एक्सप्लोरर

महबूबा मुफ़्ती का आरोप, जांच एजेंसियों को ‘हथियार’ की तरह कर रहा इस्तेमाल केंद्र

मुफ्ती ने कहा, ‘‘केंद्र सरकार ने बदले की जो कार्रवाई शुरू की, वह चरम पर पहुंच चुका है."पीडीपी नेता वाहिद पारा को आतंकी मामले में एनआईए द्वारा गिरफ्तार किए जाने का दिया हवाला.मुफ्ती ने कहा कि अगर सरकार उनको हिरासत में लेना चाहती है तो वह सीधे उनके पास आए.

जम्मू कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्र राजनीतिक फायदे के लिए एनआईए, ईडी और सीबीआई जैसी जांच एजेंसियों का इस्तेमाल ‘‘हथियार’’ के तौर पर कर रहा है.

मुफ्ती ने कहा कि बीजेपी को उनके दोस्तों, परिवार के लोगों और पार्टी के सहयोगियों को परेशान करना बंद करना चाहिए. श्रीनगर में अपने गुपकर आवास पर संवाददाता सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी को राजनीतिक तौर पर मुकाबला करना चाहिए और जांच एजेंसियों का दुरुपयोग बंद करना चाहिए.

मुफ़्ती ने केंद्र सरकार पर लगाए आरोप 

मुफ्ती ने कहा, ‘‘केंद्र सरकार ने बदले की जो कार्रवाई शुरू की, वह चरम पर पहुंच चुका है. पिछले दो साल में उन्होंने मेरी संपत्ति या मेरे नाम पर आवास सब चीजों को खंगाल लिया. जब उन्हें कुछ नहीं मिला तो उन्होंने मेरे परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों, दोस्तों और सहयोगियों के मकानों पर छापेमारी शुरू की. ईडी का दुरुपयोग किया जा रहा है. एनआईए और ईडी का इस्तेमाल हथियार के तौर पर किया जा रहा है. ’’

 वाहिद पारा को लेकर कही ये बात 

पीडीपी के नेता वाहिद पारा को आतंकी मामले में एनआईए द्वारा गिरफ्तार किए जाने का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, ‘‘आपके (बीजेपी) पास सरकार है, कई सांसद हैं. अगर आपको मुझसे लड़ना है तो एनआईए, ईडी और सीबीआई के जरिए नहीं राजनीतिक तौर पर मुकाबला करिए.’’ मुफ्ती ने आरोप लगाया कि पारा को एक महीने तक एनआईए की हिरासत में इसलिए रखा गया ताकि ‘‘वह ऐसा कुछ स्वीकार करें, जो मुझसे जुड़ा हो.’’

मुफ़्ती ने सरकार पर कसा तंज 

मुफ्ती ने कहा कि अगर सरकार उनको हिरासत में लेना चाहती है तो वह सीधे उनके पास आए लेकिन परिवार के सदस्यों, दोस्तों और पार्टी के सहयोगियों को परेशान करना बंद मुफ्ती ने कहा, ‘‘अगर उनके पास एक महिला से राजनीतिक तौर पर लड़ने की ताकत नहीं है तो मुझे लगता है कि उन्हें चूड़ियां पहन लेनी चाहिए और घर में बैठना चाहिए. मुझे नहीं लगता कि उनके पास शासन करने की नैतिक ताकत है. जिस तरह के कदम वे उठा रहे हैं उस कारण से लोग सड़कों पर (प्रदर्शन के लिए) आ रहे हैं. उन्होंने संविधान को बर्बाद कर दिया है.’’

पीडीपी प्रमुख ने लगाए ये आरोप 

पीडीपी प्रमुख ने आरोप लगाया कि सरकार दक्षिण कश्मीर के बिजबेहरा में उनके पिता और पीडीपी के संस्थापक मुफ्ती मोहम्मद सईद के स्मारक के निर्माण के मामले में जांच कर रही है. उन्होंने कहा, ‘‘वे इतने निचले स्तर पर चले गए हैं कि वे मुफ्ती साहब के स्मारक की जांच कर रहे हैं. मुझे सूचना मिली है कि वे खंगाल रहे हैं कि स्मारक बनाने के लिए कहां से धन आया. वे मृत व्यक्ति को भी नहीं छोड़ेंगे.’’

डीडीसी चुनाव के नतीजों पर जताई ख़ुशी

जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनाव में गुपकर घोषणापत्र गठबंधन (पीएजीडी) को 110 सीटें मिली हैं जबकि बीजेपी ने 75 सीटें हासिल की हैं. पीडीपी अध्यक्ष ने डीडीसी चुनाव के नतीजों पर ख़ुशी जताते हुए कहा कि यह खुशी इसलिए हो रही है क्योंकि बीजेपी ने उनकी पार्टी को ‘खत्म’ करने के कई प्रयास किए. घाटी में तीन सीटों पर बीजेपी की जीत पर उन्होंने आरोप लगाया कि ‘पार्टी ने धन बल, बाहुबल और हेरफेर के जरिए जीत हासिल की.’’

ये भी पढ़ें :-

विप्रो करेगी 9500 करोड़ रुपये के शेयरों का बायबैक, 300 रुपये के हिसाब से खरीदेगी शेयर

Gold Rate Today: गोल्ड और सिल्वर में गिरावट का दौर, जानें आज की कीमतों का ताजा अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget