एक्सप्लोरर

Home Ministry Action: गृह मंत्रालय का बड़ा एक्शन, लश्कर-ए-तैयबा का सदस्य कासिम गुज्जर UAPA के तहत टेररिस्ट घोषित

LET Terrorist News: माता वैष्णो देवी के तीर्थयात्रियों पर वर्ष 2022 में हमले के मुख्य साजिशकर्ता एक्शन, लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी कासिम गुज्जर को गृह मंत्रालय ने UAPA के तहत आतंकवादी घोषित किया है.

Qasim Gujjar Declared Terrorist: गृह मंत्रालय (MHA) ने लश्कर-ए-तैयबा के सदस्य मोहम्मद कासिम गुज्जर, जो वर्तमान में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में रह रहा है, को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 के तहत आतंकवादी घोषित किया है. केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से एक पर पोस्ट कर इस बारे में जानकारी दी गई है. इसमें बताया गया है कि मोदी सरकार ने कई आतंकी हमलों के खूंखार मास्टरमाइंड मोहम्मद कासिम गुज्जर उर्फ सलमान उर्फ सुलेमान को आतंकवादी घोषित कर दिया है.

  
गृह मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के सदस्य मोहम्मद कासिम गुज्जर ने आतंकी हमलों में कई लोगों की जान ली है. उसके हमले में कई लोग घायल हुए हैं. वह भारत के खिलाफ युद्ध की योजना बनाने में शामिल है. अपने इस पोस्ट में गृह मंत्रालय ने कहा है कि राष्ट्र की एकता और अखंडता के खिलाफ गतिविधियों में शामिल पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति से बेरहमी से निपटा जाएगा.

वैष्णो देवी तीर्थ यात्रियों पर हमले का है मुख्य साजिशकर्ता

आतंकवादी घोषित किया गया कासिम गुज्जर वर्तमान में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में रह रहा है. वह 2022 में माता वैष्णो देवी तीर्थयात्रियों पर हमले के पीछे मुख्य साजिशकर्ता था, जिसमें चार लोग मारे गए थे और दो दर्जन से अधिक घायल हो गए थे. इसके पहले कासिम 2021 में जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में एक बीजेपी नेता के घर पर ग्रेनेड हमले में भी शामिल था, जिसके परिणामस्वरूप एक नाबालिग लड़के की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए थे. वह मूल रूप से रियासी जिले के महोर के अंगराला गांव का निवासी है और दशकों से फरार है.

ये भी पढ़ें:पुतिन से बैर रखना पड़ा महंगा, अपने ही देश में आतंकी घोषित हुआ पूर्व विश्व चैंपियन खिलाड़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरल-गुजरात और असम में बारिश का कहर, 6 की मौत, कई जिलों में रेड अलर्ट
केरल-गुजरात और असम में बारिश का कहर, 6 की मौत, कई जिलों में रेड अलर्ट
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
CJP को मिले 1 करोड़ के फंड पर बवाल, RTI एक्टिविस्ट ने ECI से की शिकायत!
CJP को मिले 1 करोड़ के फंड पर बवाल, RTI एक्टिविस्ट ने ECI से की शिकायत!
नशे के खिलाफ अभियान की शुरुआत, PM मोदी बोले- 'देश के लिए नशा मुक्त युवा जरूरी'
नशे के खिलाफ अभियान की शुरुआत, PM मोदी बोले- 'देश के लिए नशा मुक्त युवा जरूरी'

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
'राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले दलित थे इसलिए...' अरुण भारती का बड़ा हमला
'राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले दलित थे इसलिए...' अरुण भारती का बड़ा हमला
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
PMO Eligibility: PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
Text Neck Syndrome : मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
Embed widget