एक्सप्लोरर

Petrol-Diesel Prices: 'पेट्रोल हो गया सौ के पार, कर रही डकैती ये सरकार', तेल के दामों पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर वार

Petrol-Diesel Prices Today: दिल्ली में मंगलवार को 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के साथ पेट्रोल 100 रुपये के पार पहुंच गया. जबकि डीजल की कीमत में आज 70 पैसे लीटर का इजाफा किया गया है.

दिल्ली में मंगलवार को 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के साथ पेट्रोल 100 रुपये के पार पहुंच गया. जबकि डीजल की कीमत में आज 70 पैसे लीटर का इजाफा किया गया है. कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है. कांग्रेस ने कहा कि मोदी सरकार डकैती कर रही है. कांग्रेस ने इसे लेकर ट्वीट भी किया है, जिसमें उसने लिखा, पेट्रोल हो गया सौ के पार, कर रही डकैती ये सरकार

दिल्ली में अब 100 रुपये लीटर पेट्रोल

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 99.41 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर अब 100.21 रुपये प्रति लीटर और डीज़ल की कीमत 90.77 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 91.47 रुपये प्रति लीटर हो गई है. पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में देश भर में वृद्धि की गई है, लेकिन इनके दाम स्थानीय टैक्स के आधार पर अलग-अलग राज्यों में भिन्न हैं. पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें रिकॉर्ड 137 दिन तक स्थिर रहने के बाद 22 मार्च को बढ़ाई गई थीं. तब से सातवीं बार कीमतों में इजाफा किया गया है. पेट्रोल और डीज़ल की कीमत में अब तक कुल 4.80 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है.

कहां कितने रेट्स

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल के दाम 85 पैसे बढ़कर 115.04 रुपये प्रति लीटर पर आ गए हैं. वहीं 75 पैसे बढ़कर डीजल के दाम 99.25 रुपये प्रति लीटर पर आ गए हैं. 

कोलकाता में पेट्रोल के दाम 3 पैसे और डीजल के दाम 70 पैसे बढ़ाए गए हैं. आज कोलकाता में पेट्रोल 109.68 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है और डीजल के रेट  94.62 रुपये प्रति लीटर पर आ गए हैं. चेन्नई में पेट्रोल के दाम 76 पैसे बढ़ाए गए हैं और ये 105.94 रुपये प्रति लीटर पर आ गए हैं. वहीं डीजल के दाम 67 पैसे बढ़कर 96 रुपये प्रति लीटर पर आ गए हैं. 

रूस-यूक्रेन युद्ध का असर कच्चे तेल के दामों पर

रूस-यूक्रेन युद्ध का असर कच्चे तेल के दाम पर देखा जा रहा है और ये लगातार बढ़ती ही जा रही हैं. हालांकि आज नायमैक्स क्रूड के दाम देखें तो ये 0.66 फीसदी की गिरावट के साथ 105.96 डॉलर प्रति बैरल पर आ गए हैं. लगातार बढ़ती कीमतों के बाद कच्चे तेल के दाम 130 डॉलर प्रति बैरल तक जाने की आशंका जताई जा रही है. वहीं देश में इसके असर से पेट्रोल-डीजल के दाम और बढ़ने का डर सता रहा है. 

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में सियासी संकट, मरियम नवाज ने पीएम इमरान खान की उड़ाई खिल्ली, बंदरिया से की तुलना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget