एक्सप्लोरर

'अलगाववादियों को मिली खुली छूट', कनाडा संग रिश्तों पर क्या बोला विदेश मंत्रालय

MEA On India-Canada Relations: जस्टिन ट्रूडो के प्रधानमंत्री रहते भारत और कनाडा के रिश्तों में कड़वाहट देखने को मिली. वहीं अब देश में सत्ता परिवर्तन हो चुका है.

India-Canada Relations: खालिस्तान के मुद्दे को लेकर पिछले कुछ सालों से भारत और कनाडा के बीच रिश्तों में खटास देखने को मिली है. मामले पर भारत ने शुक्रवार (21 मार्च, 2025) को कहा कि उसके द्विपक्षीय संबंधों में गिरावट देश में चरमपंथी और अलगाववादियों को लाइसेंस दिए जाने की वजह से आई है. 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, "भारत-कनाडा संबंधों में गिरावट का कारण देश में चरमपंथी और अलगाववादी तत्वों को दी गई छूट है. हमारी उम्मीद है कि हम आपसी विश्वास और संवेदनशीलता के आधार पर अपने संबंधों को फिर से बना सकेंगे." विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता की ये टिप्पणी कनाडा प्रशासन में परिवर्तन के बीच आई है, जहां जस्टिन ट्रूडो की जगह मार्क कार्नी प्रधानमंत्री बन गए हैं. उन्होंने 15 मार्च, 2025 को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. 

पीएम बनने से पहले मार्क कार्नी ने क्या कहा था?

कनाडा पीएम कार्नी ने शपथ ग्रहण से पहले कहा था, "कनाडा समान विचारधारा वाले देशों के साथ अपने व्यापारिक संबंधों में विविधता लाना चाहता है और भारत के साथ रिश्तों को फिर से सुधारने के मौके हैं. वाणिज्यिक संबंध के इर्द-गिर्द मूल्यों की साझा भावना होनी चाहिए और अगर मैं प्रधानमंत्री हूं तो मैं इसे बनाने के मौके का इंतजार करूंगा."

हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद बिगड़े रिश्ते

भारत और कनाडा के बीच संबंध तब खराब हो गए जब 2023 में जस्टिन ट्रूडो ने ब्रिटिश कोलंबिया में खालिस्तानी समर्थक आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय सरकारी एजेंटों की भूमिका का आरोप लगाया. भारत ने लगातार आरोपों का खंडन किया है. विदेश मंत्रालय ने कहा है कि कनाडा ने भारत और भारतीय राजनयिकों के खिलाफ लगाए गए गंभीर आरोपों पर कोई सबूत नहीं दिया है. 

विवाद के बाद दोनों देशों ने एक दूसरे के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की और अपने-अपने राजनयिकों को वापस बुला लिया. विदेश मंत्रालय ने पिछले साल दिसंबर में कहा था, "इस लापरवाह रवैये के चलते भारत-कनाडा संबंधों को जो नुकसान पहुंचा है, उसकी जिम्मेदारी अकेले प्रधानमंत्री ट्रूडो की है."

वहीं, ट्रूडो ने ये स्वीकार किया था कि जब उन्होंने निज्जर की हत्या में भारतीय सरकारी एजेंटों के शामिल होने का आरोप लगाया था, तब उनके पास केवल खुफिया जानकारी थी और कोई ठोस सबूत नहीं थे.

ये भी पढ़ें: Mark Carney on Trump: 'कभी भी अमेरिका का हिस्सा नहीं बनेंगे', कनाडा के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेते ही ट्रंप पर गरजे मार्क कार्नी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
Xप्लेन: आंदोलन के आगे क्यों झुक रही हैं सरकारें? झारखंड से दिल्ली तक पूरा समीकरण
आंदोलन के आगे क्यों झुक रहीं सरकारें? झारखंड से दिल्ली तक पूरा समीकरण
सिवान में पुलिस ने छात्रों पर क्यों चलाई थी AK-47? सरकार ने SC में बताया
सिवान में पुलिस ने छात्रों पर क्यों चलाई थी AK-47? सरकार ने SC में बताया
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget