एक्सप्लोरर

स्टडी का दावा- कोरोना वायरस संक्रमण से बचाने में मदद कर सकता है मास्क

इस अध्ययन में वायरस अस्पताल के कोविड-19 वार्ड से लिये गये हवा के नमूनों में पाया गया, लेकिन गैर कोविड-19 से लिये गये नमूनों में इसकी पुष्टि नहीं हुई. इससे यह जाहिर होता है कि अस्पताल में इन दोनों क्षेत्रों का सीमांकन करना एक प्रभावी रणनीति है.

हैदराबाद: कोरोना वायरस के प्रसार पर किये गये एक अध्ययन में इसके हवा के माध्यम से फैल सकने का दावा किया गया है, लेकिन यह भी कहा गया है कि मास्क पहनने जैसे एहतियाती उपाय सुरक्षा कवच का काम कर सकते हैं. यह अध्ययन यहां स्थित सीएसआईआर-सेंटर फॉर सेल्युलर एंड मोलेक्युलर बायोलॉजी (सीसीएमबी) और सीएसआईआर-इंस्टीट्यूट ऑफ माइक्रोबियल टेक्नोलॉजी (आईएमटेक), चंडीगढ़ ने किया है.

वैज्ञानिकों ने हैदराबाद और चंडीगढ़ के तीन-तीन अस्पतालों से लिए नमूने

सीसीएमबी ने मंगलवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि वैज्ञानिकों ने हैदराबाद और चंडीगढ़ के तीन-तीन अस्पतालों में यह पता लगाने की कोशिश की थी कि अस्पताल के वार्ड से लिये गये हवा के नमूने में भी क्या वायरस की मौजूदगी हो सकती है. उन्होंने नमूने की जांच आरटी-पीसीआर पद्धति से की.

विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘इस अध्ययन में वायरस अस्पताल के कोविड-19 वार्ड से लिये गये हवा के नमूनों में पाया गया, लेकिन गैर कोविड-19 से लिये गये नमूनों में इसकी पुष्टि नहीं हुई. इससे यह जाहिर होता है कि अस्पताल में इन दोनों क्षेत्रों का सीमांकन करना एक प्रभावी रणनीति है. ’’ अध्ययन से यह भी प्रदर्शित होता है कि हवा में सार्स- सीओवी-2 (कोविड-19 का वायरस) की मौजूदगी का संबंध वार्ड या कमरे में कोविड-19 मरीजों की संख्या, उनमें इस रोग के लक्षणों और इससे ग्रसित रहने की अवधि से सीधे तौर पर जुड़ा हुआ है.

हवा में वायरस दो घंटे से अधिक समय तक पाया गया

अध्ययन में यह कहा गया है कि कोविड-19 के मरीजों ने कमरे में जब ज्यादा समय बिताया, तब हवा में वायरस दो घंटे से अधिक समय तक पाया गया और यह मरीजों के बैठने के स्थानों से दो मीटर से अधिक दूरी पर भी (हवा में) पाया गया.

सीसीएमबी के निदेशक राकेश मिश्रा ने कहा कि अध्ययन के नतीजों से यह प्रदर्शित होता है कि कोरोना वायरस हवा में कुछ देर तक मौजूद रह सकता है, लेकिन महामारी के नियंत्रण के लिए पहले से किये जा रहे एहतियाती उपायों को और मजबूत करने की जरूरत है. आईएमटेक के निदेशक संजीव खोसला ने कहा, ‘‘टीकों के उपलब्ध होने तक, सामाजिक उपाय:जैसे कि मास्क पहनना सर्वश्रेष्ठ एहतियाती कदम है.’’

यह भी पढ़ें-

Bird Flu Explainer: पक्षियों की बीमारी इंसानों के लिए कितनी खतरनाक? जानें बर्ड फ्लू से जुड़े हर सवाल का जवाब

कोरोना: मौत के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंचा भारत, अबतक डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Abhijeet Dipke Detained Live: 'संपर्क नहीं हो पा रहा, वकीलों से भी बात नहीं करने दे रहे', दीपके की हिरासत पर भड़की CJP
Live: 'संपर्क नहीं हो पा रहा, वकीलों से भी बात नहीं करने दे रहे', दीपके की हिरासत पर भड़की CJP
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CJI पर आपत्तिजनक ट्वीट को लेकर केरल कांग्रेस अध्यक्ष को नोटिस, '7 दिन में जवाब दें वरना...'
CJI पर आपत्तिजनक ट्वीट को लेकर केरल कांग्रेस अध्यक्ष को नोटिस, '7 दिन में जवाब दें वरना...'

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget