एक्सप्लोरर

Exit Polls 2023: नगालैंड-त्रिपुरा-मेघालय में कैसा रहा कांग्रेस का हाल? पार्टी को झटका दे रहे एग्जिट पोल के आंकड़े

Exit Polls: कांग्रेस ने मेघालय में 2018 के चुनाव में 21 सीटें जीती थीं. जबकि त्रिपुरा और नगालैंड में पार्टी का खाता भी नहीं खुला था. जानिए तीनों राज्यों में इस बार पार्टी कैसा प्रदर्शन कर रही है.

Meghalaya-Tripura-Nagaland Exit Polls 2023: मेघालय, नगालैंड और त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव का शोर थम गया है. अब सभी को 2 मार्च का इंतजार है जिस दिन तीनों राज्यों के चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे. इससे पहले सोमवार (27 फरवरी) को एग्जिट पोल के नतीजे भी जारी किए गए हैं. एग्जिट पोल के अनुसार, त्रिपुरा में बीजेपी (BJP) की वापसी का अनुमान है. जबकि नगालैंड में बीजेपी-एनडीपीपी गठबंधन की भारी जीत की भविष्यवाणी की गई है. वहीं मेघालय में किसी को बहुमत मिलता नहीं दिख रहा. इन सबके बीच तीनों राज्यों में कांग्रेस (Congress) का क्या हाल है, आपको बताते हैं. 

सबसे पहले त्रिपुरा की बात करते हैं, यहां पहली बार लेफ्ट और कांग्रेस ने एक साथ चुनाव लड़ा है. इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में लेफ्ट+कांग्रेस को 6-11 सीटें मिलती दिख रही हैं. इस गठबंधन को 32 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है. टाइम्‍स नाउ ईटीजी के एग्जिट पोल के अनुसार, लेफ्ट+ को 18-24 सीटें मिलने का अनुमान है. जन की बात के अनुसार, लेफ्ट+ को 9-16 सीटें मिलने का अनुमान है. 2018 के चुनाव में कांग्रेस का त्रिपुरा में खाता भी नहीं खुला था.

क्या नगालैंड में इस बार खुलेगा कांग्रेस का खाता?

नगालैंड में कांग्रेस संघर्ष करती नजर आ रही है. जी न्यूज़-Matrize एग्जिट पोल ने नगालैंड में कांग्रेस को 1-3 सीटें दी हैं. इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में नगालैंड की 60 सीटों में से कांग्रेस को 1-2 सीटें मिलने के आसार हैं. नगालैंड में कांग्रेस को 10 फीसदी वोट मिलता नजर आ रहा है. टाइम्‍स नाउ ईटीजी और जन की बात के एग्जिट पोल में कांग्रेस को कोई सीट मिलती नहीं दिख रही. 2018 के चुनाव में नगालैंड में भी कांग्रेस का खाता नहीं खुला था. 

मेघालय में पिछली बार से कम सीटें मिलने का अनुमान 

मेघालय के एग्जिट पोल में जरूर कांग्रेस कुछ हद तक बीजेपी से आगे नजर आ रही है, लेकिन फिर भी बहुमत के आंकड़े से बहुत दूर है. जी न्यूज-MATRIZE के एग्जिट पोल के अनुसार, कांग्रेस को 3-6 सीटें का अनुमान है. इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 6-12 सीटें सीटें मिलने का अनुमान है.

जन की बात के अनुसार, एनपीपी को 11-16 सीटें, बीजेपी को 3-7 सीटें, कांग्रेस को 6-11 सीटें मिलने का अनुमान है. टाइम्‍स नाउ ईटीजी के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 2-5 सीटें दी गई हैं. इन सभी चार एग्जिट पोल के मुताबिक, एनपीपी को 20, कांग्रेस को 6, बीजेपी को 6 सीटें मिलने का अनुमान है. मेघालय में 2018 के चुनाव में कांग्रेस (Congress) ने 21 सीटें जीती थीं.

ये भी पढ़ें- 

Exit Polls 2023: नगालैंड-त्रिपुरा-मेघालय चुनाव का एग्जिट पोल, जानिए कहां किसकी बन रही सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget