एक्सप्लोरर

MCD Election 2022: AAP विधायक सौरव भारद्वाज का दावा- एमसीडी में आम आदमी पार्टी जीतेगी इतनी सीटें

MCD Election Update: आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने इस दौरान बीजेपी पर जमकर हमला किया. उन्होंने कहा कि 15 साल एमसीडी से बीजेपी ने कुछ नहीं किया.

Delhi MCD Elections: दिल्ली में आज (4 दिसंबर) एमसीडी चुनाव को लेकर वोटिंग जारी है. दिल्ली नगर निगम (MCD) के सभी 250 वार्ड पर मतदान हो रहा है. इस चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP), भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस (Congress) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है. एमसीडी चुनाव के लिए कुल 1,349 उम्मीदवार मैदान में हैं और इनकी किस्मत का फैसला 7 दिसंबर को होगा. इस बीच आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने बड़ा दावा किया है.

'आप' विधायक सौरभ भारद्वाज ने दावा किया है कि इस बार आम आदमी पार्टी एमसीडी की 250 सीटों में से 220 से 230 तक जीतने जा रही है. 'आप' विधायक ने कहा कि हमारा यह आंकलन है. उन्होंने कहा कि 7 तारीख को हम दोबारा मिलेंगे. सौरभ भारद्वाज ने एबीपी न्यूज से कहा कि आप लोगों से जाकर पूछ लीजिए. बीजेपी के लोगों के सामने वो भले कुछ ना बोलें, लेकिन कोने में ले जाकर पूछेंगे तो बोलेंगे. गरीब तबका आदमी, शरीफ आदमी और ईमानदार आदमी चाहता है कि शरीफों को लाया जाए, इन गुंडों को अब बाहर किया जाए. 

बीजेपी पर बरसे आप विधायक भारद्वाज

आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने इस दौरान बीजेपी पर जमकर हमला किया. उन्होंने कहा कि 15 साल एमसीडी में बीजेपी ने कुछ नहीं किया. अब जनता गुंडागर्दी, बदतमीजी, दादागिरी करने वाले लोगों से दूर होना चाहती है. आप हमारे यहां ही देखिए, बीजेपी के लिए वो लोग वोट मांग रहे हैं. उन लोगों पर लड़कियों के साथ बदतमीजी करने के मुकदमें हैं, गुंडागर्दी करने के मुकदमें हैं, बैंक फ्रॉड के मुकदमें हैं. ऐसे लोग बीजेपी के लिए पटका पहनकर वोट मांग रहे हैं. जनता को गुंडागर्दी से डराने का काम कर रहे हैं. जनता अब शरीफ लोगों को, ईमानदार लोगों को वोट देना चाहती है. जनता ये लड़ाई-झगड़ा बिल्कुल नहीं चाहती है. 

'बीजेपी वाले बाउंसर लेकर चलते हैं'

जनता को चाहिए अच्छे शरीफ लोग आएं. उनके साथ बाउंसर घूमते हैं, उनसे आप अपनी बात नहीं कर सकते हैं. बाउंसर धक्का मारेंगे आप रोड पर जाकर गिरेंगे. लोग इस बार साफ-सफाई के लिए वोट डालेंगे. सीटिंग बीजेपी काउंसर कह रहे हैं कि साफ-सफाई सबसे बड़ा मुद्दा है. इस बार कराएंगे. जब वो लोग 15 साल में नहीं करा पाएं, 5 साल पार्षद रह कर नहीं करा पाए, तो अब क्या करा पाएंगे. 

सत्येंद्र जैन के मामले में क्या बोले?

सत्येंद्र जैन के वीडियो वायरल होने पर आप विधायक ने कहा कि यदि जनता ने उन वीडियोज पर थोड़ी भी तवज्जो दी होती, तो आज इतनी बड़ी मात्रा में हमें वोट ना पड़ रहे हों. उन्होंने कहा कि जनता को चिढ़ होती है कि जिस सत्येंद्र जैन ने मोहल्ला क्लीनिक बनवाए, उनको 6 महीने से जेल में डाल रखा है. जब कोर्ट उनको बेल देना चाह रही थी, तो कोर्ट ही चेंज करा दी. ये सारी चीजें जनता को दिख रही हैं. 

'बलात्कारियों के तिरंगा यात्रा निकालते हैं' 

रेपिस्ट को थेरेपिस्ट बनाने वाले आरोप पर सौरभ भारद्वाज ने कहा कि बीजेपी इकलौती ऐसी पार्टी है, जिसने कठुआ के अंदर बलात्कारियों के लिए तिरंगा यात्रा निकाली. जिसने अपने सिटिंग एमएलए, बलात्कार के आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर के लिए तिरंगा यात्रा निकाली. ये वो लोग हैं जो बलात्कारियों के लिए तिरंगा यात्रा निकालते हैं. ये क्या हमें रॉयल्टी सिखाएंगे. भारतीय जनता पार्टी के बारे में सब लोग जानते हैं. 

ये भी पढ़ें-MCD Election 2022: मनीष सिसोदिया ने किया AAP के MCD में इतनी सीटों पर जीतने का दावा, जानिए बीजेपी को लेकर क्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR Hearing: 'ट्रेंड क्लर्क अनट्रेंड प्रोफेसर से अच्छा', अधिकारियों की रैंक को लेकर SC में चुनाव आयोग और बंगाल सरकार की तीखी बहस
SIR Hearing: 'ट्रेंड क्लर्क अनट्रेंड प्रोफेसर से अच्छा', अधिकारियों की रैंक को लेकर SC में चुनाव आयोग और बंगाल सरकार की तीखी बहस
'सरकार के मालिक जैसे हैं, मना कौन करेगा', मोहन भागवत के बयान पर बोले चंद्रशेखर आजाद
'सरकार के मालिक जैसे हैं, मना कौन करेगा', मोहन भागवत के बयान पर बोले चंद्रशेखर आजाद
8.4 करोड़ में बिके गेंदबाज ने बरपाया कहर, पहली बार सेमीफाइनल में जम्मू-कश्मीर; रणजी ट्रॉफी में रचा इतिहास
8.4 करोड़ में बिके गेंदबाज ने बरपाया कहर, पहली बार सेमीफाइनल में जम्मू-कश्मीर; रणजी ट्रॉफी में रचा इतिहास
सनी देओल की अंडररेटेड फिल्में: दमदार होने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं
अच्छी फिल्में, खराब किस्मत! सनी देओल की वो फिल्में जो डिजर्व करती थीं हिट स्टेटस

वीडियोज

Mahadangal With Chitra Tripathi: Owaisi की तैयारी, UP में बाबाVs बुर्का धारी! | CM Yogi | ABP
Khabar Gawah Hai: जिसकी लेम्बोर्गिनी कार वो होगा गिरफ्तार? | Kanpur | Lamborghini Accident
Precious Metals या Power Tools? Gold–Silver Geopolitics का Full Breakdown | Paisa Live
Bollywood News: Sonam Kapoor का ग्लैमरस Baby Shower, सितारों से सजी Royal Party ने लूटी लाइमलाइट
Vasudha: AWW! चॉकलेट डे पर वसुधा ने देव के लिए बनाया क्यूट चॉकलेट का बुके

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR Hearing: 'ट्रेंड क्लर्क अनट्रेंड प्रोफेसर से अच्छा', अधिकारियों की रैंक को लेकर SC में चुनाव आयोग और बंगाल सरकार की तीखी बहस
SIR Hearing: 'ट्रेंड क्लर्क अनट्रेंड प्रोफेसर से अच्छा', अधिकारियों की रैंक को लेकर SC में चुनाव आयोग और बंगाल सरकार की तीखी बहस
'सरकार के मालिक जैसे हैं, मना कौन करेगा', मोहन भागवत के बयान पर बोले चंद्रशेखर आजाद
'सरकार के मालिक जैसे हैं, मना कौन करेगा', मोहन भागवत के बयान पर बोले चंद्रशेखर आजाद
8.4 करोड़ में बिके गेंदबाज ने बरपाया कहर, पहली बार सेमीफाइनल में जम्मू-कश्मीर; रणजी ट्रॉफी में रचा इतिहास
8.4 करोड़ में बिके गेंदबाज ने बरपाया कहर, पहली बार सेमीफाइनल में जम्मू-कश्मीर; रणजी ट्रॉफी में रचा इतिहास
सनी देओल की अंडररेटेड फिल्में: दमदार होने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं
अच्छी फिल्में, खराब किस्मत! सनी देओल की वो फिल्में जो डिजर्व करती थीं हिट स्टेटस
तुम्हारी शादी कब होगी? सवालों से तंग आकर 30 साल के शख्स ने किया सुसाइड, 20 मंजिला इमारत से कूदा
तुम्हारी शादी कब होगी? सवालों से तंग आकर 30 साल के शख्स ने किया सुसाइड, 20 मंजिला इमारत से कूदा
भारतीय सेना ने दिखाई दरियादिली! नेपाल आर्मी को सौंपी 50 मिलिट्री गाड़ियां, जानें पूरा मामला
भारतीय सेना ने दिखाई दरियादिली! नेपाल आर्मी को सौंपी 50 मिलिट्री गाड़ियां, जानें पूरा मामला
गांव में कैसे शुरू कर सकते हैं कोल्हू का बिजनेस, इसमें कितना आता है खर्चा?
गांव में कैसे शुरू कर सकते हैं कोल्हू का बिजनेस, इसमें कितना आता है खर्चा?
वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड का बड़ा फैसला, नीट की तैयारी अब मुफ्त; छात्रों को मिलेगा नया सहारा
वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड का बड़ा फैसला, नीट की तैयारी अब मुफ्त; छात्रों को मिलेगा नया सहारा
Embed widget