एक्सप्लोरर

Uniform Civil Code: समान नागरिक संहिता पर मेघालय में बीजेपी गठबंधन सरकार में दो फाड़, सीएम संगमा बोले- नामंजूर

Meghalaya News: मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने साफ कहा कि उनकी पार्टी एनपीपी समान नागरिक संहिता (UCC) का समर्थन नहीं करती है.

CM Conrad Sangama On UCC: देश में पिछले कुछ दिनों से समान नागरिक संहिता पर खूब बहस हो रही है. चुनावी राज्यों में यह बड़ा मुद्दा बन जाता है. मेघालय में आने वाले कुछ महीनों में चुनाव होने हैं. चुनाव से ठीक पहले यहां भी यूनीफॉर्म सिविल कोड का जिन्न चिराग से बाहर आ गया है. मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने समान नागरिक संहिता पर बड़ा बयान दिया है.

मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने साफ कहा कि उनकी पार्टी एनपीपी समान नागरिक संहिता (UCC) का समर्थन नहीं करती है. ये बातें उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं. उन्होंने कहा, "केंद्र सरकार कुछ चीजें लागू करना चाहती है लेकिन हम किसी भी ऐसी चीज को स्वीकार नहीं करेंगे जो मेघालय के लोगों, यहां की संस्कृति और जीवन को प्रभावित करती हो."

'UCC को स्वीकार नहीं करेगी NPP'

पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री संगमा ने कहा, "एक राजनीतिक दल के रूप में हम बहुत स्पष्ट हैं कि यूसीसी कुछ ऐसा है जिसे एनपीपी की ओर से स्वीकार नहीं किया जा सकता है." उन्होंने कहा, "इस कानून से मेघालय के लोगों की संस्कृति और जीवन के तरीके को प्रभावित नहीं करना चाहिए. ऐसे कुछ क्षेत्र हो सकते हैं जहां केंद्र सरकार चाहती है कि कुछ चीजें की जाएं, लेकिन वे ऐसी चीजें हैं जिनके बारे में हमें जानकारी नहीं है."

बीजेपी ने किया था लागू करने का वादा

उन्होंने कहा, "समान नागरिक संहिता में बच्चों के बीच संपत्ति का हस्तांतरण मुद्दा भी आता है. देश के अन्य हिस्सों में जहां पिता की संपत्ति बड़े बेटे के पास जाती है वहीं, मेघालय में सबसे छोटी बेटी उत्तराधिकारी बनती है. हमारी पार्टी राज्य की सांस्कृतिक प्रथाओं में बदलाव नहीं करेगी और ना ही उसमें बदलाव करने देगी. वहीं बीजेपी ने 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान अपने घोषणापत्र में UCC को लागू करने का भी वादा किया था.

साझा सरकार में भाजपा है सहयोगी

बता दें कि मेघालय में मेघालय डेमोक्रेटिक अलायंस (MDA) की सरकार है. 60 सदस्यीय मेघालय विधानसभा में एनपीपी के 23 सहित गठबंधन के कुल 48 विधायक हैं. भाजपा अपने दो विधायकों के साथ राज्य में नेशनल पीपुल्स पार्टी के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार की सहयोगी है. एनपीपी के साथ भाजपा के रिश्तों में कुछ दिनों से खटास आ रही है. 

बीजेपी सांसद ने पेश किया था प्राइवेट बिल

पिछले महीने राज्यसभा में हंगामे के बीच बीजेपी सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने समान नागरिक संहिता पर प्राइवेट बिल पेश किया था, जिसका विपक्षी सदस्यों ने कड़ा विरोध किया था. विपक्षी सांसदों का कहना था कि समान नागरिक संहिता के जरिए सरकार, धर्म आधारित व्यक्तिगत कानूनों को खत्म करने का प्रयास कर रही है.

ये भी पढ़ें-दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने लिखी सीएम केजरीवाल को चिट्ठी, जानिए मचेगा बवाल या खत्म होगी तनातनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kerala Actress Ansiba Hassan Case: 'जबरन माफीनामा लिखवाया' अंसीबा हसन का दावा, अदालती आदेश के बाद लक्ष्मी प्रिया और पुलिस अधिकारी पर मामला दर्ज
'जबरन माफीनामा लिखवाया' अंसीबा हसन का दावा, अदालती आदेश के बाद लक्ष्मी प्रिया और पुलिस अधिकारी पर मामला दर्ज
Telangana ACB Raid: 200 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मामले में DSP भीम रेड्डी गिरफ्तार, मेडिकल टेस्ट के बाद रिमांड की कार्रवाई
200 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मामले में DSP भीम रेड्डी गिरफ्तार, मेडिकल टेस्ट के बाद रिमांड की कार्रवाई
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
खरीफ सीजन- अल नीनो के असर को लेकर क्या तैयारी? PMO की हाईलेवल रिव्यू मीटिंग
खरीफ सीजन- अल नीनो के असर को लेकर क्या तैयारी? PMO की हाईलेवल रिव्यू मीटिंग

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget