एक्सप्लोरर

Ranchi Violence: चेहरे को ढकने के लिये गली में युवकों को बांटे नकाब, देखते ही देखते हिंसा में बदल गया प्रदर्शन

Ranchi Protest: लगभग 80-90 युवक प्रदर्शनकारी मुस्लिमों के भीड़ में घुस गए और इन्होंने लोगों को नकाब दिए. इसके बाद ही प्रदर्शन हिंसा में तब्दील हो गया.

Prophet Remarks Row: रांची में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद मेन रोड पर स्थित एकरा मस्जिद (Mosque) की तरफ से भारी संख्या में लोग नुपूर शर्मा (Nupur Sharma) मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे. तब तक उनका प्रदर्शन (Protest) आम सा दिख रहा था. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक गली में 20-25 साल के 80-90 युवक खड़े थे. उनको चेहरे पर पहनने के लिये नकाब व चेहरे पर बांधने के लिये रुमाल बांटा जा रहा था. नकाब व रुमाल बांधकर यह लोग प्रदर्शन कर रहे लोगों की भीड़ में घुस गए.

जब तक यह युवा मुस्लिम प्रदर्शनकारियों की भीड़ में घुसे तब तक प्रदर्शनकारी मेन रोड पर स्थित संकट मोचक मंदिर के पास पहुंच गये थे. युवा मुस्लिमों के भीड़ में घुसने के बाद ही प्रदर्शन हिंसा में तब्दील हो गया. प्रदर्शनकारियों के बीच से पत्थर चलने लगे. आस पास की दुकानों, गाड़ियों, पुलिस पर पत्थर फेंके गए हैं. 

हालात काबू करने के लिए पुलिस ने भांजी लाठियां, चलानी पड़ी गोली
हालात को नियंत्रण में करने के लिये पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा, गोलियां चलानी पड़ी. घटना में ज्यादातर युवक घायल हुए हैं. रांची हिंसा में यह बात सामने आयी है कि पिछले 1 सप्ताह से सहारनपुर से आकर यहां 1 दर्जन लोग रह रहे थे व मुस्लिम युवाओं को हिंसा के लिये उकसा रहे थे. सवाल भी उठ रहा की क्या मुस्लिम युवकों को चेहरे पर लगाने के लिये नकाब, चेहरे पर बांधने के लिये रुमाल सहारनपुर से आए लोग बंटवा रहे थे?

नूपुर शर्मा के पैगंबर पर बयान से है नाराजगी
शुक्रवार को हुई हिंसा के बाद रांची के रिम्स अस्पताल (Rims Hospital) में कुछ ऐसे युवा मुस्लिम भर्ती हैं जो शुक्रवार को प्रदर्शन के दौरान घायल हुए थे. उन लोगों ने स्वीकार किया है कि नुपूर शर्मा ने पैगम्बर मोहम्मद (Prophet Mohammad) पर जो टिप्पणी की थी उससे वह लोग नाराज हैं इसलिये प्रदर्शन किये. उन लोगों ने मांग की थी कि नुपूर शर्मा को सजा मिलनी चाहिए. आपको बता दें कि इसके पहले बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने एक टीवी डिबेट शो (TV Debate Show) के दौरान पैगंबर को लेकर कुछ टिप्पणी की थी हालांकि नूपुर ने इसके लिए माफी भी मांग ली और उन्हें पार्टी से भी निलंबित कर दिया गया.

यह भी पढ़ेंः
Maharashtra: महाराष्ट्र विधानपरिषद चुनाव में वोट डालने के वास्ते रिहाई के लिए अदालत पहुंचे पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख

Gold Smuggling Case: विमान में केरल के सीएम पिनरई विजयन के खिलाफ यूथ कांग्रेस की नारेबाजी, LDF नेता ने प्रदर्शनकारी को दिया धक्का

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
Parliament Monsoon Session LIVE: 'मुझे लुंगी वाला कहते हैं', सदन में बोले जॉन ब्रिटास, रिजिजू ने जताई आपत्ति
LIVE: 'मुझे लुंगी वाला कहते हैं', सदन में बोले जॉन ब्रिटास, रिजिजू ने जताई आपत्ति
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
भारत-चीन के सैनिकों के बीच LAC पर फिर हुआ टकराव, 6 साल बाद टूटी शांति
भारत-चीन के सैनिकों के बीच LAC पर फिर हुआ टकराव, 6 साल बाद टूटी शांति

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
Salt Dry In Monsoon: मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
German language: जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
Embed widget