एक्सप्लोरर

डोकलाम की समीक्षा कर रही संसदीय स्थाई समिति की कल बैठक, ड्राफ्ट रिपोर्ट नामंजूर होने की संभावना

डोकलाम की घटनाओं की समीक्षा कर रही विदेश मंत्रालय से जुड़ी संसदीय स्थाई समिति की कल बैठक बुलाई गई है.

नई दिल्लीः डोकलाम की घटनाओं की समीक्षा कर रही विदेश मंत्रालय से जुड़ी संसदीय स्थाई समिति की कल बैठक बुलाई गई है. बैठक का मुख्य एजेंडा डोकलाम पर तैयार की गई मसौदा रिपोर्ट को मंज़ूरी देना है. कांग्रेस सांसद शशि थरूर की अध्यक्षता वाली इस समिति द्वारा तैयार की गई मसौदा रिपोर्ट पर पहले से ही विवाद खड़ा हो गया है. ऐसे में समिति की बैठक में रिपोर्ट को मंज़ूर किए जाने की संभावना काफ़ी कम है. समिति में शामिल एनडीए के सांसद मसौदा रिपोर्ट में शामिल किए गए कुछ बिंदुओं को लेकर पहले से ही नाराज़ हैं. रिपोर्ट को मंज़ूर करने के लिए इस महीने की 9 तारीख़ को भी बैठक बुलाई गई थी. लेकिन एनडीए सांसदों ने बैठक शुरू करने के लिए ज़रूरी कोरम नहीं होने का मामला उठा दिया जिसके चलते बैठक शुरू ही नहीं हो पाई. समिति में शामिल एक बीजेपी सदस्य के मुताबिक़ मसौदा रिपोर्ट में कुछ ऐसी बातों का भी ज़िक्र है जो देश की सुरक्षा के लिहाज़ से बेहद संवेदनशील हैं और रिपोर्ट में इनका ज़िक्र नहीं होना चाहिए. एनडीए के सांसद शनिवार को बैठक बुलाए जाने का भी विरोध कर रहे हैं. समिति के सदस्यों में अन्य सांसदों के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल हैं. लेकिन विदेश दौरा कर रहे राहुल गांधी इस बैठक में शामिल नहीं होंगे. डोकलाम विवाद को लेकर राहुल गांधी लगातार मोदी सरकार पर हमला कर रहे हैं. राहुल का आरोप है कि डोकलाम के मुद्दे पर भारत ने चीन के सामने घुटने टेक दिए हैं. इस समिति का कार्यकाल 31 अगस्त को समाप्त हो रहा है. उसके पहले समिति के अध्यक्ष शशि थरूर रिपोर्ट पर समिति की मंज़ूरी ले लेना चाहते हैं. ज़ाहिर है अगर रिपोर्ट मंज़ूर हो जाती है तो मोदी सरकार के लिए एक असहज स्थिति पैदा हो सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget