एक्सप्लोरर

यूपी में महेंद्र नाथ पांडेय क्यों बने बीजेपी अध्यक्ष ?

महेन्द्र नाथ पांडेय को जब 2014 में चंदौली से लोक सभा का टिकट मिला तो वे चुनाव लड़ने से हिचकिचाने लगे. उन दिनों अमित शाह बीजेपी के यूपी प्रभारी थे. उनके बहुत समझाने पर पांडेय ने बेमन से नामांकन का पर्चा भरा. वे गाज़ीपुर के रहने वाले हैं.

लखनउ: नरेन्द्र मोदी और अमित शाह की जोड़ी के फ़ैसले चौंकाने वाले होते हैं. किसी को भनक तक नहीं लगती है कि क्या होने वाला है? उत्तर प्रदेश में बीजेपी के नए अध्यक्ष का एलान भी ऐसा ही रहा. केन्द्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री महेन्द्र नाथ पांडेय को ये नई ज़िम्मेदारी मिली है. वे वाराणसी से सटे चंदौली के लोक सभा सांसद हैं. पांडेय 4 सितंबर को लखनऊ आकर अपना काम शुरू करेंगें. वे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की जगह लेंगें.

मोदी कैबिनेट में संभावित फेर बदल से पहले ही महेन्द्र नाथ पांडेय को यूपी बीजेपी का अध्यक्ष बना दिया गया. चर्चा तो दूसरे नामों की हो रही थी. कहा जा रहा था कि पीएम नरेन्द्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव मौर्य पूर्वांचल से हैं, इसीलिए पश्चिमी यूपी से ही कोई अध्यक्ष बनेगा और वो भी पिछड़ी जाति से. पहले तो किसी दलित चेहरे को ये ज़िम्मेदारी देने की बात थी. लेकिन रामनाथ कोविंद के राष्ट्रपति बनते ही ये संभावना ख़त्म हो गई. पिछड़े नेताओं में केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान से लेकर पार्टी के प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया का नाम बीजेपी अध्यक्ष की रेस में था. लेकिन एक ब्राह्मण नेता ने बाज़ी मार ली.

महेन्द्र नाथ पांडेय को जब 2014 में चंदौली से लोक सभा का टिकट मिला तो वे चुनाव लड़ने से हिचकिचाने लगे. उन दिनों अमित शाह बीजेपी के यूपी प्रभारी थे. उनके बहुत समझाने पर पांडेय ने बेमन से नामांकन का पर्चा भरा. वे ग़ाज़ीपुर के रहने वाले हैं. वे विधायक के साथ-साथ यूपी बीजेपी सरकार में नियोजन मंत्री रहे. 2009 का लोक सभा चुनाव भदोही से लड़े, लेकिन हार गए बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में छात्र संघ के नेता भी रहे.

महेन्द्र नाथ पांडेय को बीजेपी अध्यक्ष बना कर पार्टी ने यूपी में अगड़ों को साधने की कोशिश की है. यहां 22 प्रतिशत सवर्ण वोटर हैं. क़रीब 12 फ़ीसदी तो ब्राह्मण ही हैं. योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाये जाने के बाद से ही यूपी का ब्राह्मण समाज बेचैन है. राज्य के डीजीपी और एडवोकेट जनरल से लेकर 30 जिलों में ठाकुर जाति के डीएम बनाये जाने पर बहस शुरू हो गई थी. फिर रायबरेली में 5 ब्राह्मणों की हत्या ने तो आग में घी का काम किया. इस मुद्दे पर तो योगी सरकार के मंत्री ही आपस में भिड़ गए. वैसे तो डिप्टी सीएम, दिनेश शर्मा भी ब्राह्मण हैं. लेकिन उनकी छवि कभी भी ब्राह्मण नेता की नहीं रही है.

महेन्द्र नाथ पांडे को यूपी बीजेपी का अध्यक्ष बनाये जाने से कलराज मिश्र की कुर्सी ख़तरे में पड़ सकती है. वे मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं. उम्र 75 साल पार कर गई है. कई बार उन्हें कैबिनेट से ड्रॉप करने की ख़बर उड़ चुकी है. हो सकता है कलराज जैसे बड़े ब्राह्मण नेता को हटाने से पहले उसी जाति के पांडे को बीजेपी अध्यक्ष बनाना बेहतर समझा गया हो. जहां तक बात रही अति पिछड़ी जातियों की तो शायद मोदी और शाह की जोड़ी ने कुछ और सोच रखा हो.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rahul Gandhi Martial Arts: नॉर्थ ईस्ट के छात्रों को मार्शल आर्ट सिखाएंगे राहुल गांधी, दिल्ली में खास सत्र का होगा आयोजन, जानें क्यों लिया ये फैसला
नॉर्थ ईस्ट के छात्रों को मार्शल आर्ट सिखाएंगे राहुल गांधी, दिल्ली में खास सत्र का होगा आयोजन, जानें क्यों लिया ये फैसला
LPG Crisis In India: LPG संकट से डिलीवरी वर्कर्स की कमाई ठप! लाखों परिवार भूखे, गिग वर्कर्स यूनियन ने सरकार से की ये मांग
LPG संकट से डिलीवरी वर्कर्स की कमाई ठप! लाखों परिवार भूखे, गिग वर्कर्स यूनियन ने सरकार से की ये मांग
'जंग का असर देशवासियों पर...', LPG क्राइसिस को लेकर असम के सिलचर से पीएम मोदी ने क्या कहा?
'जंग का असर देशवासियों पर...', LPG क्राइसिस को लेकर असम के सिलचर से पीएम मोदी ने क्या कहा?
सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला
सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला

वीडियोज

Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News
Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: US -ईरान युद्ध तेज, ट्रंप बोले—ईरान कर सकता है सरेंडर | Iran Israel War | abp News
ABP Report: जंग के बीच ईरान के लगातार हमले, मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव | Iran Israel War | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-इजरायल जंग के बीच किम जोंग ने भी कर दिया धमाका! उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल, पड़ोसी देशों में हड़कंप
ईरान-इजरायल जंग के बीच किम जोंग ने भी कर दिया धमाका! उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल, पड़ोसी देशों में हड़कंप
LPG Crisis: फर्रुखाबाद में गैस सिलेंडर लेने लाइन में लगे बुजुर्ग की मौत, एजेंसी के बाहर अचानक बिगड़ी थी तबीयत
फर्रुखाबाद में गैस सिलेंडर लेने लाइन में लगे बुजुर्ग की मौत, एजेंसी के बाहर अचानक बिगड़ी थी तबीयत
'जंग का असर देशवासियों पर...', LPG क्राइसिस को लेकर असम के सिलचर से पीएम मोदी ने क्या कहा?
'जंग का असर देशवासियों पर...', LPG क्राइसिस को लेकर असम के सिलचर से पीएम मोदी ने क्या कहा?
रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान, बुमराह या सैमसन नहीं… इस विदेशी खिलाड़ी को बताया T20 वर्ल्ड कप 2026 का नंबर-1 खिलाड़ी
रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान, बुमराह या सैमसन नहीं… इस विदेशी खिलाड़ी को बताया T20 वर्ल्ड कप 2026 का नंबर-1 खिलाड़ी
Oscars Awards 2026: भारत में ऑस्कर अवॉर्ड्स कब और कहां देखे सकेंगे? यहां जानें पूरी डिटेल्स
भारत में ऑस्कर अवॉर्ड्स कब और कहां देखे सकेंगे? यहां जानें पूरी डिटेल्स
'इन पागल कमीनों का...', खर्ग आईलैंड पर हमले के बाद बोले ट्रंप, बताया कब खत्म होगी जंग?
'इन पागल कमीनों का...', खर्ग आईलैंड पर हमले के बाद बोले ट्रंप, बताया कब खत्म होगी जंग?
दूध पीने के बाद बनती है गैस, जानें किन लोगों को नहीं पीना चाहिए?
दूध पीने के बाद बनती है गैस, जानें किन लोगों को नहीं पीना चाहिए?
CBSE ने किया बड़ा बदलाव, नकल करते पकड़े गए तो पास होना हो जाएगा नामुमकिन
CBSE ने किया बड़ा बदलाव, नकल करते पकड़े गए तो पास होना हो जाएगा नामुमकिन
Embed widget