एक्सप्लोरर

राजनीति में आएंगे 'मेट्रो मैन' ई श्रीधरन, 21 फरवरी को बीजेपी में होंगे शामिल

साल 2014 के लोकसभा चुनावों से पहले ई श्रीधरन ने मोदी की तारीफ़ कर कहा था कि मोदी देश के सबसे योग्य लीडर्स में से एक हैं और उनके हाथ में देश का भविष्य बेहतर हो सकता है. ऐसा माना जा रहा है कि ई श्रीधरन ने तभी बीजेपी में जाने का मन बना लिया था.

नई दिल्ली: केरल में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए जुटे हुए हैं. इस बीच 'मेट्रो मैन' कहे जाने वाले ई श्रीधरन बीजेपी ज्वाइन कर रहे हैं. केरल में बीजेपी के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है.

बीजेपी प्रमुख के सुरेंद्रन की अगुवाई में 21 फरवरी को होने वाली विजय यात्रा के दौरान ई श्रीधरन औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे. इस यात्रा को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हरी झंडी दिखाएंगे. मेट्रो मैन के नाम से लोकप्रिय ई श्रीधरन की छवि एक बेदाग नौकरशाह की रही है.

साल 2014 के लोकसभा चुनावों से पहले ई श्रीधरन ने मोदी की तारीफ़ कर कहा था कि मोदी देश के सबसे योग्य लीडर्स में से एक हैं और उनके हाथ में देश का भविष्य बेहतर हो सकता है. ऐसा माना जा रहा है कि ई श्रीधरन ने तभी बीजेपी में जाने का मन बना लिया था. इस बात की पुष्टि 88 साल के ई श्रीधरन ने मीडिया से बात करते हुए भी की. उन्होंने कहा, “बीजेपी में जाने का फैसला एक दिन में नहीं किया है. राज्य के लिए काम करना चाहता हूं, इसलिए बीजेपी में शामिल हो रहा हूं." उन्होंने आगे कहा कि केरल सरकार के मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए कंसलटेंसी भी अब मैं बंद कर दूंगा.”

ई श्रीधरन दिल्ली मेट्रो समेत पहले फ्रैट कॉरिडोर को समय से पहले दौड़ाने के मामले में ख्याति बटोर चुके हैं. ई श्रीधरन को 2001 में पद्म श्री और 2008 में पद्म विभूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था. फ्रांस सरकार ई श्रीधरन को 2005 में अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित कर चुकी है. यहीं नहीं अमेरिका की विश्व प्रसिद्ध पत्रिका टाइम मैग्जीन ने उन्हें “एशिया हीरो” का टाइटल भी दिया था.

श्रीधरन का जन्म 12 जून 1932 को केरल के पलक्कड़ में हुआ. उनके परिवार का संबंध पलक्कड़ के करुकपुथुर से है. ई श्रीधरन ने सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री आंध्र प्रदेश के काकीनाडा स्थित सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज से प्राप्त की. इसके बाद इंडियन रेलवे सर्विस में आ गए.

दिल्ली मेट्रो, कोच्चि मेट्रो, लखनऊ मेट्रो को ई श्रीधरन ने अपनी सेवाएं दी हैं. आम तौर पर माना जाता है कि राजनीति से रिटायरमेंट की उम्र नहीं होती है और ई श्रीधरन का 88 साल की उम्र में राजनीति में आना इस बात की तस्दीक़ करता है. अभी ये साफ़ नहीं है कि अप्रैल में केरल में होने वाले विधानसभा चुनाव वे लड़ेंगे या नहीं.

बीजेपी में शामिल होने से पहले ‘मेट्रो मैन’ ई श्रीधरन का बड़ा बयान 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget