एक्सप्लोरर

मदरसों के सर्वे पर मायावती ने उठाए सवाल, मदरसा बोर्ड के चीफ ने किया पलटवार, कहा- विपक्ष कर रहा वोट बैंक की राजनीति

मायावती ने यूपी सरकार के मदरसा सर्वेक्षण पर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने पूछा कि क्या सरकार अनुदान सूची में इन निजी मदरसों को शामिल करेगी. मदरसा बोर्ड के चीफ ने मायावती पर पलटवार किया है.

Mayawati On Madarsa Survey: उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में पूरे राज्य में मदरसों का सर्वे करवाया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूरे राज्य में 7500 गैर-मान्यता प्राप्त मदरसे मिले हैं. वहीं अब बसपा प्रमुख मायावती ने बुधवार (26 अक्टूबर) को सर्वेक्षण करने के पीछे के मकसद पर सवाल उठाया है. उन्होंने पूछा कि क्या सरकार अनुदान सूची में "इन निजी मदरसों" को शामिल करेगी. हालांकि, राज्य मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष इफ्तिखार अहमद जावेद ने विपक्षी दल के नेता पर "वोट बैंक की राजनीति" करने का आरोप लगाते हुए पलटवार किया.

'गैर-सरकारी मदरसे सरकार पर बोझ नहीं बनना चाहते'

सर्वेक्षण को एक "हस्तक्षेप" बताते हुए, बसपा प्रमुख ने एक बयान में कहा: "राज्य सरकार ने एक विशेष टीम बनाकर लोगों के दान पर निर्भर निजी मदरसों के बहुप्रचारित सर्वेक्षण का काम पूरा किया है, और इसके अनुसार, 7,500 से अधिक 'गैर-मान्यता प्राप्त' मदरसे गरीब बच्चों को शिक्षा देने में लगे हुए हैं... ये गैर-सरकारी मदरसे सरकार पर बोझ नहीं बनना चाहते हैं, फिर हस्तक्षेप क्यों करें?"

'क्या इन्हें सरकारी मदरसा बनाया जाएगा?'

उन्होंने आगे कहा, "मदरसा बोर्ड द्वारा संचालित सरकारी मदरसों के शिक्षकों और कर्मचारियों के वेतन के लिए विशेष रूप से बजट प्रावधान के लिए एक सर्वेक्षण किया जाता है, क्या उत्तर प्रदेश सरकार इन निजी मदरसों को अपनी अनुदान सूची में शामिल करेगी और उन्हें सरकारी मदरसा बनाएगी?" उन्होंने कहा कि राज्य में उनकी पार्टी के शासन के दौरान यूपी बोर्ड में 100 मदरसों को शामिल किया गया था.

75 जिलों में सर्वे हुआ पूरा

पिछले महीने यूपी सरकार ने राज्य के सभी निजी मदरसों के सर्वे का आदेश देते हुए कहा था कि इसके आधार पर इन संस्थानों में जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी. राज्य के सभी 75 जिलों में सर्वे लगभग पूरा हो चुका है. मदरसों के सर्वे के लिए गठित टीमें 31 अक्टूबर तक जिलाधिकारी को अपनी रिपोर्ट देंगी.

मदरसा बोर्ड के चीफ ने उठाए विपक्ष की मंशा पर सवाल

द इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष इफ्तिखार अहमद जावेद ने विपक्ष पर केवल वोट बैंक की राजनीति में लिप्त होने का आरोप लगाया. मायावती के बयान के समय पर सवाल उठाते हुए जावेद ने कहा कि विपक्ष इस बात से चिंतित था कि सर्वेक्षण शांतिपूर्वक पूरा हो गया है. उन्होंने कहा, "विपक्ष को मुसलमानों या मदरसों की चिंता नहीं है. वे सिर्फ इस बात से चिंतित हैं कि कैसे पूरा सर्वेक्षण शांतिपूर्वक पूरा हो गया और यहां तक ​​कि मुस्लिमों और मदरसों ने भी सहयोग किया."

'यह अजीब है कि विपक्ष अब बोल रहा है'

मदरसा बोर्ड के प्रमुख ने कहा, "यह अजीब है कि विपक्ष अब बोल रहा है जब सर्वेक्षण पूरा हो गया है. उल्लेखनीय है कि हमने अपनी बोर्ड बैठक के दौरान 15 जून को सर्वेक्षण के बारे में बात करना शुरू किया था. सरकार ने 30 अगस्त को एक पत्र जारी किया और सितंबर से सर्वे की प्रक्रिया शुरू हो गई. वे अब तक कहां थे? अब, जब सर्वेक्षण पूरा हो गया है, तो वे सवाल उठा रहे हैं, जो खुद ही संदेह पैदा करता है."

जावेद के मुताबिक शुरुआती रिपोर्ट में करीब 7,500 गैर मान्यता प्राप्त मदरसे मिले हैं और हर जिले में अतिरिक्त जिलाधिकारी रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि 15 नवंबर को जिलाधिकारी सरकार को रिपोर्ट सौंप देंगे. जावेद ने कहा कि गैर-मान्यता प्राप्त मदरसों की संख्या कमोबेश यही होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें- BJP Jan Utthan Rally: हरियाणा में बीजेपी की जन उत्थान रैली, अमित शाह बोले- पहले थी थ्री-डी सरकार, हमारी सरकार ने खत्म किया भ्रष्टाचार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किरेन रिजिजू ने फिर की राहुल गांधी से बात, संसद के गतिरोध खत्म करने पर चर्चा
किरेन रिजिजू ने फिर की राहुल गांधी से बात, संसद के गतिरोध खत्म करने पर चर्चा
Parliament Monsoon Session LIVE: हमें प्रधानमंत्री का माफीनामा और केंद्रीय गृह मंत्री का बयान चाहिए- खरगे
LIVE: हमें प्रधानमंत्री का माफीनामा और केंद्रीय गृह मंत्री का बयान चाहिए- खरगे
झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर क्या है कांग्रेस का स्टैंड? खरगे ने खुद बताया
झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर क्या है कांग्रेस का स्टैंड? खरगे ने खुद बताया
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
Embed widget