एक्सप्लोरर

Mathura: जन्माष्टमी के मौके पर मथुरा के बांके बिहारी मंदिर में मची भगदड़, दो श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

Banke Bihari Mandir: मथुरा-वृंदावन के विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में मंगला आरती के दौरान भगदड़ मच गई. हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए.

Banke Bihari Mandir Stampede: कृष्ण नगरी मथुरा-वृंदावन के विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में हादसे की खबर है. बताया जा रहा है कि जन्माष्टमी की मंगला आरती के दौरान मंदिर में भगदड़ मच गई, जिससे हादसा हो गया. मंदिर में मची भगदड़ में दो लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. घायलों को अस्पताल भेजा गया है. मथुरा के एसएसपी अभिषेक यादव ने जानकारी दी है कि मथुरा के वृंदावन बांके बिहारी मंदिर में मंगला आरती के दौरान मंदिर परिसर में काफी श्रद्धालू मौजूद थे. भीड़ के कारण लोगों की तबीयत बिगड़ी, जिसमें एक महिला और एक पुरुष श्रद्धालु की मृत्यु हो गई है और कई लोग घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है. 

बता दें कि मंगला आरती सुबह की सबसे पहली आरती होती है, जिसे 3-4 बजे के आसपास किया जाता है. कल दिनभर से श्रद्धालुओं की खासी तादाद मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंच रही थी. मंगला आरती के दौरान भी मंदिर में भारी भीड़ थी. इसी दौरान अचानक भगदड़ मचने की बात सामने आ रही है.

84 कोस में बसे सभी मंदिरों में होती है भारी भीड़

Mathura: जन्माष्टमी के मौके पर मथुरा के बांके बिहारी मंदिर में मची भगदड़, दो श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में हमेशा देश-विदेश के श्रद्धालुओं का जमघट लगा रहा है लेकिन जन्माष्टमी के अवसर पर भीड़ बढ़ जाती है. जन्माष्टमी पर वैसे तो मथुरा के 84 कोस में बसे सभी मंदिरों में भीड़ होती है लेकिन बांके बिहारी मंदिर में दिन का कोई भी समय ऐसा नहीं होता मंदिर श्रद्दालुओं से खचाखच न भरा हो.

जगह नहीं मिली तो फुटपाथ पर सोकर बिताई रात 

कहा जा रहा है कि जन्माष्टमी के मौके पर मथुरा-वृंदावन के सभी होटल-लॉज और आश्रम भरे हुए थे. जन्माष्टमी मनाने के लिए लाखों लोगों की भीड़ आई हुई थी. बहुत से लोगों ने फुटपाथ पर भी सोकर रात बिताई. प्रशासन की ओर कहा गया कि सुरक्षा के पूरे इंतजान तो किए गए थे. कल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मथुरा जाकर भगवान कृष्ण की पूजा की थी, जिस वजह से भी काफी लोग मथुरा पहुंचे थे. कहा जा रहा है कि करीब 50 लाख श्रद्धालु मथुरा में जन्माष्टमी मनाने पहुंचे थे जो इलाके की क्षमता के हिसाब से बड़ी संख्या है.

यह भी पढ़ें

UP News: कम बारिश के कारण उत्तर-प्रदेश के कुछ जिलों में सूखे जैसे हालात, सीएम योगी करेंगे महत्वपूर्ण बैठक

Weather Update: ओडिशा से उत्तराखंड तक भारी बारिश की संभावना, मध्यप्रदेश में ‘रेड अलर्ट’, जानें उत्तर भारत का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
'लड़कियों की बेरहमी से पिटाई', अभिजीत दिपके ने की PM से माफी की मांग
'लड़कियों की बेरहमी से पिटाई', अभिजीत दिपके ने की PM से माफी की मांग
25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई अनमोल जिंदगी
25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई अनमोल जिंदगी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget