एक्सप्लोरर

मुंबई में खसरे के प्रकोप के बीच तेजी से लग रही वैक्सीन, तीन दिन में करीब 5 फीसदी बच्चों को लगा टीका

Vaccination For Measles In Mumbai: मुंबई में खसरे (Measles) से पीढ़ित बच्चों की संख्या 386 हो गई है जबकि संदिग्ध मरीजों की तादाद 4,508 हो गई है.

Measles In Mumbai: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में खसरे के मामले (Cases Of Measles In Mumbai) लगातार सामने आ रहे हैं. बढ़ते खतरे को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बीएमसी (BMC) को अतिरिक्त डोज देने का आदेश दिया था. इसकी शुरुआत गुरुवार (1 दिसंबर) से की गई थी. पहले दिन रिस्पॉन्स कम मिला लेकिन तीन दिन होते-होते अभिभावक अपने बच्चों को टीकाकरण के लिए ज्यादा संख्या में लाने लगे हैं. 

जानकारी के अनुसार, पिछले तीन दिनों में बूस्टर डोज दी गई हैं और एक भी डोज नहीं लेने वाले बच्चों में से करीब पांच प्रतिशत को टीके लगाए जा चुके हैं. बीएमसी से मिली जानकारी के अनुसार, अतिरिक्त डोज के लिए 9 महीने से लेकर 5 साल तक के 1,88,013 बच्चे पात्र पाए गए हैं. वहीं, 6 महीने से 9 महीने आयु वर्ग के 3,569 बच्चे ऐसे हैं, जिन्होंने एक भी डोज नहीं ली है.  

मुफ्त में लग रही वैक्सीन 

बच्चों को टीका देने की सुविधा इलाकों में मौजूद हेल्थपोस्ट और स्वास्थ केंद्रों में की गई है. इन हेल्थपोस्ट पर अभिभावक अपने बच्चों को मुफ्त में टीका लगवा सकते हैं. स्वास्थ विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, पहले दिन 9 महीने से 5 वर्ष तक की आयु वर्ग के 1,142 बच्चों को बूस्टर डोज दी गई और 6 महीने से 9 महीने के 20 बच्चों को पहली डोज दी गई.  

लगातार बढ़ रहा खसरे का प्रकोप 

दूसरे दिन बूस्टर डोज की संख्या 3,208 हो गई और पहले डोज की संख्या 109 रही. वहीं, तीसरे दिन बूस्टर डोज लेने वाले बच्चों की संख्या 3,064 हो गई और पहला डोज लेने वाले बच्चों की संख्या 55 देखी गई. दरअसल, मुंबई में खसरे से पीढ़ित बच्चों की संख्या 386 हो गई है. वहीं, संदिग्ध मरीजों की संख्या 4,508 रिपोर्ट की गई है. मुंबई में 111 बच्चे अस्पताल में भर्ती है, जिनमें से 25 ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं, 5 आईसीयू में और 2 वेंटीलेटर पर हैं. आंकड़ों के मुताबिक, आज (4 दिसंबर) 30 बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

क्यों फैल रहा है खसरा?

हेल्थ एक्सपर्ट्स ने बताया कि गंदी जगह पर रहना, बड़ा परिवार, स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी, साफ-सफाई और पोषण की कमी के कारण खसरा फैलता है. बच्चे वैक्सीन नहीं लगवाते हैं, इसलिए इसका खतरा बढ़ जाता है. इस साल सितंबर के आखिर से ही खसरे के मामलों में तेजी आई है. खसरा एक बेहद संक्रामक बीमारी है, जो 'पैरामाइक्सोवायरस' नाम के वायरस से फैलती है.

ये भी पढ़ें: 

MCD Election 2022: AAP विधायक सौरव भारद्वाज का दावा- एमसीडी में आम आदमी पार्टी जीतेगी इतनी सीटें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
Xप्लेन: आंदोलन के आगे क्यों झुक रही हैं सरकारें? झारखंड से दिल्ली तक पूरा समीकरण
आंदोलन के आगे क्यों झुक रहीं सरकारें? झारखंड से दिल्ली तक पूरा समीकरण
सिवान में पुलिस ने छात्रों पर क्यों चलाई थी AK-47? सरकार ने SC में बताया
सिवान में पुलिस ने छात्रों पर क्यों चलाई थी AK-47? सरकार ने SC में बताया
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget