एक्सप्लोरर

अब दिल्ली वाले नहीं होंगे कूड़े से परेशान! MCD की ऐप ऐसे करेगी आपकी मदद, निगम की पहल

MCD App: दिल्ली नगर निगम ने अपनी सफाई से जुड़ी ऐप '311' को एक्टिव कर लिया है. इसकी मदद से लोगों की कूड़े से जुड़ी परेशानियां खत्म की जाएंगी.

MCD News: दिल्ली नगर निगम की तरफ से लोगों की परेशानी दूर करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है. दिल्ली में कूड़े और सफाई से जुड़ी किसी भी शिकायत को लेकर अब एक कॉल में 24 घंटे के अंदर नगर निगम इसका समाधान करेगा. 

इसको लेकर दिल्ली नगर निगम ने अपने सफाई से जुड़े ऐप '311' को एक्टिव कर लिया है यानी अगर कहीं भी दिल्ली में कूड़ा या गंदगी दिखती है तो '311' ऐप के जरिए शिकायत की जा सकती है. इसके अलावा कचरा संवेदनशील प्वाइंट (गार्बेज वल्नरबल प्लाइंट) की शिकायत मिलने पर 14 दिन में उसे हटा दिया जाएगा. इस ऐप से जुड़ी समस्याओं का समाधान डेली बेसिस पर किया जाएगा.

मेगा सफाई अभियान की शुरुआत

दिल्ली नगर निगम ने मेगा सफाई अभियान की शुरुआत की है. इस अभियान का नाम 'अब दिल्ली होगी साफ' है. इस सफाई अभियान के तहत एमसीडी के अधिकारी, कर्मचारी, पार्षद, विधायक सभी दिल्ली के लोगों के साथ प्रत्येक वार्ड की सफाई करने में लगेंगे. दिल्ली की जनता की शिकायतों के लिए एमसीडी का '311' नाम से एक ऐप है. इस ऐप पर जाकर अगर आप अपने इलाके में सफाई को लेकर कुछ भी शिकायत करते हैं, तो उसे तत्काल ठीक किया जाएगा. 

ऐसे कर सकते हैं शिकायत

दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय ने अब दिल्ली होगी साफ के तहत जारी इस ऐप से जुड़ी जरूरी जानकारी देते हुए बताया कि कूड़ा, गड्ढा, स्ट्रीट लाइट, पार्क आदि से संबंधित समस्या की शिकायत लोग ऐप पर कर सकते हैं. शिकायत करने के लिए आपको उस समस्या का फोटो क्लिक कर लोकेशन के साथ ऐप पर भेज देना है. आपकी समस्या का समाधान 24 घंटे के अंदर किया जाएगा. 

दिल्ली के सभी डीसी को आदेश दिया गया है कि इस ऐप से जुड़ी समस्याओं का समाधान डेली बेसिस पर किया जाए. दिल्ली के सभी 12 जोनों के डीसी अपने-अपने स्तर पर निरीक्षण करें और इसकी फोटो लोकेशन के साथ ऐप पर डालें. संवेदनशील कूड़ा प्वाइंट की शिकायतों को 2 हफ्ते के अंदर हल किया जाएगा. इस ऐप में जितनी भी शिकायत आएंगी उनको दिल्ली की तीन एजेंसी की तरफ मॉनिटर किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: 

यूपी के मुजफ्फरनगर में महिला टीचर की शर्मनाक करतूत, मुस्लिम छात्र को बच्चों से पिटवाया, राहुल गांधी बोले- इससे बुरा कुछ नहीं

About the author मदीहा खान

मदीहा खान पिछले 7 सालों से एबीपी न्यूज़ के साथ बतौर रिपोर्टर काम कर रहीं है. ग्राउंड रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज का अनुभव है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद करने के फैसले को चुनौती: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के उल्लंघन पर अवमानना याचिका
दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद करने के फैसले को चुनौती: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के उल्लंघन पर अवमानना याचिका
Delhi CJP Protest Live: दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हिरासत में लिए गए सीजेपी के 500 प्रदर्शनकारी
LIVE: दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हिरासत में लिए गए CJP के 500 प्रदर्शनकारी
ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन
ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन
CJP प्रोटेस्ट के बीच EC ने फॉर्म 7 को लेकर बदल दिए नियम, इसी पर मचा है बवाल
CJP प्रोटेस्ट के बीच EC ने फॉर्म 7 को लेकर बदल दिए नियम, इसी पर मचा है बवाल

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget