एक्सप्लोरर

Haryana: पूर्व कांग्रेस विधायक रमेश गुप्ता सहित कई कांग्रेस नेताओं ने ली 'आप' की सदस्यता

Delhi की शिक्षा, चिकित्सा, भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन और पंजाब की नई सरकार के कार्यों को देखकर लोग बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं.  

Ex Congress MLA Joins AAP: आज आम आदमी पार्टी में पूर्व विधायक रमेश गुप्ता समेत हरियाणा कांग्रेस के कई दूसरे नेता भी शामिल हुए. AAP के हरियाणा प्रभारी और राज्यसभा सासंद सुशील गुप्ता ने थानेसर से विधायक रहे रमेश गुप्ता और फरीदाबाद से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके गुलशन कुमार बग्गा को समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल कराया. सुशील गुप्ता ने कहा कि हरियाणा में भ्रष्टाचार की स्थिति बहुत भयावह है. ठेकेदारों को बिना काम किए पैसे दिए जा रहे हैं. दिल्ली की शिक्षा, चिकित्सा, भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन और पंजाब की नई सरकार के कार्यों को देखकर लोग बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं.  

रमेश गुप्ता ने कहा कि सारा देश अरविंद केजरीवाल को प्रधानमंत्री के तौर पर देखना चाहता है, हरियाणा के आगामी चुनावों में AAP की सरकार बनेगी. गुलशन कुमार बग्गा ने कहा कि जिस तरह की दिल्ली में शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में तरक्की हुई है, उस तरह की कहीं भी नहीं हुई है. सुशील गुप्ता ने हरियाणा सरकार पर आरोप लगाते हुये कहा कि फरीदाबाद के अंदर बिना काम हुए 200 करोड़ रुपए के बिल बनकर पास हो गए हैं. ठेकेदार को अंदर कर दिया गया. अधिकारियों और राजनेताओं ने मिलकर पैसा बांटा, लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. अंबाला में स्टेडियम बना, उसमें आधे से ज्यादा पैसे खा गए. आज तक कोई एक्शन नहीं हुआ. सिरसा के अंदर 80 करोड़ रुपए सौंदर्यीकरण के नाम पर आए. 

152 दिनों तक चला था आम आदमी पार्टी का धरना
आम आदमी पार्टी 152 दिन तक लगातार धरने पर बैठी. तब जाकर कहीं जांच की मांग को माना गया, लेकिन एक्शन कुछ नहीं हुआ. सुशील गुप्ता ने कहा कि हरियाणा में हर जिले के अंदर आज कोई भी पत्थर उखाड़ें तो नीचे से भ्रष्टाचार की एक लंबी चौड़ी कहानी निकल रही है. इसके अलावा प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ रही है. शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र के अंदर सरकार कोई ध्यान देने के लिए तैयार नहीं है. सिर्फ धर्म और जाति के नाम पर लड़ाने और लोगों का भाईचारा खराब करने के लिए भारतीय जनता पार्टी और जेजेपी की सरकार दिन रात लगी रहती है.

थानेसर से विधायक रह चुके हैं रमेश गुप्ता
सुशील गुप्ता ने कहा कि पूरे हरियाणा के अंदर अब आम आदमी पार्टी का परिवार बढ़ता जा रहा है. हरियाणा के लोग चाहते हैं कि अरविंद केजरीवाल का गुड गवर्नेंस मॉडल हरियाणा के अंदर आए. दिल्ली की शिक्षा, चिकित्सा, भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन और पंजाब की नई सरकार के कार्यों को पसंद करते हुए आज पूर्व विधायक रमेश गुप्ता आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं. थानेसर विधानसभा से 2005 में कांग्रेस के टिकट पर रमेश गुप्ता चुनाव लड़े. 2005 से लेकर 2009 तक विधायक रहे. उससे पहले निर्दलीय विधायक का चुनाव लड़ चुके हैं. एक ऐसे सामाजिक कार्यकर्ता हैं, जो वहां की हर संस्था से जुड़े हुए हैं. जिनको लोग दिल से प्रेम करते हैं. 

केजरीवाल को पसंद कर रही है जनताः सुशील गुप्ता
सुशील गुप्ता ने कहा कि आज ये सभी अरविंद केजरीवाल की नीतियों को पसंद करते हुए अपने परिवार और सभी समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी को ज्वाइन कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि इसके अलावा गुलशन कुमार बग्गा आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं. गुलशन कुमार बग्गा, फरीदाबाद एनआईटी से 2014 में कांग्रेस से चुनाव लड़े थे. वहां कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रहे हैं. इसके अलावा इंटक हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं. एनसीडब्ल्यू के प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय महासचिव रहे हैं. गुलशन बग्गा भी अरविंद केजरीवाल की नीतियों से प्रसन्न होकर और कार्यों को ठीक मानते हुए आम आदमी पार्टी को ज्वाइन कर रहे हैं. गुलशन बग्गा की बेटे रमन ने भी आज समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी को ज्वाइन किया.

Tax On Petrol-Diesel: पेट्रोल डीजल पर कितनी कमाई कर रही है सरकार? डीलर का कमीशन भी जानिए

दिल्ली में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी जारी, आज आए 1300 से अधिक केस

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
अब केरलम में बुजुर्गों को परेशान करने वालों की खैर नहीं! सरकार ने सदन में पारित किया बिल
अब केरलम में बुजुर्गों को परेशान करने वालों की खैर नहीं! सरकार ने सदन में पारित किया बिल
'SIR के सभी फैसले सर्वसम्मति से लिए, फॉर्म-6 में बदलाव नहीं', विपक्षी दलों की याचिका पर SC में EC का हलफनामा
'SIR के सभी फैसले सर्वसम्मति से लिए, फॉर्म-6 में बदलाव नहीं', विपक्षी दलों की याचिका पर SC में EC का हलफनामा

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP
Chitra Tripathi: 'मोहब्बत की दुकान' में 'नफरत का सामान'? | Kharge on PM Modi | Baap Remark | Rahul
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: बाप पर गई कांग्रेस पर BJP का फूटा गुस्सा! | Congress | BJP
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
सिर पर हेलमेट, फिर भी जेब पर पड़ेगी मार! जानिए क्यों कटेगा चालान
सिर पर हेलमेट, फिर भी जेब पर पड़ेगी मार! जानिए क्यों कटेगा चालान
Embed widget