एक्सप्लोरर

कनाडा की किट-किट! जयशंकर की PC दिखाने पर ऑस्ट्रेलियाई चैनल पर लगाया बैन तो भारत ने लताड़ा, कहा- पाखंड हुआ उजागर

India Canada Conflict: कनाडा अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहा है. विदेश मंत्री एस. जयशंकर पीसी एक ऑस्ट्रेलियाई चैनल पर चल रही थी तो उसने इस पर बैन लगा दिया.

MEA On Canada Reaction: कनाडा ने ऑस्ट्रेलिया टुडे पर प्रतिबंध लगा दिया है. यह प्रतिबंध विदेश मंत्री एस जयशंकर की ऑस्ट्रेलिया में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के प्रसारण के कुछ घंटों बाद लगाया गया. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में जयशंकर ने भारत-कनाडा कूटनीतिक गतिरोध और कनाडा में खालिस्तानी चरमपंथ पर टिप्पणी की थी. मामले पर भारत ने भी कनाडा को लताड़ लगाई है.

भारत ने गुरुवार (07 नवंबर) को कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह कनाडा की ओर से इस चैनल पर प्रतिबंध लगाने के कदम से हैरान है. साथ ही उसने इस बात पर जोर दिया कि यह ओटावा के अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के प्रति पाखंड को उजागर करता है. ऑस्ट्रेलिया टुडे भारतीय समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण आउटलेट है. उसने कैनबरा में जयशंकर और उनके ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष पेनी वोंग की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को प्रसारित किया था.

क्या कहा रणधीर जायसवाल ने?

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने दिल्ली में वीकली मीडिया ब्रीफिंग में कहा, "हमें पता चला है कि इस विशेष आउटलेट के सोशल मीडिया हैंडल, पेज को ब्लॉक कर दिया गया है और कनाडा में दर्शकों के लिए उपलब्ध नहीं है. यह घटना इस विशेष हैंडल की ओर से एस जयशंकर और पेनी वोंग की प्रेस कॉन्फ्रेंस को प्रसारित करने के एक घंटे या कुछ घंटों बाद हुई. हम हैरान थे. यह हमें अजीब लग रहा है."

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया क्या कहा था एस. जयशंकर ने?

उन्होंने बताया, "लेकिन फिर भी मैं यही कहूंगा कि ये ऐसी कार्रवाइयां हैं जो एक बार फिर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के प्रति कनाडा के पाखंड को उजागर करती हैं. आपने देखा होगा कि विदेश मंत्री ने मीडिया से बातचीत में तीन बातें कहीं. पहली बात यह कि कनाडा ने आरोप लगाए और बिना किसी ठोस सबूत के एक पैटर्न विकसित हो गया. दूसरी बात जिस पर उन्होंने प्रकाश डाला वह कनाडा में भारतीय राजनयिकों की निगरानी थी, जिसे उन्होंने अस्वीकार्य बताया."

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने आगे कहा, "तीसरी बात जिस पर उन्होंने प्रकाश डाला, वह थी कनाडा में भारत विरोधी तत्वों को दी गई राजनीतिक जगह. इसलिए आप इससे निष्कर्ष निकाल सकते हैं कि ऑस्ट्रेलिया टुडे चैनल को कनाडा ने क्यों ब्लॉक किया."

यह घटना कनाडा के ब्रैम्पटन में एक हिंदू मंदिर में खालिस्तान समर्थकों की ओर से श्रद्धालुओं पर हमला किए जाने के कुछ दिनों बाद हुई है, जिसे जयशंकर ने "बेहद चिंताजनक" बताया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हमले की निंदा की और कहा कि भारतीय राजनयिकों को "डराने" के लिए "कायरतापूर्ण प्रयास" किए गए.

ये भी पढ़ें: कनाडा में जो हुआ वह बेहद चिंताजनक, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंदिर पर हमले को लेकर ट्रूडो सरकार को घेरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
सोनिया गांधी की किताब में कई राज! शादी से लेकर भारत आने तक की कहानी
सोनिया गांधी की किताब में कई राज! शादी से लेकर भारत आने तक की कहानी
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
तनाव के बीच भारत आएंगे रहमान! उच्चायुक्त ने कहा- यादगार होगी यात्रा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget