एक्सप्लोरर

मारुति सुजुकी की बिक्री में फिर आई कमी, नवंबर महीने में 1.9 फीसदी गिरी

मारुति सुजुकी इंडिया की बिक्री में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है. लगातार 11 महीनों की गिरावट के बाद अक्टूबर महीने में मारुति सुजुकी की बिक्री बढ़ी थी.

नई दिल्ली: कार बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया की बिक्री नवंबर महीने में 1.9 फीसदी गिरकर 1,50,630 इकाइयों पर आ गयी. कंपनी ने एक बयान में कहा कि पिछले साल नवंबर में उसने 1,53,539 इकाइयों की बिक्री की थी. कंपनी ने कहा कि उसकी घरेलू बिक्री पिछले साल की 1,46,018 इकाइयों की तुलना में 1.6 फीसदी गिरकर इस साल 1,43,686 इकाइयों पर आ गयी.

इस दौरान ऑल्टो और वैगनआर समेत मिनी श्रेणी के वाहनों की बिक्री 29,954 इकाइयों से 12.2 प्रतिशत कम होकर 26,306 इकाइयों पर आ गयी. हालांकि इस दौरान स्विफ्ट, सेलेरियो, इग्निस, बलेनो और डिजायर समेत कॉम्पैक्ट श्रेणी की बिक्री 7.6 प्रतिशत बढ़कर 78,013 इकाइयों पर पहुंच गयी.

मध्यम आकार के सेडान वाहन सिआज की बिक्री इस दौरान 3,838 इकाइयों से गिरकर 1,448 इकाइयों पर आ गयी. विटारा ब्रेजा, एस-क्रॉस और एर्टिगा समेत यूटिलिटी वाहनों की बिक्री 1.3 प्रतिशत गिरकर 23,204 इकाइयों पर आ गयी.

बता दें कि लगातार 11 महीनों की गिरावट के बाद अक्टूबर महीने में मारुति सुजुकी की बिक्री बढ़ी थी. त्यौहारी मौसम के दौरान मारुति सुजुकी की बिक्री घरेलू बाजार में 4.5 फीसदी बढ़ी थी.

एमजी मोटर इंडिया का हाल एमजी मोटर इंडिया ने नवंबर महीने में हेक्टर की 3,239 इकाइयों की खुदरा बिक्री की है. कंपनी के निदेशक (बिक्री) राकेश सिदाना ने एक बयान में कहा, ‘‘बिक्री में जारी गति से पता चलता है कि भारतीय बाजार में हमारी पहली पेशकश को किस तरह उपभोक्ताओं का प्यार मिल रहा है.’’

Maruti Suzuki इस कार पर दे रही है 1.13 लाख रुपये तक बंपर डिस्काउंट

उन्होंने कहा कि कंपनी उपभोक्ताओं की सेवा की जरूरतों को पूरा करने के लिये सेवा नेटवर्क को बढ़ाने पर केंद्रित है. अगले कुछ महीने में होने वाला विस्तार मुख्यत: सेवा के आउटलेट पर केंद्रित होगा. कंपनी के पास अभी देश में 150 से अधिक सेवा केंद्र हैं और कंपनी की योजना इन केंद्रों की संख्या बढ़ाकर मार्च 2020 तक 250 करने की है.

लगातार 11 महीनों की गिरावट के बाद आखिरकार देश के ऑटोमोबाइल बाजार में उम्मीद की किरण नजर आई है. देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी की बिक्री बीते 7 महीनों के बाद बढ़ी है. मारुति सुजुकी की बिक्री बढ़ने के मायने बहुत ज्यादा हैं क्योंकि देश के तकरीबन 50 फीसदी कार बाजार पर मारुति ही काबिज है.

मारुति सुजुकी आल्टो ने बनाया नया रिकॉर्ड, बिक्री 38 लाख के पार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: SIR और CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिकाओं पर SC में सुनवाई आज, EC ने क्या कहा?
Live: SIR और CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिकाओं पर SC में सुनवाई आज, EC ने क्या कहा?
MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, यूपी में चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन
LIVE: बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, यूपी में चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन
'सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच', जयराम रमेश ने गंभीर आरोप लगाए
'सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच', जयराम रमेश ने गंभीर आरोप लगाए
जगन मोहन रेड्डी ने क्यों को बेंगलुरु पैलेस में भतीजी की शादी से किया इनकार? जानें वजह
जगन मोहन रेड्डी ने क्यों को बेंगलुरु पैलेस में भतीजी की शादी से किया इनकार? जानें वजह

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget