एक्सप्लोरर

दिल्ली की मेयर का भ्रष्टाचार के खिलाफ एक्शन, MCD के चीफ एसेसर एंड कलेक्टर के खिलाफ दिए जांच के निर्देश

Mayor Shelly Oberoi Speech: मेयर डॉ शैली ओबेरॉय ने दावा किया कि उनकी सरकार में दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में भ्रष्टाचार समाप्त हो जाएगा.

Mayor Shelly Oberoi Speech: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए मेयर डॉ शैली ओबेरॉय ने हाउस टैक्स चोरी के मामले में वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है. मेयर कार्यालय को एक व्यक्ति की राम कृष्ण पुरम के सेक्टर-9 की संपत्ति के संबंध में शिकायत मिली थी.

इसमें अधिकारी के भ्रष्टाचार में कथित रूप से शामिल होने के आरोप लगे थे. इन शिकायतों के अनुसार चीफ एसेसर एंड कलेक्टर कुणाल कश्यप ने हाउस टैक्स चोरी के कथित मामले में प्रभावशाली व्यक्ति को कथित रूप से 4 करोड़ रुपये की अनुचित सहायता प्रदान की.

इस मामले के बाद एमसीडी को हुए नुकसान भी संदेह हुआ. चार करोड़ रुपये की चोरी के मामले में मेयर ने कहा कि इस तरह के अन्य मामलों के कारण भी एमसीडी को हजारों करोड़ों रुपये का भारी नुकसान उठाना पड़ा होगा. पिछली सरकारों में अगर इन मामलों को ईमानदारी से निपटाया गया होता तो एमसीडी शायद फायदे में रहती. 

मेयर शैली ओबरॉय ने क्या कहा?  
मेयर डॉ शैली ओबरॉय ने स्थिति की गंभीरता पर गहरी चिंता जताते हुए आयुक्त को पत्र लिख कर अधिकारी के खिलाफ त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. इसमें उन्होंने एमसीडी की चुनौतीपूर्ण आर्थिक स्थिति पर भी चिंता जताई है. लेटर में उन अधिकारियों के कार्यों की भी निंदा की गई जो एमसीडी के जगह व्यक्तिगत लाभ को प्राथमिकता देते हैं.

ओबरॉय ने कहा कि एमसीडी आर्थिक तौर पर संघर्ष कर रही है. उसके पास जन कल्याणकारी कार्य करने के लिए कोई धन नहीं है. वहीं दूसरी ओर ऐसे अधिकारी घूस लेकर बड़ी मात्रा में हाउस टैक्स को छोड़ रहे हैं. ऐसे अधिकारियों को पता होना चाहिए कि अब एमसीडी में शासन बदल गया है. 

क्या उद्देश्य है? 
मेयर शैली ओबरॉय  ने पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए कुणाल कश्यप के पद संभालने से लेकर वर्तमान तक उनके कार्य के सभी पहलुओं पर एक व्यापक सतर्कता जांच का निर्देश दिया है. इस जांच का उद्देश्य उनके कार्यकाल के दौरान हुई किसी भी संभावित अनियमितताओं का पता लगाना है. 

उन्होंने आयुक्त को कुणाल कश्यप से सभी जिम्मेदारियों को वापस लेने और उनके स्थान पर बेदाग ईमानदार अधिकारी को नियुक्त करने का निर्देश दिया है. इस कदम का उद्देश्य एमसीडी के भीतर नैतिक शासन के सिद्धांतों को बनाए रखना और जनता के विश्वास को बहाल करना है. 

सीएम अरविंद केजरीवाल का किया जिक्र
डॉ शैली ओबरॉय ने कहा कि एमसीडी की आम आदमी पार्टी की सरकार निगम में ईमानदारी और जवाबदेही के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है. चीफ एसेसर एंड कलेक्टर के खिलाफ हाउस टैक्स चोरी और रिश्वतखोरी के आरोप बेहद परेशान करने वाले हैं. हम किसी भी रूप में भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेंगे. 

मेयर ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की भ्रष्टाचार विरोधी नीति को देखते हुए एमसीडी इस तरह की प्रथा को जड़ से खत्म करने और प्रशासन में जनता के विश्वास को बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध है. हम उनकी जगह पर उच्च निष्ठा वाले अधिकारी की नियुक्ति करेंगे. हमारा संदेश स्पष्ट है कि एमसीडी के नए आप शासन में भ्रष्टाचार का कोई स्थान नहीं है. 

ये भी पढ़ें- Delhi- NCR News: दिल्ली में मानसून से पहले जलभराव रोकने के लिए एक्शन प्लान तैयार, मेयर ने दिये ये निर्देश

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: BJP का नया संगठनात्मक ढांचा तैयार, कैसे काम करती है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी?
BJP के नए 'धुरंधर' तैयार, कैसे काम करती है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी की नई टीम के ऐलान पर आया पीएम मोदी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
बीजेपी की नई टीम के ऐलान पर आया पीएम मोदी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget