एक्सप्लोरर

Mann ki Baat: मन की बात कार्यक्रम के जरिए रेडियो ने किया 'धन की बात', सरकार को मिला 30.80 करोड़ का रेवेन्‍यू

मन की बात कार्यक्रम के जरिए रेडियो को खूब फायदा हुआ है. इस बात की जानकारी सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी है.

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 'मन की बात' कार्यक्रम रेडियो के लिए संजीवनी साबित हुआ है. इस बात की जानकारी सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी है. एक प्रश्न के जवाब में अनुराग ठाकुर ने बताया कि मन की बात कार्यक्रम ने न सिर्फ रेडियो की लोकप्रियता बढ़ाने में मदद की है, बल्कि अच्छा मुनाफा भी कमाया है. साल 2014 में शुरू होने के बाद से इस प्रोग्राम ने करीब 30.80 करोड़ रुपये का रेवेन्‍यू कमाया है.

राज्यसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि सबसे अधिक कमाई साल 2017-18 के दौरान हुई. उस दौरान करीब 10.64 करोड़ रुपये की आमदनी हुई.

भारतीय जनता पार्टी के सांसद राकेश सिन्हा ने प्रश्न पूछा था कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम से रेडियो की लोकप्रियता में बढ़ोतरी हुई है और इसका पुनरुद्धार हुआ है? इसके जवाब में मंत्री अनुराग ठाकुर ने हां में जवाब दिया.

यह पूछे जाने पर कि साल 2017-18, 2018-19, 2019-20, 2020-21 में आकाशवाणी ने मन की बात के जरिए कितना राजस्व हासिल किया. जिसके जवाब में अनुराग ठाकुर ने कहा, ''2017-18 में 10,64,27,300 करोड़ रुपये, वर्ष 2018-19 में 7,47,00,000 करोड़ रुपये, वर्ष 2019-20 में 2,56,00,000 करोड़ रुपये और 2020-21 में 1,02,00,000 रुपये की कमाई हुई है.''

मंत्री ने बताया कि सबसे अधिक राजस्व 2017-18 के दौरान हासिल हुआ था. वहीं सबसे कम कमाई 2020-2021 के दौरान हुई. इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि 'मन की बात' कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कमाई नहीं, बल्कि शासन के मुद्दों पर नागरिकों के साथ संवाद स्थापित करना है.

बता दें कि 'मन की बात' कार्यक्रम का प्रसारण आकाशवाणी और दूरदर्शन के अलग-अलग चैनलों पर किया जाता है. इस कार्यक्रम का प्रसारण हर महीने के अंतिम रविवार को सुबह 11 बजे से किया जाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rahul Gandhi Dharna Live: राहुल गांधी के धरने के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, पैलेट गन मामले में FIR दर्ज
Live: राहुल गांधी के धरने के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, पैलेट गन मामले में FIR दर्ज
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
Xप्लेन: मुफ्त कोचिंग स्कीम क्यों हो जाएगी फेल? जानें 5 बड़ी वजहें
मुफ्त कोचिंग स्कीम क्यों हो जाएगी फेल? जानें 5 बड़ी वजहें
OSM पर SC में सुनवाई, CBSE ने कहा- ‘1.68 लाख छात्रों की कॉपियां दोबारा जांचीं’
OSM पर SC में सुनवाई, CBSE ने कहा- ‘1.68 लाख छात्रों की कॉपियां दोबारा जांचीं’

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
अभय चौटाला का भूपेंद्र हुड्डा पर बड़ा हमला, कहा- ये वोट बेचकर आए हैं
अभय चौटाला का भूपेंद्र हुड्डा पर बड़ा हमला, कहा- ये वोट बेचकर आए हैं
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget