एक्सप्लोरर

कल दिल्ली वापस लौटेंगे मानसरोवर यात्रीः चीन ने रोक दिया था रास्ता

नई दिल्लीः कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए इस बार चीन ने अपने दरवाजे नहीं खोले जिसके चलते यात्रा पर गए यात्री अब कल दिल्ली वापस लौटेंगे. सोनीपत के रहने वाले महेंद्र राठी गंगटोक के मयूर होटल में रुके हैं. महेंद्र का कहना है कि हमे आज यानि 24 तारीख को नाथूला पार कर जाना था लेकिन पता चल रहा है दरवाज़े बंद हैं. महेंद्र को बताया गया है कि कल इन्हें वापस जाना है. यहां किसी तरह की कोई दिक्कत नही हुई. यात्रा के लिए पहुंच चुके दो जत्थे गंगटोक में रुके हैं. पहले जत्थे में 47 यात्री जबकि दूसरे में 44 यात्री हैं जो सिक्किम की राजधानी गंगटोक के अलग अलग होटल में रुके हैं. बिजनौर के रहने वाले धर्मपाल सिंह ने बताया कि बहुत सुविधा मिल रही है. पहले भी नहीं जा पाया. दूसरी बार यहां आए लेकिन इस बार भी नहीं पहुँच पाए इस बात का दुख है. घर बता दिया कि वापस आ रहे हैं आगे नहीं जा पा रहे हैं. कोलकाता के रहने वाले हरिदेव यादव माउंट जुपानो होटल में रुके हैं. यात्रा के बारे में अभी कुछ पता नही है. यादव का भी कहना है कि यात्रा कैंसिल हो गयी है. आगे का क्या अभी नही मालूम. यात्रा पर ना जाने का दुख यात्रियों का सामान भी होटल के बाहर रखा हुआ देखा जा सकता है. दूसरे जत्थे के 21 लोग माउंट जुपा होटल में रुका है. होटल के मैनेजर कुबेर क्षेत्री ने बताया कि दूसरा ग्रुप यहां हुआ है. 21 तारीख को इन्हें यहां से रवाना होना था. 24 तारीख को इन्हें नारथुला से निकल जाना था. यहां सब इंतज़ाम यात्रियों के लिए गए हैं एबीपी न्यूज़ ने सिक्किम पर्यटन निगम के चेयरमैन रूप नारायण राय से इस बारे में बात की. उन्होंने बताया कि कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए पहला जत्था 15 जून को आया था जिसमें 47 यात्री जबकि दूसरा जत्था 20 जून को गंगटोक पहुँचा जिसमे 44 यात्री थे. लेकिन वहां गेट नहीं खुला. अभी सभी यात्रियों को सिक्किम के धार्मिक जगहों के दर्शन करवा रहे हैं. राय ने बताया कि उन्हें विदेश मंत्रालय से चिट्ठी आयी है कि कल दोनों जत्थों को वापस दिल्ली भेजना है. विदेश मंत्रालय की तरफ से बताया गया कि यात्रा स्थगित करने की वजह नहीं बताई गई है. सभी यात्रियों को अच्छी सुविधा यहां दे रहे हैं. इस बार कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए कुल 7 जत्थों के तकरीबन 350 लोग जाने थे. 8 अगस्त को आखिरी जत्थे को गंगटोक में रिपोर्ट करना था. चीन की तरफ से इजाज़त नहीं मिलने पर अभी यात्रियों की जाने की संभावना कम ही है क्योंकि कल दोनों जत्थों के 91 लोग कल वापस दिल्ली जा रहे हैं. चीन ने रोका कैलाश मानसरोवर का रास्ता, वापस लौटेंगे श्रद्धालु

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नशे में प्लेन उड़ा रहा था पायलट, दिल्ली-फुकेट मामले में बड़ा खुलासा, दूसरा टेस्ट भी पॉजिटिव
नशे में प्लेन उड़ा रहा था पायलट, दिल्ली-फुकेट मामले में बड़ा खुलासा, दूसरा टेस्ट भी पॉजिटिव
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
फुकेट-दिल्ली फ्लाइट मामले में सरकार सख्त, एयर इंडिया के इस बड़े अधिकारी को समन
फुकेट-दिल्ली फ्लाइट मामले में सरकार सख्त, एयर इंडिया के इस बड़े अधिकारी को समन
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget