एक्सप्लोरर

'बाहर से हिंदुस्तान में नहीं आए मुसलमान', मौलाना अरशद मदनी का दावा, BJP का नाम ले कही ये बात!

Maulana Arshad Madani: जमीयत-उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि इस्लाम, अल्लाह का चिराग है और अल्लाह का चिराग कभी नहीं बुझेगा बल्कि इसे बुझाने वाले खुद बुझ गए.

Maulana Arshad Madani on Muslims: जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने रविवार (तीन नवंबर, 2024) को दिल्ली के इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में संविधान बचाओ सम्मेलन के दौरान भारत के मुसलमानों को लेकर बड़ी बात कही. उन्होंने कहा कि मुसलमान हिंदुस्तान में बाहर से नहीं आए हैं. अगर हिंदू गुजर है तो मुसलमान भी गुजर है. हिंदू जाट है तो मुस्लिम भी जाट है. दिल्ली के अंदर मस्जिदें 400- 500 साल पुरानी हैं. ऐसे में कौन 500 साल पुराने दस्तावेज पेश करेगा? ये मुसलमानों की जमीन को हड़पना चाहते हैं.

अरशद मदनी ने कहा, "लाखों लोगों के सामने कह रहा हूं, कोई माई का लाल नहीं जो ये कहे कि हमने मुल्क की आजादी में मुस्लिम उलेमाओं जैसी शहादत दी." वहीं, इशारों - इशारों में भाजपा का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि फ़िरकापरस्त ताकतें आग लगाना चाहती हैं, हिंदू अलग मुसलमान अलग,सिख अलग, लेकिन हम कहते हैं कि हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई सब भाई है. आज भाईचारे को आग लगाई जा रही है. 

मुसलमानों के लिए बना रहे जहन्नुम 

मौलाना के मुताबिक, "इस मुल्क में रहने वाले मुसलमानों के लिए जहन्नुम बना रहे हैं. जो हो रहा है, वो मुल्क को आग लगाने के लिए हो रहा है. दिल्ली के अंदर हमारी मस्जिदें 400-500 साल पुरानी हैं. हिंदुस्तान का वो तबका जो इन जमीनों को हड़पना चाहता है. कौन 500 साल पुराने दस्तावेज पेश करेगा. आप मुसलमानों की जमीन को हड़पना चाहते है. हराम खाना चाहते हो. इस्लाम, अल्लाह का चिराग है और अल्लाह का चिराग कभी नहीं बुझेगा, बल्कि इसे बुझाने वाले खुद बुझ गए. इस्लाम इसी मुल्क के अंदर जिंदा रहेगा. इस्लाम का चिराग हिंदुस्तान में जलता रहा था और आगे भी जलता रहेगा". 

इंडिया ब्लॉक को वोट देने का किया था अपील 

अरशद मदनी ने लोकसभा में बीजेपी के कम सीट आने के लेकर कहा कि गठबंधन की पॉलिसी को अच्छा समझता हूं. विपक्ष के इंडिया ब्लॉक ने जो अपना मेनिफेस्टो जारी किया, जिसमें राहुल गांधी ने कहा कि हमारी हुकूमत बनेगी तो हम हर धर्म को उनके मजहब के मुताबिक चलने की आजादी देंगे. मैंने उनकी बात की कद्र करता हूं. इसलिए मैंने उस गठबंधन को वोट देने की अपील की. जिसमें मुसलमान को अपना मजहब फॉलो करने की छूट हो. मुझे खुशी है कि गठबंधन आगे निकला और बीजेपी हार गई.

ये भी पढ़ें: हिंदुस्तान का बारूद फिलिस्तीनियों को खत्म करने में यूज हुआ? बोले मौलाना अरशद मदनी- PM मोदी दामन करें साफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
1984 का सिख दंगा और उम्रकैद की सजा..., 2018 से तिहाड़ में बंद कौन थे सज्जन कुमार?
1984 का सिख दंगा और उम्रकैद की सजा..., 2018 से तिहाड़ में बंद कौन थे सज्जन कुमार?

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget