एक्सप्लोरर

जीएसटी दर घटने के बाद भी मैकडॉनल्ड का खाना महंगा, ट्विटर पर लोगों ने निकाली भड़ास

पिछले हफ्ते जीएसटी काउंसिल की हुई बैठक में रेस्टोरेंट में खाने वाले लोगों को राहत देते हुए जीएसटी दर घटा दी गई थी. लेकिन जीएसटी कम होने के बावजूद ग्राहकों को उसी दर से भुगतान करना पड़ रहा है

दिल्ली: पिछले हफ्ते जीएसटी काउंसिल की हुई बैठक में रेस्टोरेंट में खाने वाले लोगों को राहत देते हुए जीएसटी दर घटा दी गई थी. लेकिन जीएसटी कम होने के बावजूद ग्राहकों को  उसी दर से भुगतान करना पड़ रहा है. इसे लेकर कई लोगों ने ट्विटर पर जमकर अपना गुस्सा निकाला. दरअसल नॉन-एसी रेस्टोरेंट के लिए जीएसटी 12% से घटाकर 5% और एसी रेस्टोरेंट के लिए 18% जीएसटी कर दी गई थी. इसके साथ ही 200 और चीजों पर जीएसटी दर घटाई गई थी. कल से लागू की गई नई दरों के बाद से ग्राहक आशान्वित थे कि अब उनका जेब खर्च थोड़ा कम हो जाएगा. कंपनियों ने भी कहा था कि वे नई जीएसटी दर पर बिक्री करेंगी. लेकिन कल ऐसा बिल्कुल नही हुआ और लोगों को पुराने दर से ही भुगतान करना पड़ा. इसका प्रभाव ट्विटर पर देखने को मिला जहां लोगों ने जमकर रेटोरेंट्स के खिलाफ भड़ास निकाली ओर खाने का बिल भी ट्विटर पर शेयर किया. जीएसटी दर घटने के बाद भी मैकडॉनल्ड का खाना महंगा, ट्विटर पर लोगों ने निकाली भड़ास लोगों ने मैक्डॉनल्ड और स्टारबक्स जैसे रेस्टोरेंट्स के पहले और अब के फूड बिल को एक साथ साझा किया जिसमें साफ दिख रहा है कि जीएसटी की दरें कम होने के बाद भी ग्राहकों को पहले जितना ही भुगतान करना पड़ रहा है. कई लोगों ने यह लिखा कि चूकि जीएसटी की दरें कम हो गईं थी तो मैक्डॉनल्ड ने चीजों के मूल्य ही अचानक से बढ़ा दिए, जिसकी वजह से ग्राहक को पिछले जितना ही भुगतान करना पड़ा. कई लोगों ने अपने ट्वीट्स में वित्त मंत्रालय को भी टैग किया था. मैकडॉनल्ड ने इस पर कहा कि सरकार ने इनपुट टैक्स क्रेडिट को खत्म कर दिया है जिसकी वजह से दामों में बढ़ोत्तरी की गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Bloc Mock Parliament Live: विपक्ष की मॉक पार्लियामेंट, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी
Live: विपक्ष की मॉक पार्लियामेंट, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
साइक्लोन अर्नब का कहर, दिल्ली से लेकर बिहार तक बारिश, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट
साइक्लोन अर्नब का कहर, दिल्ली से लेकर बिहार तक बारिश, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget