एक्सप्लोरर

MCD एकीकरण की कवायद तेज, जानिए क्यों पड़ी जरूरत और इससे कैसे दूर होगी समस्या

दिल्ली में तीनों नगर निगम को फिर से एक करने की कवायद चल रही है. इसे एक करने के लिए विधेयक तैयार है अब उसे संसद में पास कराना भर रह गया है. अब सवाल ये है कि एकीकरण से सैलरी की समस्या कैसे दूर होगी.

दिल्ली में मौजूद तीन नगर निगम को फिर से एक करने की कवायद चल रही है. इसे एक करने के लिए विधेयक तैयार है अब उसे संसद में पास कराना भर रह गया है. क्योंकि बीजेपी के पास लोकसभा और राज्यसभा दोनों जगह बहुमत है ऐसे में बिल आसानी से पास हो जाएगा. इसके बाद तीनों नगर निगम को भंग करके चुनाव कराए जाएंगे. हालांकि चुनाव कब तक होंगे, इसे लेकर स्थिति साफ नहीं है. पर इन सबके बीच एक अहम सवाल ये है कि क्यों तीनों नगर निगम को एक करने की जरूरत महसूस हुई, इस एकीकरण से क्या फायदा होगा, क्या एमसीडी कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन की समस्या दूर होगी, आइए जानते हैं इन सभी सवालों के जवाब.

इसलिए पड़ी एकीकरण की जरूरत

2011 से पहले दिल्ली में एक ही एमसीडी थी. शीला दीक्षित सरकार ने इस तीन हिस्सों (पूर्वी दिल्ली नगर निगम, दक्षिणी दिल्ली नगर निगम और उत्तरी दिल्ली नगर निगम) में बांट दिया था. बंटवारे के बाद से तीनों एमसीडी को आर्थिक परेशान होने लगी. दरअसल, साउथ एमसीडी को छोड़ दिया जाए तो बाकी दो एमसीडी के पास इनकम के स्रोत बहुत कम हैं. इनके अंतर्गत आने वाली अधिकतर कॉलोनियां अवैध हैं, ऐसे में इन जगहों से टैक्स से आय़ न के बराबर होती है, जबकि अलग-अलग सदन, अलग-अलग मेयर औऱ अलग-अलग स्टाफ होने की वजह से खर्चा बढ़ गया. देखते ही देखते ही तीनों एमसीडी की स्थिति बिगड़ती गई और स्टाफ को सैलरी और पेंशन देने में भी दिक्कत आने लगी. इन सबको देखते हुए ही एमसीडी को एक करने का फैसला किया गया.

अभी 6-7 महीने से नहीं मिली पेंशन

अभी साउथ एमसीडी को छोड़कर ईस्ट और नॉर्थ एमसीडी दोनों की ही हालत बेहद खराब है. यहां ईडीएमसी के शिक्षकों को नवंबर 2021 से सैलरी नहीं मिली है. ईस्ट एमसीडी के पेंशनधारियों को सितंबर 2021 से पेंशन नहीं मिली है. ए ग्रुप के कर्मचारियों को अक्टूबर 2021 के बास से वेतन नहीं मिला है. अब अगर नॉर्थ एमसीडी की बात करें तो यहां टीचर्स को जनवरी से सैलरी नहीं मिली है. यहां के पेंशनधारियों को सितंबर 2021 से पेंशन नहीं मिल रही है.  

एकीकरण से कैसे बनेगी बात

अब बात करें एकीकरण से इनकी समस्या कैसे दूर होगी तो यह नहीं कहा जा सकता है कि तीनों एमसीडी के एक होती ही समस्या खत्म हो जाएगी. दरअसल, इसमें थोड़ा टाइम लग सकता है लेकिन काफी हद तक एमसीडी की इनकम बढ़ जाएगी, खर्चे कम हो जाएंगे. ऐसे में एमसीडी की वित्तीय स्थिति भी ठीक हो जाएगी. अगर एमसीडी एक होती है तो तीन मेयर पर अलग से होने वाला लाखों का खर्च बचेगा. तीनों सदनों में होने वाला खर्च बचेगा. टैक्स से होने वाली इनकम एक साथ एक जगह जमा होगी, खर्च का बजट भी एक जगह बनेगा. ऐसे में भी बजट संतुलित होगा. तीन जगह फैसला न लेकर एक जगह से ही फैसला हो जाएगा.

ये भी पढ़ें

बीजेपी समर्थकों को धमकाते हुए टीएमसी MLA का Video अमित मालवीय ने किया शेयर, ममता सरकार से किया ये सवाल

Petrol-Diesel Prices: 'पेट्रोल हो गया सौ के पार, कर रही डकैती ये सरकार', तेल के दामों पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर वार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आशुतोष रांका का मुंह बंद करें, बहुत बोलता है', अभिजीत दीपके ने क्यों किया ये पोस्ट
'आशुतोष रांका का मुंह बंद करें, बहुत बोलता है', अभिजीत दीपके ने क्यों किया ये पोस्ट
साथ दिखे प्रियंका गांधी और संजय सिंह, सियासी अटकलों पर AAP नेता ने दी सफाई
साथ दिखे प्रियंका गांधी और संजय सिंह, सियासी अटकलों पर AAP नेता ने दी सफाई
ONOE पर JPC और SC के जजों की बैठक कैंसिल, जानें क्या बोले अध्यक्ष?
ONOE पर JPC और SC के जजों की बैठक कैंसिल, जानें क्या बोले अध्यक्ष?
'न्यायिक मर्यादा उन्हें...', जस्टिस भुइयां की टिप्पणी पर क्या बोले पूर्व CJI बीआर गवई
'न्यायिक मर्यादा उन्हें...', जस्टिस भुइयां की टिप्पणी पर क्या बोले पूर्व CJI बीआर गवई

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गैर जाटव दलित, गैर यादव OBC…, यूपी चुनाव से पहले BJP ने चला 'तुरुप का इक्का'!
गैर जाटव दलित, गैर यादव OBC…, यूपी चुनाव से पहले BJP ने चला 'तुरुप का इक्का'!
चुनाव आयोग को SC के नोटिस पर बोले फारूक अब्दुल्ला, 'मुझे खुशी है कि...'
चुनाव आयोग को SC के नोटिस पर बोले फारूक अब्दुल्ला, 'मुझे खुशी है कि...'
Drishyam 3 BO Day 4: 'दृश्यम 3' मंडे टेस्ट में फेल हुई या पास? जानें पहले सोमवार का कलेक्शन
'दृश्यम 3' मंडे टेस्ट में फेल हुई या पास? जानें पहले सोमवार का कलेक्शन
पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा उलटफेर, अचानक बदला कप्तान; इस दिग्गज से छिनी कमान
पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा उलटफेर, अचानक बदला कप्तान; इस दिग्गज से छिनी कमान
दिल्ली: CM रेखा गुप्ता ने कूड़े के पहाड़ के साथ क्यों ली सेल्फी? बोलीं- 'ये आखिरी...'
दिल्ली: CM रेखा गुप्ता ने कूड़े के पहाड़ के साथ क्यों ली सेल्फी? बोलीं- 'ये आखिरी...'
साथ दिखे प्रियंका गांधी और संजय सिंह, सियासी अटकलों पर AAP नेता ने दी सफाई
साथ दिखे प्रियंका गांधी और संजय सिंह, सियासी अटकलों पर AAP नेता ने दी सफाई
एक दिन में कितना प्रोटीन जरूरी, उम्र के हिसाब से जानें यहां
एक दिन में कितना प्रोटीन जरूरी, उम्र के हिसाब से जानें यहां
राजस्थान 10वीं बोर्ड में हुआ बड़ा बदलाव, अब साल में 2 बार होगी परीक्षा
राजस्थान 10वीं बोर्ड में हुआ बड़ा बदलाव, अब साल में 2 बार होगी परीक्षा
Embed widget