एक्सप्लोरर

Delhi: दुकानों को सील किए जाने पर भड़के व्यापारी, MCD अधिकारियों की भूमिका पर उठाए सवाल

MCD: केंद्रीय मंत्री डॉ. हरदीप सिंह पुरी ने भी कहा था कि दिल्ली में सीलिंग नहीं होगी. इसके बावजूद ट्रेडर्स को प्रताड़ित किया जा रहा है. हमारी मांग है कि पूरे सदर बाजार को कमर्शल नोटिफाई कर दिया जाए.

Delhi: सदर बाजार में 17 बिल्डिंगों की 25 दुकानें सील करने के मामले में चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना को पत्र लिखा है. सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल और अध्यक्ष सुभाष खंडेलवाल ने बताया कि सदर बाजार में हुए सीलिंग एक्शन से अन्य मार्केट के दुकानदारों में भी दहशत की स्थिति हो गई है.

 व्यापारियों को सीलिंग की धमकी मिल रही है. दिल्ली में इस समय एमसीडी में कोई सरकार नहीं है और एमसीडी का नियंत्रण एलजी के पास है. व्यापारियों ने कहा कि सभी अधिकारी एलजी को ही रिपोर्ट कर रहे हैं. एलजी से निवेदन है कि दुकानों को डिसील करवाएं. सीलिंग की कार्रवाई का ऑर्डर 11 अप्रैल 2022 को जारी हुआ था. लेकिन, 10 महीने बाद एक्शन हुआ है.

अधिकारियों पर सवाल उठा रहे व्यापारी 

व्यापारियों ने सवाल पूछते हुए कहा कि अब तक अधिकारी क्या कर रहे थे? अब 10 महीने बाद अचानक दुकानों को क्यों सील किया गया, अधिकारियों की भूमिका संदेह के घेरे में है. इसकी जांच होनी चाहिए. LG को लिखी चिट्ठी में व्यापारियों ने लिखा कि जिन दुकानों को सील किया गया है, उन्हें ट्रेड लाइसेंस भी मिला है. उनकी रजिस्ट्री व्यावसासिक श्रेणी में हुई है. कई दुकानों की रजिस्ट्री 1947 से पहले की है.

ट्रेडर्स को प्रताड़ित किया जा रहा है

व्यापारियों ने कहा कि पिछले दिनों केंद्रीय शहरी विकास मंत्री डॉ. हरदीप सिंह पुरी ने भी कहा था कि दिल्ली में सीलिंग नहीं होगी. इसके बावजूद ट्रेडर्स को प्रताड़ित किया जा रहा है. हमारी मांग है कि पूरे सदर बाजार को कमर्शल नोटिफाई कर दिया जाए. अभी मार्केट में कुछ गलियां रिहायशी हैं, लेकिन उसमें 95 प्रतिशत से अधिक व्यवसायिक गतिविधि होती है. मास्टर प्लान 2021 में एक क्लॉज है, जिसमें कहा गया है कि जिस एरिया में 70 प्रतिशत से ज्यादा कमर्शियल एक्टिविटी होती है, उसे कमर्शियल माना जाएगा.

व्यापारियों ने कहा कि इसी के तहत 2004 में सदर बाजार में कोई दुकान सील नहीं हुई, जबकि उस दौरान दिल्ली में कई जगह सीलिंग हुई. उसी दौरान तत्कालीन डीसी ने डीडीए को एक सर्वे रिपोर्ट भेजी थी, जिसमें साफ लिखा था कि सदर बाजार में 95 प्रतिशत क्षेत्र व्यावसायिक हैं. इसीलिए मार्केट को कमर्शियल की तरह ट्रीट किया जाए. फिर डीडीए ने अपने रेकॉर्ड मॉडिफाई नहीं किए और इसी का दंश का झेलना पड़ रहा है. CTI महासचिव विष्णु भार्गव और रमेश आहूजा ने कहा कि सदर बाजार मुगलों और अंग्रेजों के जमाने का बाजार है और पूरा बाजार ही कमर्शियल है.

ये भी पढ़ें: Joshimath Sinking: जोशीमठ को लेकर ISRO की रिपोर्ट पर पाबंदी और मीडिया से बातचीत पर रोक... खरगे ने साधा PM मोदी पर निशाना

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बदल गया कांग्रेस का नया पता, 24 अकबर रोड दफ्तर खाली करने का आदेश, जानें क्या होगा नया एड्रेस
बदल गया कांग्रेस का नया पता, 24 अकबर रोड दफ्तर खाली करने का आदेश, जानें क्या होगा नया एड्रेस
LPG Connection Booking: 35 दिन में होगा LPG सिलेंडर बुक? नियमों में बदलाव पर सरकार ने जारी किया बयान, जानें सच क्या
35 दिन में होगा LPG सिलेंडर बुक? नियमों में बदलाव पर सरकार ने जारी किया बयान, जानें सच क्या
फिर से हिंदू धर्म अपनाने पर मिल जाएगा SC का दर्जा? सुप्रीम कोर्ट ने रख दीं 3 शर्तें, जानें बड़ा फैसले में क्या
फिर से हिंदू धर्म अपनाने पर मिल जाएगा SC का दर्जा? सुप्रीम कोर्ट ने रख दीं 3 शर्तें, जानें बड़ा फैसले में क्या
Lok Sabha: कितने किसानों की आय हो गई दोगुनी? सरकार ने गिना दिए नाम, जानें कैसे हुआ बंपर फायदा
कितने किसानों की आय हो गई दोगुनी? सरकार ने गिना दिए नाम, जानें कैसे हुआ बंपर फायदा

वीडियोज

ट्रंप का 'जाल'...ईरान का खतरनाक वार !
इजरायल में बरसती ईरानी 'आग'..ईरान का 'गेम' प्लान?
PM Modi का 'मिशन पीस'..क्या टल जाएगा विश्व युद्ध?
Mojtaba Khamenei के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरी ईरान की जनता?
बाल संवार रहा था व्यक्ति...अचानक गिरी लिफ्ट!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज पर ईरान ने दी बड़ी राहत... पर लगा दी ये शर्तें, मिडिल ईस्ट में फंसे तेल-गैस के 20 भारतीय जहाजों पर भी बड़ा अपडेट
होर्मुज पर ईरान ने दी बड़ी राहत... पर लगा दी ये शर्तें, मिडिल ईस्ट में फंसे तेल-गैस के 20 भारतीय जहाजों पर भी बड़ा अपडेट
Amritpal Singh News: सांसदी जाने से एक कदम दूर हैं अमृतपाल सिंह! कारण सहित मांगनी होगी माफी नहीं तो...
सांसदी जाने से एक कदम दूर हैं अमृतपाल सिंह! कारण सहित मांगनी होगी माफी नहीं तो...
बदल गया कांग्रेस का नया पता, 24 अकबर रोड दफ्तर खाली करने का आदेश, जानें क्या होगा नया एड्रेस
बदल गया कांग्रेस का नया पता, 24 अकबर रोड दफ्तर खाली करने का आदेश, जानें क्या होगा नया एड्रेस
IPL 2026 से पहले KKR ने हमेशा के लिए अमर कर दिया ये जर्सी नंबर, फ्रेंचाइजी ने इस दिग्गज को दिया सम्मान
IPL 2026 से पहले KKR ने हमेशा के लिए अमर कर दिया ये जर्सी नंबर, इस दिग्गज को दिया सम्मान
यूट्यूबर अरमान मलिक को हुआ चौथा बेटा, शेयर की बच्चे की पहली फोटो, नाम भी किया रिवील
यूट्यूबर अरमान मलिक को हुआ चौथा बेटा, शेयर की बच्चे की पहली फोटो, नाम भी किया रिवील
Gas Pipelines: LPG संकट के बीच सरकार ने बदल दिए पाइपलाइन गैस के नियम, जानें अब कनेक्शन के लिए क्या करना होगा?
LPG संकट के बीच सरकार ने बदल दिए पाइपलाइन गैस के नियम, जानें अब कनेक्शन के लिए क्या करना होगा?
UP Board: यूपी बोर्ड का नया कैलेंडर जारी, 1 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं, पूरे साल का शेड्यूल तय
यूपी बोर्ड का नया कैलेंडर जारी, 1 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं, पूरे साल का शेड्यूल तय
Walking Speed And Health: आप भी चलते हैं धीमें तो समझ लीजिए आपका दिल दे रहा यह खतरनाक संकेत, तुरंत हो जाएं अलर्ट
आप भी चलते हैं धीमें तो समझ लीजिए आपका दिल दे रहा यह खतरनाक संकेत, तुरंत हो जाएं अलर्ट
Embed widget