एक्सप्लोरर

दिल्ली: 28 फरवरी को होगा नगर निगम की 5 सीटों पर उपचुनाव, कोरोना मरीजों के लिए अलग से वोटिंग का समय

3 मार्च को वोटों की गिनती की जाएगी. एक हजार वोटर्स पर एक पोलिंग स्टेशन बनाया गया है. इससे पहले 1200 से 1500 वोटर्स पर एक पोलिंग हुआ करता था. वोट देने के समय मास्क पहनना अनिवार्य होगा.

नई दिल्ली: दिल्ली में 2022 में नगर निगम चुनाव होने हैं लेकिन इससे पहले इसी साल दिल्ली में नगर निगम की 5 सीटों पर उप-चुनाव होगा. जिन सीटों पर उप-चुनाव होना है उनमें से 2 उत्तरी दिल्ली नगर निगम और 3 पूर्वी दिल्ली नगर निगम की सीटें हैं. दिल्ली स्टेट इलेक्शन कमीशन ने चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है. 28 फरवरी को मतदान होगा और 3 मार्च को वोटों की गिनती की जाएगी. ये चुनाव इस लिहाज़ से भी अहम हैं क्योंकि कोरोना संकट के दौरान ये दिल्ली में होने वाले पहला चुनाव होगा, जिसे देखते हुए चुनाव आयोग ने चुनाव प्रक्रिया में भी अहम बदलाव किये हैं.

उप-चुनाव की तारीखों का एलान करने के लिये दिल्ली चुनाव आयोग ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की. प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव की तारीखों के साथ साथ कोरोना काल के चलते नॉमिनेशन और वोटिंग प्रक्रिया में किए गए बदलावों के बारे में भी घोषणा की गई. दिल्ली चुनाव आयोग द्वारा जारी तारीखों के मुताबिक नॉमिनेशन फाइल करने की आखिरी तारीख 8 फरवरी है. नॉमिनेशन वापस लेने की आखिरी तारीख 13 फरवरी है. 10 फरवरी को नॉमिनेशन की स्क्रूटनी की जायेगी. सभी 5 वार्डों में चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है. जिन सीटों पर चुनाव होना है- रोहिणी C, शालीमार बाग नार्थ, त्रिलोकपुरी, कल्याणपुरी, चौहान बांगर. इनमें से 1 सीट मृत्यु के चलते और 4 सीट विधानसभा चुनाव के बाद से खाली हैं.

कोरोना के चलते पोलिंग बूथ पर सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखने के लिये 1000 वोटर्स पर एक पोलिंग स्टेशन बना दिया गया है, जबकि पहले 1200-1500 वोटर्स पर एक पोलिंग स्टेशन होता था. वोटिंग का समय बढ़ाया गया है. वोटिंग का समय सुबह 7.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगा, आखिरी के 1 घन्टे की वोटिंग को कोरोना के मरीजों के लिये रखा गया है. यानी सुबह 7:30 से शाम 4:30 बजे तक नॉर्मल वोटिंग होगी. उसके बाद, शाम 4:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक कोरोना से पीड़ित लोगों के लिए वोट देने का समय रखा गया है. कोरोना के मद्देनजर पोलिंग स्टेशन पर सभी सुविधाएं दी जाएंगी. वोटिंग बूथ पर प्रवेश करने से पहले थर्मल स्कैनिंग होगी, सैनिटाइजर दिया जायेगा, फेस मास्क पहनना अनिवार्य होगा. प्रत्येक वोटर को दस्ताने दिये जायेंगे ताकि ईवीएम में बटन दबाने से संक्रमण का खतरा न हो.

नॉमिनेशन प्रक्रिया में भी बदलाव किया गया है. कैंडिडेट के साथ सिर्फ 2 लोग नॉमिनेशन के लिए जा सकते हैं, गाड़ियां भी सिर्फ 2 ले जा सकेंगे. चुनाव प्रचार के लिये रोड शो में सिर्फ 5 गाड़ियां होंगी. डोर टू डोर कैम्पेन में 5 से ज़्यादा लोग नहीं हो सकते. संबंधित जिलों में नोडल ऑफिसर हेल्थ की तैनाती की जाएगी, जो कि स्वास्थ्य से संबंधित चीज़ों को मॉनिटर करेगा. कोविड को देखते हुए खर्च की सीमा 10 फीसदी बढ़ाई गई है. एक वार्ड में एक कैंडिडेट चुनाव में 7 लाख रुपए तक खर्च कर सकता है. 4 डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन ऑफिसर, 5 रिटर्निंग ऑफिसर, 5 इलेक्शन ऑब्ज़र्वर और 5 इलेक्शन एक्सपेंडिचर ऑब्ज़र्वर की नियुक्ति कर दी गई है. खर्च की मॉनिटरिंग के लिए इनकम टैक्स से भी 2 आब्जर्वर लाये जाएंगे.

प्रकाश जावड़ेकर बोले - भारत लाल किले पर अपने झंडे का अपमान सहन नहीं करेगा | कांग्रेस पर लगाए ये आरोप 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
आरोपियों की हिरासत से पूजा स्थलों की जांच तक, कोलकाता हादसे में अब-तक क्या क्या हुआ?
आरोपियों की हिरासत से पूजा स्थलों की जांच तक, कोलकाता हादसे में अब-तक क्या क्या हुआ?

वीडियोज

Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget