एक्सप्लोरर

मास्टर स्ट्रोक: क्या बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी अरविंद केजरीवाल को दिया वोट, पढ़ें आंकड़े

बीजेपी का दावा है कि दिल्ली में उसके 62,28,172 सदस्य हैंकांग्रेस भी सात लाख के करीब सदस्य होने का दावा करती है

नई दिल्ली: अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में 70 में से 62 सीटें जीतीं. पार्टी का सक्सेस रेट 88 फीसदी रहा. अरविंद केजरीवाल का करीब 90 फीसदी नंबरों से पास होना बहुत बड़ा संदेश है. वैसे देश के इतिहास में 100 फीसदी नंबरों से भी सरकारें पास हुई हैं. सिक्किम में दो-दो बार 1989 और 2009 में ऐसा हो चुका है. लेकिन ये सिक्किम नहीं दिल्ली थी जहां मुकाबला त्रिकोणीय था लेकिन आम आदमी पार्टी ने उसे एकतरफा बना दिया.

दिल्ली में आम आदमी पार्टी की इस बंपर और एतिहासिक जीत का जब विश्लेषण हुआ तो पहला सवाल ये उठा कि क्या आप को बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी वोट दे दिया? वोटिंग से पहल अक्सर केजरीवाल दूसरे दलों के कार्यकर्ताओं से ये अपील करते दिखे की आप अपनी पार्टी में ही रहो हमें कोई दिक्कत नहीं है लेकिन वोट आम आदमी पार्टी को दे देना. अब नतीजों से पता चलता है कि अरविंद केजरीवाल की ये अपील काम आ गई. कांग्रेस और बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें ही वोट दे दिया.

क्या कहते हैं आंकड़े

बीजेपी दिल्ली में 62,28,172 सदस्यों का दावा करती है. लेकिन दिल्ली में बीजेपी को सिर्फ 35,75,430 लोगों ने ही वोट किया तो फिर बीजेपी के 26,52,742‬ कार्यकर्ताओं का वोट कहां गया? कांग्रेस भी सात लाख के करीब अपने सदस्य होने का दावा करती है. लेकिन उसे सिर्फ 3,95,924 वोट मिले. तो फिर ये क्यों न माना जाए कि बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भी आम आदमी पार्टी को ही वोट कर दिया.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ने सिर्फ अपने काम के आधार पर वोट मांगा और उन्हें काम पर वोट मिला भी. केजरीवाल के इस मॉडल को चुनाव जीतने का दिल्ली मॉडल कहा जा रहा है. दिल्ली की इस जीत ने आम आदमी पार्टी को इतना उत्साहित कर दिया है कि उसके मन में फिर से राष्ट्रीय महत्वकांक्षाओं को लड्डू फूट रहे हैं. आम आदमी पार्टी के मन में ये लड्डू आज से पहले भी कई बार फूटे और हर बार उसे हार के साथ ये संदेश मिला कि दिल्ली पर फोकस करो. अब अरविंद केजरीवाल के पास बाकी राज्यों को दिखाने के लिए दिल्ली मॉडल है लेकिन सवाल ये है कि मॉडल के साथ अरविंद केजरीवाल संगठन कहां से लाएंगे?

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने कहा कि बहुत से लोगों के कॉल आ रहे हैं. इसपर संगठन निर्णय लेगा. पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य प्रीति शर्मा मेनन ने दावा किया कि पार्टी पहले महाराष्ट्र में लोकल इलेक्शन लड़ेगी. वहीं आम आदमी पार्टी के विधायक शोएब इकबाल का दावा ने दावा किया कि पार्टी बिहार और बंगाल में भी चुनाव लड़ेगी. आम आदमी पार्टी गोवा, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश और हरियाणा में चुनाव लड़ चुकी है लेकिन सफलता नहीं मिली.

साल 2014 में अरविंद केजरीवाल ने नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ा था. नरेन्द्र मोदी को 5,81,022 वोट मिले जबकि अरविंद केजरीवाल को 2,09,238 वोट मिले और वो 3,71,784 वोटों से हार गए. 2014 में सिर्फ अरविंद केजरीवाल ने ही लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा था बल्कि उनकी पूरी पार्टी देशभर में 432 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ी. उन्हें सिर्फ 4 सीटों पर जीत मिली और 413 सीटों पर उनकी जमानत जब्त हो गई.

लेकिन इसके बाद भी आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय होने की महत्वकांक्षाएं कम नहीं हुईं. केजरीवाल ने कई राज्यों ने चुनाव लड़ने गए लेकिन उन्हें बुरी तरह से हार मिली. 2017 में उन्होंने गोवा की 39 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ा एक भी सीट नहीं मिली. 38 सीटों पर जमानत जब्त हो गई. 2017 में ही वो चुनाव लड़ने पंजाब भी गए, वहां 112 सीटों पर चुनाव लड़ा. 20 सीटों पर जीते और 28 सीटों पर जमानत जब्त हुई. 2018 में राजस्थान में 142 सीटों पर चुनाव लड़ा सभी पर जमानत जब्त हुई. मध्य प्रदेश में 208 सीटों पर चुनाव लड़ा और 207 सीटों पर जमानत जब्त हुई. 2019 में हरियाणा में 46 सीटों पर AAP ने चुनाव लड़ा और सभी सीटों पर जमानत जब्त हुई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्जियो गोर ने दिया बड़ा ऑफर, 'चांद की सतह पर भारत हमारे साथ हो...'
सर्जियो गोर ने दिया बड़ा ऑफर, 'चांद की सतह पर भारत हमारे साथ हो...'
हवा में विमान के इंजन से निकलने लगा तेल, मच गया हंगामा, जानें फिर क्या हुआ?
हवा में विमान के इंजन से निकलने लगा तेल, मच गया हंगामा, जानें फिर क्या हुआ?
Xप्लेन: क्या 2029 तक नशामुक्त होगा भारत? 10.03% स्कूली बच्चों समेत कितने भारतीय फंसे
क्या 2029 तक नशामुक्त होगा भारत? 10.03% स्कूली बच्चों समेत कितने भारतीय फंसे
'रूसी पुलिस फंसाकर जबरन आर्मी में भेज रही है...' पत्नी ने मदद के लिए इंडिया भेजा मैसेज
'रूसी पुलिस फंसाकर जबरन आर्मी में भेज रही है...' पत्नी ने मदद के लिए इंडिया भेजा मैसेज

वीडियोज

Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: मलबा हटाने में जुटी JCB...हादसे से दहली दिल्ली!
Moti Bagh Building Collapse | Sansani: दिल्ली के 'कातिल सिस्टम' का कहर ! | Delhi Hostel
Delhi Building Collapse | Sandeep Chaudhary: दिल्ली हादसे ने खोली लापरवाह सिस्टम की पोल? | BJP
Moti Bagh Building Collapse: कैसे हुआ दिल्ली हादसा? चश्मदीदों ने खोले राज, कंपा देगी सच्चाई!
Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: दिल्ली में 'मौत का हॉस्टल'..जिम्मेदार कौन? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हवा में विमान के इंजन से निकलने लगा तेल, मच गया हंगामा, जानें फिर क्या हुआ?
हवा में विमान के इंजन से निकलने लगा तेल, मच गया हंगामा, जानें फिर क्या हुआ?
दिल्ली हादसा: मृतकों के परिजनों के लिए 1-1 करोड़ रुपये मुआवजे और सरकारी नौकरी की मांग
दिल्ली हादसा: मृतकों के परिजनों के लिए 1-1 करोड़ रुपये मुआवजे और सरकारी नौकरी की मांग
'रूसी पुलिस फंसाकर जबरन आर्मी में भेज रही है...' पत्नी ने मदद के लिए इंडिया भेजा मैसेज
'रूसी पुलिस फंसाकर जबरन आर्मी में भेज रही है...' पत्नी ने मदद के लिए इंडिया भेजा मैसेज
पाकिस्तान बोर्ड PSL 2027 का शेड्यूल बदलने पर मजबूर, IPL नहीं है वजह
पाकिस्तान बोर्ड PSL 2027 का शेड्यूल बदलने पर मजबूर, IPL नहीं है वजह
'मेरे अंडरगारमेंट्स भी धो दो...' Bigg Boss 20 में चाय पर बवाल, माही विज पर भड़कीं बादशाह की एक्स-वाइफ
'मेरे अंडरगारमेंट्स भी धो दो...' माही विज पर भड़कीं बादशाह की एक्स-वाइफ
'बाय-बाय पापा...' बोलकर चिनाब नदी में कूद गई लड़की, सुसाइड का वीडियो वायरल
'बाय-बाय पापा...' बोलकर चिनाब नदी में कूद गई लड़की, सुसाइड का वीडियो वायरल
'एक रैली से बौखलाहट...', जयंत चौधरी ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना
'एक रैली से बौखलाहट...', जयंत चौधरी ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना
Flour Bugs: आटे में कीड़े और घुन से हैं परेशान? 1 ट्रिक से पाएं छुटकारा
आटे में कीड़े और घुन से हैं परेशान? 1 ट्रिक से पाएं छुटकारा
Embed widget