदेश का इंतजार करने के बाद ही कोई कदम उठाएं. कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि गृह मंत्रालय ने दुकानें खोलने का आदेश दिया है. मगर अभी राज्य सरकारों के निर्णय की प्रतीक्षा करनी होगी. राज्य सरकारों की ओर से जैसा आदेश आए, उसी अनुरूप संबंधित राज्यों के व्यापारी दुकानें खोलने का निर्णय लें.

ये भी पढ़ें- दुनिया में कोरोना से मरने वालों की संख्या 2 लाख के करीब पहुंची, 24 घंटे में आए 1 लाख नए केस

Coronavirus: लॉकडाउन का एक महीना पूरा, जानें महामारी की रफ्तार कम हुई या नहीं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'एक हिंदुस्तानी ने 9/11 होने से बचा लिया', कैप्टन स्मित माछर की तारीफ कर बोले PM मोदी
'एक हिंदुस्तानी ने 9/11 होने से बचा लिया', कैप्टन स्मित माछर की तारीफ कर बोले PM मोदी
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका! TMC के खातों के मामले पर अहम टिप्पणी
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका! TMC के खातों के मामले पर अहम टिप्पणी
LIVE: फ्लाई दुबई फ्लाइट पर नेतन्याहू का बड़ा दावा, 'हमारे पास खुफिया जानकारी थी, ईरान...'
LIVE: फ्लाई दुबई फ्लाइट पर नेतन्याहू का बड़ा दावा, 'हमारे पास खुफिया जानकारी थी, ईरान...'
'जजों को अपनी सीमा में...', जस्टिस मेहता के आरोपों पर भड़के संजीव प्रकाश शर्मा
'जजों को अपनी सीमा में...', जस्टिस मेहता के आरोपों पर भड़के संजीव प्रकाश शर्मा

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन से पहले बयान, सौरभ दास बोले- 'हर किसी को...'
CJP का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन से पहले बयान, सौरभ दास बोले- 'हर किसी को...'
प्रदूषण बढ़ने पर बजेगा अलार्म, इन चीजों पर रोक, दिल्ली में आज से लागू सख्त नियम
प्रदूषण बढ़ने पर बजेगा अलार्म, इन चीजों पर रोक, दिल्ली में आज से लागू सख्त नियम
कर्नाटक SIR पर बवाल: नाराज CM डीके शिवकुमार बोले '...मैं इसमें नाकाम रहा हूं'
कर्नाटक SIR पर बवाल: नाराज CM डीके शिवकुमार बोले '...मैं इसमें नाकाम रहा हूं'
कार्थी की 'सरदार 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म?
कार्थी की 'सरदार 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म?
Asian Games: ईशान किशन ने बचाई लाज! सेमीफाइनल में श्रीलंका को दिया 170 का लक्ष्य; अभिषेक-संजू-तिलक फेल
ईशान किशन ने बचाई लाज! सेमीफाइनल में श्रीलंका को दिया 170 का लक्ष्य
पायलट पर कुल्हाड़ी से हमला हुआ! जानें विमान के कॉकपिट में क्यों रखी जाती है ये ‘क्रैश एक्स’?
पायलट पर कुल्हाड़ी से हमला हुआ! जानें विमान के कॉकपिट में क्यों रखी जाती है ये ‘क्रैश एक्स’?
कैप्टन स्मित माछर पर CM सम्राट चौधरी की प्रतिक्रिया, 'आपका यह शौर्य…'
कैप्टन स्मित माछर पर CM सम्राट चौधरी की प्रतिक्रिया, 'आपका यह शौर्य…'
गेहूं-चने के अलावा किन फसलों पर बढ़ा MSP? जान लें काम की बात
गेहूं-चने के अलावा किन फसलों पर बढ़ा MSP? जान लें काम की बात
Embed widget