एक्सप्लोरर

MEA On Haiti: गृह युद्ध की आग में जल रहे हैती से भारतीयों को निकालने के सरकार तैयार, बनाया ये एक्शन प्लान

MEA On Haiti: कैरिबियाई देश हैती में गृह युद्ध की हिंसा में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं. देश में फैली इस हिंसा के कारण आपातकाल लगाना पड़ा है.यहां भारत के करीब 80 लोग रहते हैं.

MEA On Haiti Civil War: हैती में बढ़ती हिंसा और आपातकाल की स्थिति के बीच भारत सरकार ने अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए पहल की है. भारतीय विदेश मंत्रालय ने 24 घंटे चलने वाले कंट्रोल रूम की शुरुआत की है.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि नई दिल्ली के साथ सैंटो डोमिंगो में भारतीय दूतावास ने भी हेल्पलाइन नंबर की शुरुआत की है. उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर वहां से अपने नागरिकों को निकालने के लिए भी भारत सरकार तैयार है.

कंट्रोल रूम में इन नंबरों पर कर सकते हैं संपर्क

1800118797 (टोल फ्री)
+91-11-23012113
+91-11-23014104
+91-11-23017905
+91-9968291988 (व्हाट्सएप)
situationroom@mea.gov.in

सैंटो डोमिंगो में भारतीय दूतावास द्वारा स्थापित हेल्पलाइन नंबर्स हैं

+1 (849) 398-9889
+1 (809) 870-3923
+1 (849) 507-7612


करीब 80 भारतीय हैती में

रणधीर अग्रवाल का कहना है कि हैती में 50 से 80 भारतीय समुदाय के सदस्य हैं. प्रवक्ता का कहना है कि दूतावास उन सभी के संपर्क में है और मंत्रालय स्थिति पर करीब से नजर रख रहा है. अगर नागरिकों को सुरक्षित वापसी की जरूरत पड़ी तो इसके लिए भी हम तैयार हैं.

गृह युद्ध की चपेट में है हैती

इससे पहले इसी महीने सशस्त्र गिरोह ने हैती के दो सबसे बड़े जेलों में हमला कर जेल तोड़ने की साजिश रची थी, जिस वजह से हजारों की संख्या में कैदी जेल से फरार हो गए. सशस्त्र गिरोह ने इस दौरान अपने प्रधानमंत्री एरियल हेनरी के इस्तीफे की मांग भी की. हैती के पीएम देश छोड़कर भाग गए हैं और वे संयुक्त राष्ट्र समर्थित सुरक्षा बलों के हस्तक्षेप के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से गुहार लगा रहे हैं. सुरक्षा कारणों से यूरोपीय संघ के प्रतिनिधिमंडल ने भी हैती में अस्थाई रूप से अपनी उपस्थिति कम कर दी है. 


कैरिबियाई देश हैती में गृह युद्ध की हिंसा में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं. देश में फैली इस हिंसा के कारण 362,000 हैती वासियों को विस्थापित होना पड़ा है. सशस्त्र गिरोह देश की राजधानी पर कब्जा कर चुके हैं. वे राष्ट्रपति भवन समेत कई सरकारी इमारतों को निशाना बना रहे हैं. सड़कों पर गोलियां चल रही है. सशस्त्र गिरोह दुकानों और घरों में तोड़फोड़ कर रहे हैं, जिसके बाद हैती में आपातकाल लगा दिया गया है.

ये भी पढ़ें:India Replied to US: 'CAA भारत का आंतरिक मामला', अमेरिका की टिप्पणी पर विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget