एक्सप्लोरर

दिल्ली में मानसून ने दी दस्तकः राजधानी समेत यूपी, हरियाणा में भारी बारिश

नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में आज मानसून ने दस्तक दे दी है. दक्षिण पश्चिम मॉनसून के दिल्ली पहुंचने की वजह से राष्ट्रीय राजधानी समेत हरियाणा और उत्तर प्रदेश के भागों में भारी बारिश हुई. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, "आखिरकार मॉनसून पूरी राष्ट्रीय राजधानी और हरियाणा के कुछ हिस्सों में पहुंच चुका है." पूर्वी उत्तर प्रदेश में रविवार को मॉनसून की पहली बारिश हुई जो रहात की बात है. यहां सूखे जैसे हालत बनते दिखने लगे थे.

आईएमडी ने अगले 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान के साथ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में अगले तीन-चार दिनों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है. आईएमडी ने कहा, "दक्षिण पश्चिम मॉनसून राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों के साथ मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बाकी के भागों में आगे बढ़ा है." इसके साथ ही देश के सभी 36 सब-डिवीजन मॉनसून के घेरे में हैं.

निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के निदेशक महेश पलावत ने कहा, "मॉनसून दिल्ली व हरियाणा के सोनीपत को घेरे हुए है. हालांकि, हरियाणा के कुछ हिस्सों में अगले 24 घंटों में मॉनसून पहुंच सकता है." दिल्ली में मॉनसून के समय से दस्तक देने से इस साल अच्छे मानसून की अनुमान को सहारा मिला है. आमतौर पर मानसून पहुंचने के लिए जिस तारीख का अनुमान दिया जाता है उससे सात दिनों के भीतर मानसून आ जाने को स्टैंडर्ड मानक पर सामान्य ही माना जाता है. आईएमडी के अनुसार, भारत में इस साल मॉनसून में जून से सितंबर के बीच करीब 98 फीसदी बारिश होगी.

देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश ने मचाया कोहराम 

देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश ने कहर मचा रखा है. राजस्थान के जोधपुर में हुई जोरदार बारिश से पूरा शहर तालाब बन गया है. भारी बारिश के कारण कई वाहन पानी में बह गए. बहाव इतना तेज था कि बाइक, गाड़िया और ऑटो बारिश में बहते दिखाई दिए. बीती रात बारिश के बहाव में एक डॉक्टर स्कूटी समेत बह गए, बारिश में बहे डॉक्टर का शव आज सुबह मिला.

बारिश का कहर गुजरात में भी जारी है. तेज बारिश के कारण जलभराव की समस्या उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिल रही है. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार को भारी बारिश के बाद डालीगंज अंडरपास पर रोडवेज़ की एक बस फंस गई. अंडरपास में फंसी बस की आधी ऊंचाई तक पानी भर गया. बस में फंसे लोगों को काफी मशक्कत के बाद सीढ़ी की मदद से बाहर निकाला जा सका.Rain

बारिश के कारण लोगों को काफी पेरशानियों का सामना करना पड़ रहा है. एक बार फिर बारिश ने सरकार के इंतजामों की पोल खोल दी है. आपको बता दें बारिश के कारण अब तक 1 व्यक्ति को अपनी जान गंवानी पड़ी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, सरकारी संपत्तियों में तोड़फोड़ के बाद 78 प्रदर्शनकारी हिरासत में
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, सरकारी संपत्तियों में तोड़फोड़ के बाद 78 प्रदर्शनकारी हिरासत में
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
राज्यसभा में सांसद अशोक सिंह ने पूछा पेट्रोल ब्लेंडिंग से जुड़ा सवाल, सरकार ने दिया ये जवाब
राज्यसभा में सांसद अशोक सिंह ने पूछा पेट्रोल ब्लेंडिंग से जुड़ा सवाल, सरकार ने दिया ये जवाब
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
Embed widget