एक्सप्लोरर

वाराणसी हादसा: सिर्फ 'मन पर बोझ' कहना सही नहीं, दोषियों पर कार्रवाई करे सरकार: मायावती

मायावती ने कहा कि बीजेपी के शीर्ष नेताओं द्वारा सस्ती मानसिकता दिखाकर केवल 'मन पर बोझ'' बता कर जिम्मेदारी से मुक्ति पा लेने का प्रयास सही नहीं है.

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मंगलवार शाम निर्माणाधीन फ्लईओवर का हिस्सा गिरने से 18 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे के बाद सरकार ने हरकत में आते हुए मुआवजे का एलान किया और आनन फानन में कुछ अधिकारियों पर कार्रवाई भी की. इस हादसे को लेकर विपक्श लगातार योगी सरकार और केंद्र सरकार पर हमलावर है.

आज बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने भी बयान जारी कर हादसे के लिए योगी सरकार और केंद्र सरकार पर हमला बोला. मायावती ने कहा, ''ऐसी घोर आपराधिक लापरवाही आदि के मामलों में बीजेपी के शीर्ष नेताओं द्वारा सस्ती मानसिकता दिखाकर केवल 'मन पर बोझ'' बता कर जिम्मेदारी से मुक्ति पा लेने का प्रयास सही नहीं है. इसके लिये कुछ ठोस सुधारात्मक कार्रवाई व उपाय भी करने की सख़्त जरूरत है.''बता दें कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक चुना नतीजों के बाद बीजेपी मुख्यालय में कहा था कि आज जीत की खुशी है तो हादसे से मन पर बोझ भी है.

मायावती ने कहा, ''अत्यन्त ही गम्भीर व आपराधिक लापरवाही के इस मामले को सरकार को हल्केपन से नहीं लेना चाहिये तथा इस घटना की तुरन्त ही उच्च-स्तरीय जांच कराकर दोषियों को कड़ी-से-कड़ी सज़ा दिलाना भी सुनिश्चित करना चाहिए."

मायावती ने कहा, ''अपराध नियन्त्रण व कानून-व्यवस्था के मामले में भी उत्तर प्रदेश बीजेपी सरकार का हाल बुरा और गैरजिम्मेदारी वाला है. इस वजह से प्रदेश में जमीनी स्तर पर हर तरफ हिंसा, अराजकता व जंगलराज जैसे माहौल व्याप्त है.''

मायावती ने कहा, ''अक्सर देखा जाता है कि सरकार पीड़ित व घायलों को मुआवजा देकर अपने आपको जिम्मेदारी से मुक्त समझ लेती है. जबकि सरकार का असली कर्तव्य है कि वह दोषियों की पहचान करके सजा सुनिश्चित करे ताकि घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
40 लाख नए घर और 695 KM मेट्रो का खाका लागू, 2047 तक बदल जाएगा दिल्ली का नक्शा
40 लाख नए घर और 695 KM मेट्रो का खाका लागू, 2047 तक बदले जाएगा दिल्ली का नक्शा
अपने ही समर्थक पर FIR! कर्नाटक में मंत्री का पोस्टर लगाने वाले के खिलाफ केस
अपने ही समर्थक पर FIR! कर्नाटक में मंत्री का पोस्टर लगाने वाले के खिलाफ केस
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget