एक्सप्लोरर

दोतरफा घिरे राहुल गांधी: 'कोलकाता क्यों नहीं जाते?', मनोज तिवारी ने पूछा, किरेण रिजिजू का तंज- अरे, बाल बुद्धि से...

Manoj Tiwari Attacks Rahul Gandhi: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी और केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरण रिजिजू ने जातीय जनगणना को लेकर राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है.

BJP Attacks Rahul Gandhi: दिल्ली बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी को जाति जनगणना पर दिए बयान को लेकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस पार्टी सत्ता में थी तो सरकार में उनकी बड़ी भूमिका थी, तब उन्होंने जाति जनगणना क्यों नहीं करवाई? सबसे बड़ा सवाल यह है कि वह देश को जातियों में क्यों बांटना चाहते हैं? उन्हें सभी को यह भी बताना चाहिए कि वह किस जाति से हैं. 

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि एससी-एसटी जाति के लोगों को आरक्षण मिल रहा है. इसके बाद भी राहुल गांधी हमेशा जाति-जाति करते हैं. कुल मिलाकर वह देश में जाति के नाम पर राजनीति कर रहे हैं. उनसे अनुराग ठाकुर ने जाति पूछ ली तो वह कहते हैं कि मुझे गाली दी गई है. उन्होंने कहा कि जाति पूछना गाली है तो आप पूरे देश को गाली क्यों दे रहे हो. 
 
'दोगलापन करते हैं राहुल गांधी'

यहीं नहीं मनोज तिवारी ने कोलकाता रेप मर्डर मामले को लेकर भी राहुल गांधी पर तंज कसा और कहा कि डॉक्टर के साथ बलात्कार की घटना को लेकर दोगलापन करते हैं. उन्होंने सवाल किया कि राहुल गांधी कोलकाता क्यों नहीं जाते हैं.

किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

वहीं दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी की इस टिप्पणी को खारिज कर दिया कि सौंदर्य प्रतियोगिता मिस इंडिया की सूची में कोई दलित और आदिवासी नहीं है. उन्होंने कहा कि यह केवल बाल बुद्धि से ही आ सकता है. 

दरअसल, प्रयागराज में जाति जनगणना की मांग को लेकर आयोजित एक सम्मेलन में राहुल गांधी ने बीते रोज शनिवार को कहा था कि उन्होंने मिस इंडिया की लिस्ट देखी है, जिसमें कोई भी दलित आदिवासी या ओबीसी महिला नहीं है.

मिस इंडिया कंपटीशन में भी चाहिए आरक्षण

किरण रिजिजू ने राहुल गांधी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए यह सुझाव दिया कि कांग्रेस नेता को तथ्यों के बारे में जांच करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश की पहली राष्ट्रपति हैं, जो आदिवासी हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओबीसी से हैं और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति समुदायों से रिकॉर्ड संख्या में कैबिनेट मंत्री हैं. अब राहुल गांधी को मिस इंडिया कंपटीशन में, फिल्मों में, खेलों में आरक्षण चाहिए. यह केवल बाल बुद्धि का मुद्दा नहीं है बल्कि उनका उत्साहवर्धन करने वाले लोग भी समान रूप से जिम्मेदार हैं.

यह भी पढ़ें- Bangladesh Violence: 'बांग्लादेश से हिंदू तो भारत में नहीं घुसे, लेकिन…', घुसपैठ को लेकर असम सीएम हिमंत बिस्वा का बड़ा बयान 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
प्रियंका के बयान पर सियासत तेज, गृह मंत्री से मिले नए शिक्षामंत्री
प्रियंका के बयान पर सियासत तेज, गृह मंत्री से मिले नए शिक्षामंत्री
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Embed widget