एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस: इम्युनिटी बढ़ाने के लिए दिल्ली में औषधीय पौधों की बढ़ रही है बिक्री

अपने जीवन और जीविका में दिल्लीवासियों ने कई परिवर्तन किए हैं. अब लोगों ने केवल डेकोरेटिव पौधों को छोड़ संक्रमण से बचाव के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए प्रकृति की मदद लेने का मन बना लिया है.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को लेकर लोग काफी एक्टिव हो गए हैं. लॉकडाउन खुलने के बाद से ही औषधीय पौधों को खरीदने वालों की संख्या भी बढ़ गई है, जिनमें गिलोय, अश्वगंधा, कालमेघ, तुलसी, पुदीना, आंवला, एलोवेरा इत्यादि पौधे हैं. आयुष मंत्रालय द्वारा भी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए उपाय बताए गए हैं जो कारगर साबित हो रहे हैं. लोग एनर्जी ड्रिकं के रूप में काढ़े का सेवन कर रहे हैं.

आयुष मंत्रालय द्वारा कोरोना से जंग में तीन प्रमुख औ‍षधियों को आधार बताया गया है. ये तीन औषधियां हैं- अश्‍वगंधा, मुलेठी और गिलोय. दिल्ली यूपी बोर्ड स्थित नर्सरी में रोजाना 15-20 लोग इन पौधों को खरीदने के लिए आ रहे हैं और फिलहाल यहां गिलोय के छोटे पौधे तैयार किए गए हैं जिनकी कीमत 30 रुपए से 50 रुपए के बीच है. इन पौधों को गमलों में आसानी से लगाया जा सकता है.

कोरोना वायरस: इम्युनिटी बढ़ाने के लिए दिल्ली में औषधीय पौधों की बढ़ रही है बिक्री

आंवला-अश्वगंधा की मांग बढ़ी नर्सरी प्रभारी सत्येंद्र का कहना है कि रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में गिलोय और तुलसी की पांच पत्तियां सुबह-शाम खाने से शरीर रोगों से आसानी से लड़ सकता है. लोगों में इन्हें खरीदने की इच्छा अब दिखाई दे रही है. इनके अलावा लोग नेचुरल एयर प्योरिफायर कहे जाने वाले पौधे जैसे कि पाम ट्री, गोल्डन मनी प्लांट, स्नेक प्लांट इत्यादि भी जोरों से खरीद रहे हैं. दिल्ली में कोरोना वायरस के मरीजों में इजाफा और हर साल बढ़ने वाला प्रदूषण किसी से नहीं छिपा है. लिहाजा इन सभी पौधों से दिल्लीवासियों को कुछ हद तक राहत जरूर मिलेगी. आसपास बनी सभी नर्सरी में आंवला-अश्वगंधा की मांग बढ़ गई है.

अपने घर के लिए पौधों कि खरीदारी करने पहुंचे राजेश बताते हैं कि उनके पिता को कुछ समय पहले निमोनिया हो गया था. ऐसे में आयुर्वेदिक डॉक्टर ने सलाह दी कि वो गिलोय का सेवन करें. राजेश के मुताबिक ऐसा करने से उनके पिता बहुत कम समय में एकदम ठीक हो गए. औषधीय पौधों का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता. शायद यही इनकी और इनके द्वारा होने वाले उपचारों की असल भूमिका है.

ये भी पढ़ें- अमेरिका: एफडीए ने वापस ली क्लोरोक्वीन और हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन के आपात इस्तेमाल की मंजूरी Coronavirus: दुनियाभर में पिछले 24 घंटों में सामने आए 1.24 लाख नए केस, तीन हजार की हुई मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी से मिलेंगे NCP (SP) सांसद, परिसीमन पर बनेगी बात?
PM मोदी से मिलेंगे NCP (SP) सांसद, परिसीमन पर बनेगी बात?
टर्बुलेंस वाली फ्लाइट के पायलट का हुआ डोप टेस्ट, रिपोर्ट से क्या पता चला?
टर्बुलेंस वाली फ्लाइट के पायलट का हुआ डोप टेस्ट, रिपोर्ट से क्या पता चला?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
क्या चीफ इलेक्शन ऑफिसर को हटाया जा सकता है? संविधान में क्या है प्रावधान?
क्या चीफ इलेक्शन ऑफिसर को हटाया जा सकता है? संविधान में क्या है प्रावधान?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget