एक्सप्लोरर

MCA Election: मुंबई क्रिकेट असोसीएशन के चुनाव को लेकर दिखी बीजेपी और NCP के बीच दोस्ती, एक साथ मिल कर लड़ेगें चुनाव

आज 20 अक्टूबर गुरुवार को मुंबई क्रिकेट असोसीएशन का चुनाव है. BJP और NCP ने गठबंधन किया है. MCA के अलग अलग पदों के लिए पूर्व क्रिकेट खिलाड़ियों ,राजनेताओ और क्रिकेट क्लब से जुड़े लोगों में नामांकन किया है.

MCA Election: लोगों का कहना है कि क्रिकेट आपस में जोड़ता है पर मुंबई में तो क्रिकेट की वजह से राजनीतिक दुश्मन भी दोस्त बन गए. सारे लोग एक साथ एक मंच पर आ गए. क्रिकेट की वजह से दोस्ती हो गई. उद्धव ठाकरे के निजी सचिव व बेहद करीबी मिलिंद नार्वेकर, NCP नेता जितेंद्र आव्हाड और न केवल बीजेपी नेता आशीष शेलार के पैनल से चुनाव लड़ रहे बल्कि शरद पवार ने भी आशीष शेलार से गठबंधन कर लिया है.

MCA का चुनाव 

आज 20 अक्टूबर गुरुवार को मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन का चुनाव है. MCA के अलग अलग पदों के लिए पूर्व क्रिकेट खिलाड़ियों ,राजनीति और क्रिकेट क्लब से जुड़े लोगों में नामांकन किया है. मंगलवार को BCCI कोषाध्यक्ष चुने जाने वाले मुंबई बीजेपी प्रमुख आशीष शेलार ने पवार से मिलकर शिवसेना, राकांपा के प्रतिनिधियों और क्रिकेट से जुड़े दिग्गजों के साथ एक पैनल बनाया है.

क्रिकेट डिप्लोमेसी भी देखने को मिली

MCA चुनाव को लेकर बुधवार को क्रिकेट डिनर डिप्लोमेसी भी देखने को मिली. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, बीजेपी नेता व उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष शरद पवार, शिवसेना उद्धव ठाकरे के बेहद करीबी मिलिंद नार्वेकर, NCP नेता जितेंद्र आव्हाड, मुंबई बीजेपी अध्यक्ष आशीष शेलार एक मंच पर दिखे और साथ में डिनर भी किया.

एक दूसरे के राजनीतिक धुर विरोधी NCP और बीजेपी, उद्धव गुट के मिलिंद नार्वेकर इन सबका एक मंच पर आने का कारण है मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) का चुनाव जिसके लिए नेताओं ने गठबंधन कर लिया है. सभी ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम के गरवारे क्लब में रात्रि भोजन भी किया.

बीजेपी और NCP का गठबंधन

इस बार मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) का चुनाव के लिए NCP अध्यक्ष शरद पवार और बीजेपी  के मुंबई अध्यक्ष आशीष शेलार ने आपस में गठबंधन कर लिया है. गठबंधन करने से पूर्व क्रिकेटर संदीप पाटील को झटका लगा है, क्योंकि संदीप पाटील ने आठ अक्टूबर को नामांकन दाखिल किया था. उस वक्त शरद पवार गुट उनका समर्थन भी कर रहा था, लेकिन शरद पवार ने पूर्व खिलाड़ी व मुख्य चयनकर्ता रहे संदीप पाटिल को झटका दे दिया और आशीष शेलार से हाथ मिला लिया. 

महाराष्ट्र में बगावत

महाराष्ट्र में शिवसेना में बगावत के बाद एकनाथ शिंदे बीजेपी के समर्थन से मुख्यमंत्री बने और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस उपमुख्यमंत्री बने. शिवसेना उद्धव गुट एकनाथ शिंदे और उनके समर्थक विधायकों को गद्दार कहता रहा है. अब उद्धव ठाकरे के निजी सचिव और बेहद करीबी मिलिंद नार्वेकर, आशीष शेलार के पैनल से मैदान में उतरे है. वही पूर्व मंत्री व NCP नेता जितेंद्र आव्हाड भी आशीष शेलार के पैनल से उम्मीदवार है. 

राज्य सरकार के साथ अच्छे रिश्ते बनाना

MCA चुनाव में संदीप पाटिल के खिलाफ MCA अध्यक्ष के रूप में अपने उम्मीदवार अमोल काले की जीत सुनिश्चित करने के लिए महाराष्ट्र के बड़े नेताओ देवेंद्र फडणवीस, शरद पवार, आशीष शेलार ने कमर कस ली है. इस चुनाव में जीत हासिल करना मतलब MCA को नियंत्रित करने, अनुदान या अन्य संसाधनों के माध्यम से निकाय के लिए राजस्व जुटाने के लिए ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों के दौरान राज्य सरकार के साथ अच्छे और वैधानिक तरीके से सम्बन्ध बनाने के लिए भी होता है. 

कितने  क्रिकेट क्लब लेंगे भाग

MCA चुनाव में 350 क्रिकेट क्लब चुनाव में भाग लेंगे. मतदाताओं और क्लबों की कुल संख्या 380 है. जिसमें मैदान क्लब 211 और ऑफिस क्लब - 78 है. स्कूल कॉलेज क्लब- 40 और पूर्व टेस्ट खिलाड़ियों के 51 वोट है. अगले साल भारत में होने वाले वनडे क्रिकेट विश्व कप के दौरान BCCI से MCA को ज्यादा अनुदान मिलने, MCA को टेस्ट सीरीज और रणजी ट्रॉफी खेलों की टिकटिंग से बड़ा हिस्सा मिल चुने गए पैनल की जिम्मेदारी होगी.

ये भी पढ़ें:BCCI की सीनियर चयन समिति में हो सकता है होगा बड़ा बदलाव, तीन नए चेहरे आ सकते हैं नज़र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राहुल गांधी को हसरत थी कि वो PM बनें, लेकिन...', जितेंद्र सिंह का पलटवार
'राहुल गांधी को हसरत थी कि वो PM बनें, लेकिन...', जितेंद्र सिंह का पलटवार
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
Monsoon Session 2026 Day 8 LIVE: लोकसभा से एंटी पेपर लीक संशोधन बिल पास
LIVE: लोकसभा से एंटी पेपर लीक संशोधन बिल पास
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त

वीडियोज

Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget